• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने जुड़वा भाई-बहन पर लुटाया प्यार, दी दीक्षा

Writer D by Writer D
03/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा हृदय को झंकृत कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। यह तब साकार हो रहा था जब मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) द्वारा मातृशक्ति को गुरुशक्ति सदृश प्रतिष्ठित किया जा रहा था। आशीर्वाद लेने गए जुड़वा भाई-बहन को उन्होंने स्नेह और आशीष तो दिया ही भाई को संस्कार की यह दीक्षा भी दी कि बहन का गुरु की भांति ही सम्मान करो। उन्होंने भाई से बहन के पांव स्पर्श कराए और आशीर्वाद दिलाया।

दरअसल, गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima)  पर गोरक्षपीठ में शीश नवाने तथा गोरक्षपीठाधीश्वर (CM Yogi)  का आशीर्वाद लेने नई दिल्ली से रजत अरोड़ा अपनी पत्नी मेघा और जुड़वा बच्चों, बेटी आद्या व बेटा अभव के साथ आए हुए थे।

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने की गोरक्षनाथ एवं नाथपंथ के गुरुजन की विशिष्ट पूजा

सोमवार सुबह इस परिवार की मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  से मुलाकात हुई। योगी ने सबको आशीर्वाद तो दिया ही जुड़वा भाई-बहन पर खूब स्नेह भी लुटाया। उन्होंने भाई अभय से प्यार से पूछा, बहन को सम्मान देते हो। उसने हां कहते हुए सिर हिलाया।

इस पर  मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा है। बहन को भी गुरु जैसा मानो और पांव छूकर आशीर्वाद लो। उसने ऐसा ही किया। उसने बहन आद्या के पांव स्पर्श कर हाथ माथे पर लगा लिया। बच्चों के इस स्नेह पर योगी (CM Yogi)  भी मोहित हो गए।

Tags: cm yogigorakhpur newsguru purnima
Previous Post

लगातार तीसरे दिन 65 हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 19,300 के पार

Next Post

SBI ने Yono App में किया बड़ा बदलाव, अब पेमेंट करना होगा और भी आसान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Next Post
YONO App

SBI ने Yono App में किया बड़ा बदलाव, अब पेमेंट करना होगा और भी आसान

यह भी पढ़ें

श्री राम मंदिर भूमि पूजन

श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन में सुल्तानपुर के धोपाप धाम की मिट्टी होगी समाहित

30/07/2020
pm modi

अपने दल के साथ देश और सदन की भी चिंता की आजाद ने : मोदी

09/02/2021
If you are troubled by two mouth hair then definitely read these tips

दो मुंहे बालों से है परेशान, तो आज़माएं ये नुस्खे

12/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version