• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बस से स्कूल जा रहे बच्चे की दर्दनाक मौत, सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

Writer D by Writer D
20/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक स्कूली बच्चे की मौत मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चे की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। बता दें कि मोदीनगर इलाके में बुधवार को 12 साल के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

दरअसल, बच्चा अपने घर से स्कूल बस के जरिए स्कूल के लिए निकला था। दावा किया जा रहा है कि बस में स्कूल जाते समय बच्चे का सिर सड़क पर किसी खंभे से टकराया और हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र का नाम अनुराग नेहरा था। वह तीसरी क्लास में पढ़ता था।

परिजनों ने बताया कि उन्होंने सुबह ही मासूम को तैयार करके बैग और टिफिन देकर सही सलामत स्कूल के लिए भेजा था। इसके कुछ देर बाद स्कूल प्रशासन ने फोन कॉल पर मासूम की मृत्यु की सूचना दी। बताया गया कि उल्टी करने के लिए बच्चे ने अपना सिर स्कूल बस से बाहर निकाला था, उसी दौरान खंभे से टकराकर उसकी मृत्यु हो गई।

CM योगी का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, ट्रेड टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर को किया सस्पेंड

परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन झूठ बोल रहा है। ड्राइवर के गलत तरीके से बस चलाने की वजह से उनके बच्चे की मौत हुई है। मृतक के परिजन स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

उनका यह भी आरोप है कि स्कूल प्रशासन उन्हें गुमराह करता रहा और बच्चे की सही स्थिति नहीं बताई गई। इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूल के प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है।

Tags: live hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsyogi 2.0Yogi GovernmentYogi News
Previous Post

CM योगी का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, ट्रेड टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर को किया सस्पेंड

Next Post

सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post

सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार : सीएम योगी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

गोरखपुर में कोरोना

गोरखपुर में कोरोना के 191 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 14312 हुई

22/09/2020
Anand Bardhan

खराब एवं जर्जर हो चुकी 108 एवं विभागीय एम्बुलेंसों को शीघ्र बदले जाने के निर्देश

05/01/2026
petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उबाल जारी, जानें आज के रेट

31/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version