• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- उनके राज में टैक्स चोरी थी

Writer D by Writer D
02/03/2023
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi) ने विधान परिषद में सरकार की कार्यशैली और परिणाम के साथ-साथ विपक्ष के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वन ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य पर लोग शंका करते हैं, कहते हैं क्या ये संभव हो पाएगा? हम कहते हैं कि क्यों नहीं संभव होगा, नेक नीयत चाहिए। पिछले 6 वर्ष की यात्रा ने असंभव को संभव करके दिखाया है। टीम यूपी ने 10 सेक्टर चिह्नित किये हैं, जिनपर सतत कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हमने जो कहा वो कर के दिखाया। हमारी पार्टी ने 2022 में 130 संकल्प प्रदेश की जनता के सामने रखे थे। इसमें से 110 संकल्पों को पूरा करने के लिए 64 हजार करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। 16-17 में रेवेन्यू कुल प्राप्ति 86 हजार करोड़ थी, इस वित्तीय वर्ष में हमारा राजस्व 2 लाख 20 हजार करोड़ आने जा रहा है। इससे पहले क्या होता था, सेल टैक्स और वैट था। इससे 49 हजार करोड़ से 51 हजार करोड़ तक प्राप्त होता था।

इस वित्तीय वर्ष में 1 लाख 25 हजार करोड़ तक हमें प्राप्त होने जा रहा है। मार्च 17 तक स्टेट एक्साइज में 12 हजार करोड़ मिलते थे, आज ये राशि 45 हजार करोड़ की होने जा रही है। ये पैसा चोरी होता था तो लोग इंग्लैंड में होटल और ऑस्टेलिया में टापू खरीदते थे। जिस पैसे से गरीब, किसान, युवा बुजुर्ग के लिए योजनाएं बनाने के लिए खर्च होना चाहिए था। हमने बिना डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाये ये काम किया है। आज यूपी में सबसे कम रेट है।

प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में मददगार होगा ये बजट

सीएम योगी (CM Yogi) ने आगे कहा कि इस बजट का थीम यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने वाला है। देश को पांच ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए यूपी भी अपनी आबादी के हिसाब से सहभाग करने के लिए प्रयासरत हैं। आत्मनिर्भर यूपी की नींव को मजबूत करने के लिए ये बजट प्रस्तुत किया गया है।

प्रदेश में अब तक अलग-अलग थीम पर बजट प्रस्तुत किये गये हैं। हमारा पहला बजट किसानों, सिंचाई पर आधारित था। दूसरा अवस्थापना, तीसरा महिला सशक्तिकरण, चौथा बजट युवाओं के लिए, पांचवां बजट विभिन्न वर्गों के स्वावलंबन से जुड़ा हुआ था जो अन्त्योदय से आत्मनिर्भर की ओर बढ़ने वाला बजट था। 23-24 का ये बजट समावेशी, समग्र विकास की सोच के साथ एक आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लिए पेश किया गया है।

विकास के सही ट्रैक पर बढ़ रहा है यूपी

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि हमें गौरव की अनुभूति होती है कि यूपी आज वैल्यू सरप्लस स्टेट है। पहले बजट का 8 फीसदी भाग ऋण का ब्याज चुकता करने में जाता था, आज ये 6 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि अमृत काल का प्रथम बजट देश के सबसे बड़े राज्य में तब सामने आया है जब यूपी ने कोरोना महामारी का प्रकोप झेला। आज यूपी से कोरोना समाप्त है। यूपी विकास के सही ट्रैक पर आगे बढ़ रहा है।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

सेना के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी, भ्रष्टाचार के आरोप में हुई कार्रवाई

Next Post

हाथरस गैंगरेप कांड: कोर्ट ने एक को सुनाई उम्रकैद की सजा, तीन आरोपियों को किया बरी

Writer D

Writer D

Related Posts

beard
Main Slider

हीरो जैसी बियर्ड की है चाहत, तो आजमाए ये नुस्खें

28/06/2026
Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
Next Post
Hathras Gangrape Case

हाथरस गैंगरेप कांड: कोर्ट ने एक को सुनाई उम्रकैद की सजा, तीन आरोपियों को किया बरी

यह भी पढ़ें

कांग्रेस शासन के जाने के बाद ही देश में अच्छे काम होना शुरू हुए : केशव प्रसाद

24/10/2021
thieves arrested

24 घंटे में हुआ लाखों की चोरी का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोर

23/08/2021
CM Nayab Singh Saini

किसानों ने सैनी से मुलाकात की, सुधारों की मांग की

21/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version