• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ पीड़ितों के लिये संकटमोचक बने सीएम योगी, खुद ले रहे है स्थिति का जायजा

Writer D by Writer D
13/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, बलरामपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिये ग्राउंड जीरो पर उतरे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनो बाढ़ पीड़ितों के लिये संकट मोचक की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

श्री योगी बाढ़ आते ही दौरे पर निकल पड़े हैं। बुंदेलखंड से पूर्वांचल तक की दूरी वह करीब हफ्ते भर में नाप चुके हैं।

देश की दो सबसे प्रमुख नदियों के नाते ये इलाके बाढ़ के लिहाज से सर्वाधिक संवेदनशील हैं। यमुना औऱ उसकी सहायक नदियों के अधिग्रहण क्षेत्र में आने के नाते बुंदेलखंड और गंगा और उसकी सहायक नदियों के अधिग्रहण क्षेत्र में आने के नाते पूर्वांचल का पूरा इलाका बाढ़ के लिहाज से सर्वाधिक संवेदनशील हो जाता है। इस लिहाज से मुख्यमंत्री का यह दौरा खुद में बेहद नियोजित होता है। इस क्रम में वह अब तक बुंदेलखंड के जालौन, हमीरपुर, इटावा और औरैया का दौरा कर चुके हैं। कल वह पूर्वांचल के वाराणसी में थे।

इस दौरान जोखिम की परवाह किये बिना बाढ़ की जमीनी हकीकत जानने के लिए उफनाती गंगा में नाव से चल दिए। आज बलिया और गाजीपुर में भी उन्होंने बाढ़ का जायजा लिया। हर दौरे में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के लिए किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जमीनी सत्यापन, स्थानीय प्रशासन के साथ बाढ़ के हालात , राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा के साथ जरूरी निर्देश भी देते हैं। वाराणसी दौरे के दौरान तो उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मिर्जापुर, भदोही और चंदौली के बाढ़ की स्थिति एवं राहत कार्यों की भी समीक्षा की।

उल्लेखनीय है कि बाढ़ से अब तक प्रदेश के करीब दो दर्जन जिलों के 1200 गांव प्रभावित हैं। इनके लिए सरकार की ओर से 982 राहत शिविर बनाए गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाने के लिए 2200 नावों लगाई गई हैं। 600 से अधिक मेडिकल टीमें लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी रहीं हैं। 614 बाढ़ चौकियां हालात पर लगातार नजर रखे हैं। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में अब तक करीब 2 लाख लंच पैकेट, 22 हजार राशन किट बांटे जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री का ताल्लुक पूर्वांचल के गोरखपुर से है। रोहिन और राप्ती के संगम पर स्थित होने के कारण यह इलाका बाढ़ के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। 1998 में यहां आई बाढ़ को तबके प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने जलप्रलय कहा था। लिहाजा वह बाढ़ और बाढ़ उतरने के बाद कि जरूरतों और समस्याओं से पूरी तरह वाकिफ हैं। उनके दौरों और इस दौरान दिए गए निर्देश (पेट्रोमेक्स,दियासलाई, मोमबत्ती, गैस सिलेंडर, राहत चौकियों की संख्या, शिविरों में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा, हर प्रभावित गांव के लिए अलग-अलग नोडल अधकारी) इसके सबूत हैं।

यही नहीं इस दौरान सांप और कुत्ता काटने की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर एंटी स्नेक वेनम, रैबीज के इंजेक्शन तक कि व्यवस्था का उनको ध्यान रहता है। बाढ़ उतरने के साथ ही आदमी और पशु कुछ जलजनित और मच्छरजनित रोगों के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ फागिंग और खुरपका एवं मुंहपका के लिए पशुओं का टीकाकरण तक उनको याद रहता है।

Tags: 'Nyaya' scheme in Chhattisgarh will start from May 21balia newscm yogiflood in UPgazipur news
Previous Post

क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण एवं यमुना किनारे गांवों में बनेगा बांध : सिद्धार्थ नाथ

Next Post

मदरसों में धूमधाम से मनाया जाये स्वतंत्रता दिवस : मोहसिन रजा

Writer D

Writer D

Related Posts

New identity gained from CMYUA Campaign
अमेठी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिली नई पहचान, अमेठी की अर्चना त्रिपाठी बनीं सफल उद्यमी

09/09/2026
Cashless treatment will reduce the worry of serious illness expenses
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा स्वास्थ्य कवच, कई वर्गों को परिवार सहित कैशलेस इलाज मुहैया कराया

09/09/2026
Anganwadi Centers
उत्तर प्रदेश

यूपी में आंगनवाड़ी का बदला स्वरूप, 70 हजार केंद्रों का कायाकल्प

09/09/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 70 साल की आयु तक सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर

09/09/2026
TET
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Next Post

मदरसों में धूमधाम से मनाया जाये स्वतंत्रता दिवस : मोहसिन रजा

यह भी पढ़ें

line hajir

छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास मामले में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

07/12/2021
state bank of india

SBI की आज इतने घंटे बंद रहेंगी ये खास सेवाएं, फटाफट निपटा लें अपने काम

04/09/2021
Supreme Court

AGR देनदारी चुकाने के लिए SC ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया 10 साल का समय

01/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version