• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

Writer D by Writer D
15/09/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर छह राज्यों के बीच हुए समझौते को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल सुरक्षा और अंतरराज्यीय सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जल संसाधनों के समुचित उपयोग और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकल्प साकार हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की उपस्थिति में नई दिल्ली में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के बीच किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर हुए। उन्होंने इसे ‘सहयोग से समाधान’ और सहकारी संघवाद की भावना की सशक्त अभिव्यक्ति बताया।

यूपी के किसानों और पेयजल व्यवस्था को मिलेगा लाभ

योगी ने कहा कि किशाऊ परियोजना के साकार होने से उत्तर प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी। इससे किसानों को मजबूती मिलने के साथ प्रदेश में पेयजल की उपलब्धता भी बेहतर होगी। मुख्यमंत्री ने परियोजना को यमुना की अविरलता और निर्मलता के लिए भी महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि राज्यों के बीच साझा प्रयास से जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन संभव होगा और इसका लाभ कृषि एवं पेयजल दोनों क्षेत्रों में दिखाई देगा।

‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’ के लक्ष्य को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छह राज्यों का यह साझा संकल्प देश में जल सुरक्षा और कृषि समृद्धि के नए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि किशाऊ परियोजना के माध्यम से राज्यों के बीच सहयोग की भावना मजबूत होगी और यह पहल ‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’ के निर्माण को नई गति प्रदान करेगी।

योगी ने इस समझौते को जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग, राज्यों के बीच समन्वय और भविष्य की जल आवश्यकताओं को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Tags: cm yogi
Previous Post

योगी कैबिनेट निर्णय : कोटेदारों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब हर कुंतल पर 125 रुपये लाभांश

Next Post

योगी सरकार की नीतियों से जेम पर बढ़ी यूपी के कारोबारियों की धमक, एक साल में 1 लाख से अधिक नए विक्रेता जुड़े

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post

योगी सरकार की नीतियों से जेम पर बढ़ी यूपी के कारोबारियों की धमक, एक साल में 1 लाख से अधिक नए विक्रेता जुड़े

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने दीप प्रज्वलित कर अखंड ज्योति रथ को किया रवाना

04/12/2021
3 planets will transit

23 फरवरी राशिफल: इन राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान

23/02/2023
kidnapper arrested

बागपत : दिनदहाड़े लोहा व्यापारी का अपहरण, 1 करोड़ की मांगी फिरौती

26/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version