• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

23 साल बाद लखनऊ में डेविस कप मैचों के आयोजन पर सीएम योगी ने जताई खुशी

Writer D by Writer D
15/09/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लिए यह अत्यंत स्मरणीय क्षण है कि लगभग 23 वर्षों के बाद डेविस कप (Davis Cup) के रूप में एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी, जिसमें लीग मैच भारत और मोरक्को के बीच 16 और 17 सितंबर को विजयंत खंड गोमती नगर में जो टेनिस कोर्ट बनाया गया है वहां पर संपन्न होंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। पूरा विश्वास है कि भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से और मोरक्को से आए हुए खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश के अंदर इस आयोजन के साथ जुड़ने में आनंद की अनुभूति होगी और आपके खेलों के माध्यम से देश और प्रदेश के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक होने और इसके माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त होगी। ये बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप 2 में भारत और मोरक्को के बीच होने वाले मैचों की ड्रॉ सेरेमनी के अवसर पर कहीं। इससे पूर्व सीएम योगी (CM Yogi) ने ड्रॉ खोलकर मैचों के शेड्यूल का भी ऐलान किया। इस अवसर पर सीएम योगी (CM Yogi)ने डेविस कप के लिए लखनऊ आए विशिष्ट अतिथियों को ओडीओपी उपहार देकर सम्मानित किया। इनमें पूर्व टेनिस लीजेंड विजय अमृतराज भी शामिल रहे। इस दौरान दोनों देशों के खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया और उन्होंने सीएम योगी के साथ ग्रुप फोटो शूट भी कराया।

उत्तर प्रदेश खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में अग्रणी राज्य

सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रदेश में खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के खेलो इंडिया खेलो के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कार्यक्रम रहा हो या फिर फिट इंडिया मूवमेंट के माध्यम से खेल की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का कार्यक्रम, इन सभी ने पूरे देश के अंदर खेल का एक बेहतरीन माहौल दिया है। खेल सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि प्राचीन काल से ही भारत की परंपरा इस बात पर विश्वास करती रही है कि शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम्… यानी जीवन के जो भी साधन होते हैं वो एक स्वस्थ शरीर से ही संभव हो सकते हैं और स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद की प्रतियोगिताएं आवश्यक हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी की ही प्रेरणा से पिछले 6 वर्ष में इन सभी कार्यक्रमों को प्रदेश में आगे बढ़ाने का कार्य किया है। आज उसी का परिणाम है कि प्रदेश के अंदर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बेहतरीन प्रयास प्रारंभ हुए हैं।

उत्तर प्रदेश आज देश के अंदर इन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने वाला एक अग्रणी राज्य है। खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान बनाने, हर ग्राम पंचायत में युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करवाने, सभी जनपदों में खेल के स्टेडियम, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम पर कार्य किया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा खर्च की जाने वाली राशि से गांव में ओपन जिम के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। उसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में 83 स्टेडियम, 12 सिंथेटिक टेनिस कोर्ट, 67 बहुद्देशीय हॉल, 38 तरणताल, 15 सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम, 3 सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, 16 छात्रावास भवन, 2 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 42 अत्याधुनिक जिम, 2 जूडो हॉल,11 कुश्ती हॉल, 6 शूटिंग रेंज, 2 इंडोर वॉलीबाल हॉल, 12 वेटलिफ्टिंग हॉल और 15 सिंथेटिक बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण प्रदेश में अब तक हो चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण के कार्यक्रम को भी युद्धस्तर पर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

खिलाड़ियों को भी किया जा रहा प्रोत्साहित

सीएम योगी (CM Yogi) ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को लेकर प्रदेश में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में 50 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को 1.50 लाख रुपए मानदेय पर प्रशिक्षण हेतु रखने की कार्यवाही को शुरू किया है। इसी मद में प्रदेश में एकलव्य क्रीड़ा कोष से 142 खिलाड़ियों को वर्तमान में आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय खेलों (ओलंपिक, विश्वकप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स) में पदक विजेता खिलाड़ियों की राजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें ललित उपाध्याय (हॉकी) को डीएसपी के रूप में, विजय कुमार यादव (जूडो) और दिव्या काकरान (कुश्ती) को नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति पत्र जारी किए हैं।

उत्तर प्रदेश में निवेश का बेहतरीन वातावरण: सीएम योगी

अब तक शासकीय और सार्वजनिक उपक्रमों में लोकसेवा आयोग की परिधि के बाहर के पदों की नियुक्ति के लिए 2 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था भी प्रदेश सरकार ने की है जिसके माध्यम से हमें 500 खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश शासन की सेवाओं में और खासकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल में समायोजित करने में मदद मिली है। प्रदेश के अंदर खेल और खेलकूद की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ओलंपिक, विश्व कप समेत सभी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पद्धाओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को नगद धनराशि देती है। साथ ही इन प्रतियोगिताओं में हिस्सेदारी करने वाले खिलाड़ियों को भी सरकार प्रोत्साहन राशि देती है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अनिल जैन, यूपी टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत सहगल एवं मोरक्को टेनिस से जुड़े पदाधिकारियों के साथ ही भारत व मोरक्को टीमों के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

ये रहा डेविस कप (Davis Cup) का ड्रॉ

पहला सिंगल मैच : मुकुंद शशि कुमार वर्सेज लीनी यसीन
दूसरा सिंगल मैच : सुमित नागल वर्सेज मुंडीर एडम
डबल्स मैच : रोहन बोपन्ना-युकी भांबरी वर्सेज बेंचेट्रिट इलियट-ललामी लारोसी यूनिस
तीसरा सिंगल मैच : सुमित नागल वर्सेज लीना यसीन
चौथा सिंगल मैच : मुकुंद शशि कुमार वर्सेज मुंडीर एडम

Tags: cm yogiDavis CupLucknow News
Previous Post

उत्तर प्रदेश में निवेश का बेहतरीन वातावरण: सीएम योगी

Next Post

उत्तर प्रदेश में ग्रीनफील्ड ईवी विनिर्माण इकाई स्थापित करेगा अशोक लीलैंड

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
Next Post
Ashok Leyland

उत्तर प्रदेश में ग्रीनफील्ड ईवी विनिर्माण इकाई स्थापित करेगा अशोक लीलैंड

यह भी पढ़ें

निराश्रित महिलाओं को सहारा देगी योगी सरकार, जल्द करेगी नई योजना की घोषणा

02/09/2021
Shani Trayodashi

सपने में दिखे कर्मफल दाता शनिदेव, जानें इससे मिलने वाले संकेत

07/10/2023
railways

रेलवे की नौकरी पाकर भी ये लोग बेरोजगार, किया विरोध प्रदर्शन

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version