• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Writer D by Writer D
14/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह स्वाधीनता दिवस विशिष्ट है। इस स्वाधीनता दिवस पर हमारा देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान होने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि इन देश भक्तों को सदैव याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की अवधारणा के अनरूप जनता की सेवा कर रही है। राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, नौजवान सहित सभी वर्गों के कल्याण हेतु समर्पित होकर कार्य कर रही है। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी जरूरतमन्दों को प्राप्त हो रहा है।

मजहबी आतताइयों की कुत्सित व घृणित मानसिकता के कारण भारत भूमि का हुआ विभाजन : योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा है। प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के साथ-साथ विभिन्न विकास गतिविधियों को तेजी से संचालित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत कोविड प्रोटोकाॅल का पूर्ण पालन करते हुए स्वाधीनता दिवस समारोह-2021 को परम्परागत सादगी एवं हर्षाेल्लास से मनाने की अपील की है।

Tags: 75th Independence Daycm yogicm yogi wishesIndependence DayIndependence Day 2021Lucknow News
Previous Post

मजहबी आतताइयों की कुत्सित व घृणित मानसिकता के कारण भारत भूमि का हुआ विभाजन : योगी

Next Post

काबुल के और करीब पहुंचा तालिबान, देश में पैदा हो सकती है गृह युद्ध कि स्थिति

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post

काबुल के और करीब पहुंचा तालिबान, देश में पैदा हो सकती है गृह युद्ध कि स्थिति

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

CM विष्णुदेव साय ने बगिया में पर्यावरण वाटिका का किया लोकार्पण

06/04/2025
भारत-बंगलादेश के बीच यात्री एक्सप्रेस ट्रेन सेवा

भारत-बंगलादेश के बीच यात्री एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की जल्द शुरुआत होने की उम्मीद

28/01/2021
corona in up

यूपी में फिर पैर पसार रहा है कोरोना, 24 घंटे में मिले 14 नए केस

12/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version