• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेमीकंडक्टर में भारत को ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करेगा सेमीकॉन इंडिया: सीएम योगी

Writer D by Writer D
11/09/2024
in उत्तर प्रदेश, नोएडा, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि सेमीकॉन इंडिया- 2024 पीएम मोदी के विजन के अनुरूप सेमीकंडक्टर के उत्पादन, डिजाइन व टेक्नोलॉजी डवलपमेंट में भारत को ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करेगा। उत्तर प्रदेश आज देश-दुनिया में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के निर्यातक के रूप में उभरा है। पिछले कुछ वर्षों में हुए प्रयास का ही परिणाम है कि देश के मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का 55 प्रतिशत और मोबाइल कंपोनेंट का 50 प्रतिशत उत्पादन उत्तर प्रदेश में हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि सैमसंग इंडिया अपने डिस्प्ले यूनिट के प्लांट की स्थापना उत्तर प्रदेश में कर रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर का बड़ा हब बन रहा है। सेमीकंडक्टर को अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर नीति-2024 लागू की गई है। इस नीति में पूंजीगत सहायता, ब्याज उपादान, भूमि मूल्य, स्टांप, विद्युत शुल्क में छूट के आकर्षक प्रावधान किए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया-2024 के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। 11-13 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम की थीम “शेपिंग द सेमीकंडक्टर फ्यूचर” है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा यह तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने वाला साबित होगा। सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2020 में वैश्विक महामारी कोरोना और भू-राजनीतिक वैश्विक तनाव से ग्लोबल सप्लाई चेन पर बुरा असर पड़ा था। इससे सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री भी प्रभावित हुई थी। उन्होंने कहा कि दुनिया जब कोरोना से पस्त थी, उस समय प्रधानमंत्री मोदी के विजनरी नेतृत्व में भारत ने कोरोना प्रबंधन के साथ ही सेमी कंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग ईको सिस्टम के विकास के लिए अपनी नोटिफिकेशन जारी किया था। यह आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम था।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने आईटी सेक्टर, डाटा सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश वैश्विक सेमीकंडक्टर डिजाइन के इंजीनियर्स के हब के रूप में स्थापित हो रहा है। मीडिया टेक, ईआरएम, क्वॉलकॉम,एनएचपी, सिनॉप्सिस कैंडेंस जैसी प्रमुख कंपनियां यहां स्थापित हैं, जो उत्तर प्रदेश में स्थानीय प्रतिभा को लाभ उठाने और सेमीकंडक्टर की डिजाइन में नवाचार को बढ़ावा देने में सहायक साबित हो रही हैं। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में आईटी इंडस्ट्री को उद्योग का दर्जा दिया गया है, जिससे प्राधिकरणों के अधीन उद्योग भूमि को सस्ते दरों पर आईटी कंपनियों को दिया जा सके।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि प्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। इसी का परिणाम है कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश ने अचीवर स्टेट का दर्जा हासिल किया है। वर्तमान में प्रदेश में अलग-अलग सेक्टर की 27 सेक्टोरियल पॉलिसी लागू की गई है। उत्तर प्रदेश एफडीआई फार्चून ग्लोबल-500 और फार्चून इंडिया-500 कंपनियों के लिए भी हमारी समर्पित नीति है। उद्यमियों की सुविधा के लिए टेक्नोलॉजी का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए सिंगल विंडो पोर्टल ‘निवेश मित्र’ के माध्यम से 450 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं संचालित की जा रही हैं। एमओयू मॉनिटरिंग हेतु ‘निवेश सारथी’ पोर्टल विकसित किया गया है। इंसेंटिव वितरण भी आज प्रदेश में ऑनलाइन किया जा रहा है। निवेशकों की सहायता के लिए 100 उद्यमी मित्र तैनात किए गए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, इंफ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ कानून व्यवस्था आज उत्तर प्रदेश की यूएसपी है। उत्तर प्रदेश में रेल और रोड का बड़ा नेटवर्क है। ईस्टर्न और वेस्टर्न फ्रेट डेडीकेटेड कॉरिडोर प्रदेश से होकर गुजरता है। वाराणसी से हल्दिया के मध्य देश का पहला इनलैंड वाटर-वे संचालित है। वाराणसी में मल्टी मॉडल टर्मिनल के साथ ही दादरी में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब और उड़ाकी में लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट हब विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे राज्य का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क, फिल्म सिटी, टॉय सिटी, अपैरल पार्क और हैंडीक्राफ्ट पार्क विकसित किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में इंटीग्रेटेड टाउनशिप, बरेली में मेगा फूड पार्क और उन्नाव में ट्रांस गंगा सिटी आदि योजनाएं तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में कार्य कर रहे देश-दुनिया के ग्लोबल लीडर शामिल रहे।

Tags: cm yogiNoida newssemicon india 2024
Previous Post

सीएम योगी ने दिया निवेशकों को प्रदेश में हर संभव मदद का भरोसा

Next Post

2017 के पहले निवेश आता नहीं था, आज निवेश के ढेर लगे हैंः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Next Post
CM Yogi

2017 के पहले निवेश आता नहीं था, आज निवेश के ढेर लगे हैंः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

पूजा भट्ट Pooja Bhatt

पूजा भट्ट को दुष्कर्म और मर्डर की मिल रही है धमकी, अब उठाया ये कदम

21/08/2020
LPG gas cylinder

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
jasmin bhasin

जैस्मिन भसीन ने जाहीर की इच्छा, बोलीं- एक लड़की को गोद लेना चाहती हूं

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version