• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Mission Rojgar: तीन दिन के भीतर दूसरी बार आयोजित किया गया नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

योगीराज में हुई पारदर्शिता का परिणाम है कि युवाओं का भविष्य ‘मंगल’ है

Writer D by Writer D
05/12/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की देन है कि नौकरियां सिर्फ और सिर्फ पात्रता और पारदर्शिता के आधार पर ही मिल रही है। ऐसी धारणा के साथ मंगलमय भविष्य की कामना पूरी होने पर नवचयनित युवा मुख्यमंत्री के प्रति आभार जता रहे हैं। युवाओं का मानना है कि पारदर्शिता से नौकरी मिली है, लिहाजा अपने कार्य के प्रति पूरी हमारा भी दायित्व बढ़ गया है। हम पूरी तरह से कार्य के प्रति समर्पित रहकर रोगियों की सेवा करेंगे।

गौरतलब है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकभवन व अन्य जिलों में जनप्रतिनिधियों के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मंगलवार को कुल 278 सहायक आचार्य, 2142 स्टाफ नर्स व 48 आयुष चिकित्सा शिक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र दिए गए। तीन दिन के भीतर सीएम योगी ने दूसरी बार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। रविवार को भी सीएम ने लोकभवन में 242 सहायक बोरिंग टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र दिया था।

यहां बुलाकर नियुक्ति पत्र देना गौरवान्वित करने वाला पल

डॉ. वेदप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि नियुक्ति पत्र कॉलेज में भी दिया जा सकता था, लेकिन यहां बुलाकर नियुक्ति पत्र देने से गौरव की अनुभूति हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के उद्बोधन से प्रेरणा मिलती है कि मेहनत, इलाज के साथ बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान देना है। यह उद्बोधन हमें समर्पण की भावना के साथ कार्य करने को लेकर प्रेरणा देता रहेगा।

नियुक्ति कोई भी हो, यूपी में पारदर्शिता से ही मिलेगी

बाराबंकी की रहने वालीं सरोजिनी देवी का चयन प्रतापगढ़ में स्टाफ नर्स पद पर हुआ है। कम समय में पारदर्शिता के आधार पर नौकरी मिली। सरोजिनी कहती हैं कि किसी भी विभाग में नियुक्ति हो, यूपी में अब पारदर्शिता के आधार पर ही नौकरी मिलती है। इस प्रक्रिया के हम सभी कायल हैं।

निष्पक्ष चयन के लिए जताया आभार

नियुक्ति पत्र पाने वालीं डॉ. अंजलि चौधरी का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर सुल्तानपुर में हुआ है। निष्पक्ष रूप से चयन के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। अंजलि ने कहा कि निष्पक्ष प्रक्रिया के आधार पर मिली भर्ती से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा रहता है और नित नया करने की प्रेरणा मिलती है।

अब हमारी भी जिम्मेदारी बढ़ गई है

नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे मो. फैजान अंसारी की नियुक्ति असिस्टेंट प्रोफेसर कानपुर देहात के पद पर हुई है। वे नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्षता के कायल हैं। उन्होंने इसके लिए योगी सरकार के प्रति आभार जताया।

जाति के नाम पर विलाप करने वाले लोग देश को कमजोर करते हैं: सीएम योगी

फैजान ने कहा कि ईमानदारी से हुई नियुक्ति प्रक्रिया ने हमारी भी जिम्मेदारी बढ़ा दी है। हमें मेहनत से काम करके अच्छे परिणाम देने हैं।

गर्व है हमें, निष्पक्षता से हुआ चयन

देवरिया की रहने वाली श्वेता सिंह नियुक्ति पत्र पाकर फूले नहीं समा रही थीं। इनका चयन बस्ती में हुआ है। हम गर्व से कह रहे हैं कि बिना किसी सिफारिश सिर्फ और सिर्फ निष्पक्षता से चयन के आधार पर नौकरी मिली है। यूपी में सिर्फ पात्रता ही चयन का पैमाना है। इस पैमाने पर उतरने पर ही हमें नौकरी मिली। इसके लिए योगी सरकार का धन्यवाद।

Tags: cm mission rojgar yojnacm yogiLucknow Newsmission rojgar in up
Previous Post

एके शर्मा के सख्त निर्देश पर सरोसा फतेहगंज, विद्युत वितरण खण्ड के एसडीओ निलंबित

Next Post

रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, इस दिन लेंगे शपथ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डेयरी क्षेत्र में 22 कंपनियां करेंगी 695.18 करोड़ का निवेश

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post
Revanth Reddy

रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, इस दिन लेंगे शपथ

यह भी पढ़ें

neha kakkar and jani नेहा कक्कड़ और जानी

नेहा कक्कर और जानी का लोकप्रिय गीत ‘जिनके लिए’

26/09/2020
Junior Technician

IIT पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस कंपनी में निकली बंपर नौकरी

13/01/2024

सपा को बड़ा झटका, पूर्व सांसद राकेश सचान सहित ये दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल

27/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version