• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नार्काे नेक्सस को दिखा उनके ‘सर्वनाश’ का ट्रेलर

Writer D by Writer D
29/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
drug mafia

drug mafia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश में नार्कों नेक्सस की कमर तोड़ने के लिए निर्णायक युद्ध का ऐलान कर दिया है। प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) ने इस गंदे कारोबार के ‘सर्वनाश’ का व्रत ले लिया है। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश को तीन जोन में बांटकर तेज तर्रार अफसरों के नेतृत्व में टीमों का गठन कर दिया गया है। इसके साथ उत्तर प्रदेश में नशे के अवैध साम्राज्य के खात्मे का काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है।

अवैध नशे की 39 लाख किलो खेप जब्त, सिंडिकेट पस्त

वैसे नशे के सौदागरों की कमर तोड़ने के लिये योगी सरकार ने मात्र 6 महीने में ही ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए लगभग 39 लाख किलोग्राम की अवैध खेप को जब्त किया है। नार्काे नेक्सस के खिलाफ अभियान का ट्रेलर ही जब इतना धमाकेदार है तो आने वाली पूरी फिल्म कैसी होगी इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

छह महीने में दबोचे गये 56 हजार नशे के कारोबारी

उत्तर प्रदेश के गृह विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 01 जनवरी 2022 से 31 जुलाई तक चरस, अफीम, हेरोइन, स्मैक, मॉरफीन, डोडा और गांजा सहित देसी-विदेशी अवैध व जहरीली शराब के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया है। इसके अलावा सिंथेटिक नारकोटिक्स साइकोट्रोपिक इंजेक्शन और लहन के विरुद्ध भी ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए बड़ी बरामदगी दर्ज की गयी है। और तो और 6 महीने में ही 56 हजार से ज्यादा गिरफ्तारियों ने यूपी में सक्रिय नशा माफियाओं के नेक्सस को पहले ही तोड़कर रख दिया है।

ड्रग माफिया सिंडिकेट को बड़ा नुकसान

आंकड़ों पर नजर डालें तो 2022 के शुरुआती 6 महीने में ही ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम देते हए 42,898 किलो गांजा, 609 किलो चरस, 143 किलो अफीम, 12 किलो हेरोइन, 79 किलो स्मैक, 12 किलो मॉरफीन और 3,333 किलोग्राम डोडा की बरामदगी की गयी है। साथ ही 13 किलो सिंथेटिक नारकोटिक्स साइकोट्रोपिक इन्जेक्शन को भी बरामद किया गया है। इस पूरी कवायद में 6,692 लोगों की गिरफ्तारी ने ड्रग माफिया सिंडिकेट को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

अपराधियों पर करें सख्त कार्रवाई, कोताही बर्दाश्त नहीं: सीएम योगी

अवैध शराब के कारोबारी भी बेचौन

दूसरी तरफ 6 माह के दौरान ही लगभग 3,32,881 किलो अंग्रेजी शराब, 11,48,928 किलोग्राम देसी शराब, 2351154 किलोग्राम लहन की भी बरामदगी की गयी है। साथ ही 3781 अवैध शराब भट्ठियों को भी नष्ट किया गया है। इस अभियान में 50,094 लोगों की गिरफ्तारी ने अवैध शराब माफियाओं को बेचैन करके रख दिया है।

ट्रेलर ही इतना भयानक तो पूरी फिल्म कैसी होगी

नशे के सौदागरों के खिलाफ शुरू हुए निर्णायक जंग से पहले ही इतनी बड़ी मात्रा में बरामदगी और गिरफ्तारियों ने इस गंदे कारोबार के पूरे सिंडिकेट को हिला के रख दिया है। अब तो योगी आदित्यनाथ ने नार्काे नेक्सस और शराब माफियाओं के खिलाफ आखिरी जंग का ऐलान कर दिया है। नार्काे नेक्सस को इस बात का आभास हो गया है कि योगी के नशा विरोधी अभियान का ट्रेलर जब इतना भयानक है तो आने वाले दिनों में पूरी फिल्म कैसी होगी। ऐसे में यूपी में मदहोशी के कारोबार का पूरा नेटवर्क बेचौन हो उठा है।

Tags: cm yogidrugs dealersDrugs mafiaLucknow Newsnarco nexusup news
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का किया शुभारंभ

Next Post

500 पोखरों को मछ्ली बैंक बनाने का लक्ष्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Next Post
Fish Farming

500 पोखरों को मछ्ली बैंक बनाने का लक्ष्य

यह भी पढ़ें

James Neesham Twitter

आईपीएल के तीसरे सुपर ओवर में हार पर जेम्स नीशम का सुपर रिस्पॉन्स

22/09/2020
Foreign Exchange Reserve

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.34 अरब डॉलर बढ़कर पहुंचा 581 अरब डॉलर के पार

18/04/2021
Thug arrested

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार

16/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version