• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान पहले ही सफाई देता है कि हमने कुछ नहीं कियाः योगी

Writer D by Writer D
10/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आपने बदलते भारत को देखा है। 2014 के पहले भारत के पासपोर्ट का सम्मान नहीं था। पहले पाकिस्तान भारत में कहीं भी विस्फोट कर देता था, लेकिन आज तेज से पटाखा भी बज जाए तो पाकिस्तान पहले ही सफाई देता है कि हमने कुछ नहीं किया है। दुश्मन को पता है कि भारत की तरफ टेढ़ी नजर से देखेंगे तो वह मांद में घुसकर एयर स्ट्राइक से जवाब देना जानता है। यह वह भारत नहीं है, जो विस्फोट और आतंकी घटनाओं पर चुप हो जाता था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने मंगलवार को रामपुर में सांसद व भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने उपस्थित लोगों को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने रामपुर से दूसरी बार घनश्याम लोधी को जिताने की अपील की।

हमने समाज को जाति-खेमे में नहीं बांटा

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान दिवस को 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। मोदी जी ने करतारपुर साहब कॉरिडोर बनवा दिया तो अयोध्या में भी 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ और राम मंदिर का निर्माण हुआ। हमने समाज को जाति-खेमे में नहीं बांटा। चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ नहीं दिया। हमने कहा कि भारत के हर नागरिकों का यहां के संसाधनों पर अधिकार है। अब जाति, मत-मजहब के आधार पर योजनाएं नहीं बनतीं, चयन का आधार ‘सबका साथ-सबका विकास’ है। विकास सबका, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं। मोदी सरकार हर चेहरे पर खुशहाली ला रही है।

पहले चुनने के बाद यहां लोग दिखाई नहीं देते थे

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि पहले लोग चुनने के बाद दिखाई नहीं देते थे। वे विकास की नहीं, परिवार की बात करते थे। उपचुनाव में आपने भाजपा के घनश्याम लोधी को आशीर्वाद दिया। उन्होंने अपनी सरलता के अनुरूप रामपुर के विकास के लिए कार्य किया। रामपुर की पांच में से चार विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनाव जिताया। हमारे सभी विधायक विकास योजनाओं को जमीनी धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। मोदी जी ने कहा कि हमें यह चुनाव विकसित भारत के लिए लड़ना है। विकसित भारत के अभियान को बढ़ाने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनानी है।

हम रामपुर को चीनी मिल की सौगात देंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि रुद्रविलास चीनी मिल की कार्रवाई के लिए पैसा आवंटित कर दिया है। मैंने कहा है कि डीपीआर तैयार कराकर शेष कार्रवाई आगे बढ़ाओ, जिससे आने वाले समय में रामपुर को नई चीनी मिल की सौगात दे सकें। अन्नदाता किसानों की वर्षों से इस मांग को हम समयबद्ध ढंग से पूरा कर पाएंगे। हमने अपने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा है कि विकास के मुद्दे पर पीछे नहीं हटना है। विकसित भारत के लिए विकसित उप्र, विकसित उप्र के लिए विकसित रामपुर बनेगा। विकसित रामपुर, जहां उसकी पहचान हो, आपके नाम से कोई भयभीत न हो। लोगों के मन में सम्मान का भाव हो। किसी गरीब की जमीन पर कोई कब्जा का दुस्साहस न करे। हमें ऐसा रामपुर देना है, जहां हर किसी का सम्मान व सबको सुरक्षा हो।

इस अवसर पर योगी सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर, बलदेव सिंह औलख, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, रामपुर के सांसद व भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी, विधायक राजबाला, आकाश सक्सेना, शफीक अंसारी, जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024Rampur NewsYogi News
Previous Post

शातिर लुटेरा गिरफ्तार, छह लाख का चोरी का सामान बरामद

Next Post

पीएम मोदी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने का देवभूमि के नागरिक का सहयोग अपेक्षित: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
CM Dhami

पीएम मोदी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने का देवभूमि के नागरिक का सहयोग अपेक्षित: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Water Conservation

जल संरक्षण सीएम योगी की निजी रुचि, गोरखनाथ मंदिर में होता है जलसंरक्षण

23/05/2025
Deepak

सूर्यास्त के बाद करें ये एक काम, मां लक्ष्मी की हमेशा रहेगी कृपा

16/08/2026
CM Yogi

बहुत जल्द 21 एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा यूपी: सीएम योगी

07/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version