• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी और अयोध्या के बाद अब हम मथुरा की ओर बढ़ चले हैं : योगी

Writer D by Writer D
27/04/2024
in उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक बार फिर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए कहा है कि राम और कृष्ण की धरती पर ये लोग गोकशी की छूट देना चाहते हैं। फिरोजाबाद लोकसभा सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम योगी ने यहां जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि काशी और अयोध्या के बाद अब वे मथुरा की ओर बढ़ चले हैं। सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ वाले लोगों को लगता है कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है, वहीं कांग्रेस राज में उनके चट्टे-बट्टे गरीबों का राशन भी डकार जाते थे।

निशाने पर परिवारवाद

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अपने भाषण में कहा कि हम काशी और अयोध्या के बाद मथुरा की ओर बढ़ चले हैं। उन्होंने सपा को टार्गेट करते हुए कहा कि क्या उन लोगों ने कभी ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए कभी कुछ किया है। उन्हें यादवों में भी केवल अपने परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाया है। इन लोगों ने अपने परिवार के बाहर कुछ सोचा ही नहीं और परिवारवाद के नाम पर जाति को बदनाम करते रहते हैं।

माफिया के लिए फातिहा पढ़ते हैं

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि इनकी सहानुभूति गरीबों के साथ न होकर माफिया के साथ है। माफिया के लिए ये लोग फातिहा पढ़ते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी और माफिया गठजोड़ पर सवाल उठाए। सीएम ने कहा कि सपा पोषित माफिया विधायक कृष्णानंद राय, कई पुलिसकर्मी, कई भाजपा नेता के साथ ही सपा के विधायक राजू पाल और अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या करते हैं, मगर समाजवादी पार्टी को कोई सहानुभूति नहीं, इनकी सहानुभूति केवल माफिया के साथ रहती है। जब माफिया अपनी मौत मर रहा है और अपने कृत्यों की सजा पा रहा है, तो ये लोग फातिहा पढ़ने उसके घर जा रहे हैं। जनता को इन्हें पांच साल और फातिहा पढ़ने के लिए छोड़ देना चाहिए।

ये पलायन का रास्ता ढूंढ रहे हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग बेकार में चुनाव लड़ रहे हैं। क्योंकि देश में सरकार बनाने के लिए 273 सीटें चाहिए और ये केवल 63 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। सपा और कांग्रेस अखाड़े में आने से पहले ही युद्ध हार चुके हैं। अब ये पलायन का रास्ता ढूंढ रहे हैं। सीएम योगी ने पिछली सरकारों के दौरान प्रदेश में हुए आतंकी बम धमकों को याद करते हुए कहा कि जिन आतंकियों ने अयोध्या में राम मंदिर, वाराणसी में संकट मोचन मंदिर, विभिन्न न्यायालयों और रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था, सपा सरकार ने उन मुकदमों को वापस लेने का कुत्सित प्रयास किया था। तब न्यायपालिका ने इन्हें लताड़ते हुए यहां तक पूछा था कि आज आप लोग आतंकवादियों के मुकदमों को वापस ले रहे हो, कल इन्हें पद्म पुरस्कार भी दोगे क्या?

व्यवसाई को परेशान किया तो बोरिया बिस्तर बांध देंगे

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि एक समय सुहागनगरी फिरोजाबाद का कांच का उत्पाद बंदी की कगार पर चला गया था। अधिकारी परेशान करते थे। 2017 में हमारी सरकार बनते ही हमने कहा कि किसी व्यवसाई को परेशान किया तो बोरिया बिस्तर बांध देंगे। आज पूरी दुनिया में फिरोजाबाद का ग्लास छा रहा है।

इन लोगों के मंसूबे बहुत ही खतरनाक

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को आधार बनाते हुए कहा कि इन लोगों के मंसूबे बहुत ही खतरनाक हैं। इन्होंने 1947 में देश को बांटा अब अपने मेनिफेस्टो में कहते हैं कि देश के लोगों की संपत्ति का सर्वे कराएंगे, उसपर विरासत टैक्स लगाएंगे और आधी संपत्ति पर कब्जा करके बांट देंगे। इन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या और आबादी बढ़ाने वाले तत्वों को आपकी संपत्ति बांटकर भारत का तालिबानीकरण करना चाहते हैं।

कांग्रेस के समय किसान आत्महत्या और भ्रष्टाचारी ऐश करता थाः सीएम योगी

सीएम ने कहा कि कांग्रेस एससी, एसटी ओर ओबीसी के आरक्षण के हक पर डकैती डालना चाहती है और इसमें सपा उसका साथ दे रही है। ये अब भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की धरती पर गोकशी की छूट देना चाहते हैं। क्या राम और कृष्ण के भक्त कभी इसे स्वीकार करेंगे। कांग्रेस व्यक्तिगत कानून को फिर से लागू करके तीन तलाक को दोबारा लागू कराना चाहती है। देश में माओवादी अपसंस्कृति को लागू करना चाहती है। ये ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ वाले लोग हैं। जनता को अब भारत, राम और कृष्ण के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा करने वालों के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा करना होगा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, लोकसभा प्रभरी शिव शंकर शर्मा, सुनील पांडेय, वृंदावन लाल गुप्ता, सांसद चंद्रसेन जादौन, विधायक मनीष असीजा, प्रेमपाल सिंह धनखड़, महापौर कामिनी राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह, लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य शामिल रहे।

Tags: cm yogifirojabad newsLok Sabha Electionsup newsYogi News
Previous Post

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया था: विष्णु देव साय

Next Post

मोदी ‘सुपरमैन’ नहीं, ‘महंगाई मैन’ बन गये हैं : प्रियंका गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में गोमती का जलस्तर बढ़ा, हेल्पलाइन जारी

09/10/2026
Main Slider

काशी से जेवर तकः उत्तर प्रदेश की टेक्नोक्रांति

09/10/2026
Main Slider

‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
Next Post
Priyanka Gandhi

मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' बन गये हैं : प्रियंका गांधी

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी हुआ धड़ाम

24/03/2021
survival wrote to PM उत्तरजीविता ने पीएम को लिखा

उत्तराखंड के बीजेपी विधायक पर बलात्कार का आरोप: सर्वाइवर ने PM को लिखी CBI जांच की मांग

03/10/2020
cm yogi

शतरंज हमें अनुशासन व धैर्य को सीखाता : सीएम योगी

26/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version