• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के बढ़ते केस से CM योगी अलर्ट, बोले- हर हाल में दुकानें और बाजार समय पर हो जाएं बंद

Writer D by Writer D
26/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर नाइट कर्फ्यू सख्त होगा। केरल और महाराष्ट्र में अचानक कोरोना केस बढ़ने से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अलर्ट हो गई है। गुरुवार को टीम-9 की बैठक में सीएम योगी ने कहा कि हर हाल में दुकानें और बाजार अपने समय पर बंद हो जाएं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।

पुलिस टीम समय से पहले चेतावनी जारी करने के लिए बाजारों में हूटर बजाते हुए निकले, ताकि दुकानें 10 बजे तक बंद हो जाएं। बता दें कि यूपी में अभी 4.7 फीसदी लोग वैक्सीनेटेड हो सके हैं। 24 घंटे में 2,16, 629 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक कुल 7.10 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी दर 98.6% है, जबकि बीते 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 0.01% फीसदी रही।

देश में कोरोना के मामलों में फिर आई तेजी, डराने लगे है आंकड़े

प्रदेश में अलीगढ़, औरैया, बदायूं, गोंडा, उन्नाव, हमीरपुर, देवरिया, फर्रुखाबाद, हरदोई, बिजनौर, एटा, शाहजहांपुर, फतेहपुर, महोबा, संत कबीर नगर और कानपुर देहात में कोरोना के सक्रिय मामले शून्य हैं, यानी यहां पर कोरोना के एक भी सक्रिय मरीज नही हैं।

लखनऊ के एसजीपीजीआई निदेशक डॉ आरके धीमन ने कहा, CAB यानी कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर से ही कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में लाया जा सकता है। कोरोना की तीसरी लहर का खतरा अभी भी बरकरार है। आने वाले 2 सप्ताह बेहद अहम हैं। इस दौरान कुछ फेस्टिवल भी हैं पर हमें सयंमित रहकर ही व्यवहार करना होगा।

कल्याण सिंह के नाम पर होगा लखनऊ कैंसर संस्थान और बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज

लखनऊ में सोमवार को लंबे अरसे बाद कोरोना काउंट जीरो रहा पर अगले ही दिन इसमें इजाफा हुआ है। हमें यह समझना पड़ेगा कि हल्की सी लापरवाही का परिणाम बहुत भयावह हो सकता है।

हमने दूसरी लहर में बहुत कुछ खोया है और अब उस स्तर के संक्रमण को दोबारा नहीं झेल सकते। यही कारण है कि CAB यानी कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करना होगा।

Tags: cm yogicorona cases increasesLucknow News
Previous Post

आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक को भेजा जेल, लगे ये आरोप

Next Post

ड्रीम में एंट्री’ और ‘ना दूजा कोई’ जैसे हिट गाने देने वाली सिंगर ज्योतिका तांगड़ी ने अपना अगला सिंगल ‘ज़िन्दगी’ किया रिलीज़

Writer D

Writer D

Related Posts

Madrasa Board abolished in Uttarakhand
उत्तराखंड

उत्तराखंड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ

01/07/2026
CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Next Post

ड्रीम में एंट्री' और 'ना दूजा कोई' जैसे हिट गाने देने वाली सिंगर ज्योतिका तांगड़ी ने अपना अगला सिंगल 'ज़िन्दगी' किया रिलीज़

यह भी पढ़ें

भाजपा की जीत से खुश संतों ने खेली फूलों की होली

11/03/2022
sanjay singh

‘आप’ सांसद संजय सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

27/11/2021
Surekha Sikri

‘बालिका वधू’ फेम अभिनेत्री सुरेखा सीकरी को हुआ ब्रेन स्ट्रोक, अस्पताल में भर्ती

09/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version