• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीएसटी सुधार से स्वदेशी और स्वावलंबन की ओर बढ़ेगा भारत: सीएम योगी

Writer D by Writer D
04/09/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
TET

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। जीएसटी सुधार (GST Reform) के निर्णय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की कर व्यवस्था एक नए युग में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा घोषित नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म अब धरातल पर उतरता दिख रहा है। यह केवल कर सुधार नहीं बल्कि भारत को उच्च विकास दर वाली वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने विशेष रूप से कहा कि इन सुधारों से स्वदेशी से स्वावलंबन की भावना को नई ऊर्जा मिलेगी। उपभोग व्यय में वृद्धि से ऑटोमोबाइल, टिकाऊ उपभोग वस्तुओं और निर्माण क्षेत्र में मांग बढ़ेगी तथा लाखों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

दो स्लैब से आमजन को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि नए सुधारों के तहत अब जीएसटी में केवल दो प्रमुख स्लैब — 5% और 18% — रहेंगे। अधिकांश आवश्यक वस्तुएं 5% स्लैब में रखी गई हैं, जबकि बहुत कम संख्या में आने वाली विलासिता की वस्तुओं पर 40% तक कर लगेगा। खाना, दवाइयां और शिक्षा सामग्री पर कर जीरो से पांच प्रतिशत तक रखने से घरेलू खर्च में बड़ी राहत मिलेगी। मध्यम एवं निम्न आय वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ेगी और रोजमर्रा की वस्तुओं में कर कटौती से उपभोग को प्रोत्साहन मिलेगा।

किसानों, युवाओं और छोटे व्यापारियों को नई ताकत

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यह नया अध्याय किसानों, महिलाओं, युवाओं, एमएसएमई सेक्टर और छोटे व्यापारियों को नई शक्ति प्रदान करेगा। तेज रिफंड और आसान रजिस्ट्रेशन जैसी व्यवस्थाएं छोटे व्यापारियों, उद्यमियों और स्टार्टअप्स के लिए सहारा बनेंगी। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को नई ऊंचाई मिलेगी।

पारदर्शी और विश्वासपूर्ण कर व्यवस्था

उन्होंने कहा कि उल्टे शुल्क ढांचे का समाधान, वर्गीकरण विवाद का निपटारा और पारदर्शी कर प्रणाली व्यवसायों में विश्वास को और मजबूत करेगी। केंद्र और राज्यों की सामूहिक सहमति से यह सुधार और व्यापक व स्वीकार्य बनता है।

महंगाई नियंत्रण और मजबूत अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में बीते वर्षों में थोक महंगाई दर 2% से नीचे लाने में सफलता मिली है। नए जीएसटी सुधार खपत और मांग को गति देंगे, जिससे अर्थव्यवस्था और मजबूत, स्थिर तथा समावेशी बनेगी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने इस अभूतपूर्व, युगांतरकारी निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को हृदय से धन्यवाद दिया।

Tags: consumption growthEase of doing businessemploymentGST reformindia economyinflation controlMSMEnarendra modiNext Generation GSTNirmala Sitharamanself-reliant IndiaStartupsswadeshitax reformYogi Adityanath
Previous Post

ब्रिटिश भी नहीं कर पाए थे गोरखा सैनिकों का सामना, संधि के लिए होना पड़ा था मजबूर- सीएम योगी

Next Post

ड्रग्स की गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए: मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Jaiveer Singh
उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान

30/07/2026
Fake Medicines
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का नकली दवाओं के सिंडिकेट पर एक और बड़ा प्रहार

30/07/2026
Next Post
Anand Bardhan

ड्रग्स की गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए: मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

पूर्ववर्ती सरकार में लगभग हर तीसरे दिन दंगा होता था : CM योगी

31/08/2021
Green Chillies

मिर्च को इस तरह से करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगी फ्रेश

16/01/2025
CM Dhami

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ है सरकार – सीएम पुष्कर सिंह धामी

16/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version