• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने दी डोर-टू-डूर दस्तक, सिख समुदाय से भी की मुलाकात

Writer D by Writer D
05/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। यूपी में प्रचार की जंग तेज हो गई है। पहले फेज की वोटिंग में महज पांच दिन बचे हैं पहले चरण में 10 फरवरी को शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा में वोटिंग होगी।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में डोर-टू-डोर प्रचार किया। सीएम योगी गोरखपुर शहर से उम्मीदवार हैं। कल उन्होंने गोरखपुर में नामांकन किया। इस दौरान उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया। घर-घर प्रचार के पहले सीएम योगी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह श्रीश्री गोपाल मंदिर मोहद्दीपुर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी ने मोहद्दीपुर गुरुद्वारा में मथा टेक कर सिख समाज से समर्थन मांगा।

सीएम योगी शनिवार सुबह मोहद्दीपुर गुरुद्वारा के समक्ष आयोजित मतदाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि उन्हें इस बात की गौरवानुभूति होती है कि यहां के लोग उनके हर चुनाव में स्वतः स्फूर्त पूरे उमंग से जुड़े रहे हैं। पूर्व के चुनावों में सभा के माध्यम से प्रत्यक्ष संवाद होता था। पर, बदले हालात में मुझे पूरे प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जाना पड़ेगा। आप इसे जानते हैं और इसी कारण गोरखपुर में पहले ही आप सब ने पूरी जिम्मेदारी खुद संभाल ली है। पंजाबी समाज का यह उत्साह खुद ही सब कुछ बयान कर दे रहा है।

सिख समाज से मिलते सीएम योगी।

सीएम ने सभी लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की सिख दी। कहा कि मताधिकार आपका संविधान प्रदत्त अधिकार है। भोजन करने में विलंब हो सकता है लेकिन मताधिकार के प्रयोग में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अधिकाधिक मतदान करते हुए भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में अपना योगदान देंगे।

 

शब्दों में व्यक्त नहीं हो सकता गुरु परंपरा का गौरव

सिख समाज के प्रति अपनी श्रद्धा को दर्शाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि गोरखपुर के गुरुद्वारों में उनका आना जाना दशकों से बना हुआ है। लखनऊ में रहने के दौरान भी और किसी न किसी गुरुद्वारे में जरूर जाते हैं। उन्होंने कहा कि सिख समाज कि गुरु परंपरा के गौरव को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, इस समाज ने विपरीत परिस्थितियों में देश को बचाया है।

सीएम योगी ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व और चार साहिबजादों की याद में लखनऊ के मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया।  साथ ही बताया कि सिख समाज की परंपराओं को सम्मान देने कि जो शुरुआत उत्तर प्रदेश से हुई उसका परिणाम है कि चार साहिबजादों के बलिदान दिवस को पूरे देश में बाल दिवस घोषित किया गया है। देश व धर्म की रक्षा में सिख गुरुओं का बलिदान प्रेरणास्रोत बना रहे, इसके लिए कई कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

सिख समाज से मिलते सीएम योगी।

सीएम योगी ने कहा कि पांच साल पहले उत्तर प्रदेश के बारे में बाहर क्या धारणा थी, इसे आप सभी जानते हैं। यहां के लोग हेय दृष्टि से देखे जाते थे। युवा हतोत्साहित होता था। भाजपा की सरकार ने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में एक लंबी एक्सरसाइज के बाद प्रदेश की नकारात्मक छवि को पांच सालों में बदल दिया है। वर्तमान और भावी पीढ़ी के लिए अब पहचान का संकट नहीं रह गया है।

सिख समाज से मिलते सीएम योगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने सिर्फ अपने बारे में सोचा था। उनके राज में दंगा, पलायन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अराजकता थी। भाजपा सरकार ने न केवल कोरोना को नियंत्रित किया बल्कि, पलायन को भी रोका। पूर्व की सरकारों में पलायन कर चुके व्यापारी वापस आकर अपना कारोबार कर रहे हैं। बेटियां स्कूल जा रही हैं तो माताएं-बहने सुरक्षित हैं। हर गरीब को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव मिल रहा है।

गुरुद्वारे में मत्था टेका सीएम योगी ने

मतदाता सम्मेलन में पंजाबी समाज के लोगों को संबोधित करने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुद्वारा मोहद्दीपुर में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारे का भ्रमण भी किया और यहां की व्यवस्थाओं को देखकर बेहद खुश हुए। गुरुद्वारा समिति की ओर से मंच पर उनका अभिनंदन माल्यार्पण, अंगवस्त्र व तलवार भेंट कर किया गया।

सीएम योगी ने सिख समाज के डॉ हरीश कुमार अरोड़ा, हरमीत सिंह, पूनम भाटिया और दीपक कक्कड़ के घर समर्थन मांगा। वहीं मोहद्दीपुर गुरुद्वारा समिति के सचिव मनमोहन सिंह लाडे, दीप कक्कड़, कन्हैया भाटिया, डॉ हरीश अरोड़ा और हरिवंश छतवाल घर-घर जाकर भाजपा के लिए समर्थन मांग रहे हैं।

 बोले सो निहाल और जय श्रीराम के गूंजे जयकारे

सीएम योगी के मोहद्दीपुर गुरुद्वारा एवं इसके समक्ष आयोजित मतदाता सम्मेलन में पहुंचने पर “जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल” तथा जय श्रीराम के गगनभेदी नारे गूंज उठे। पंजाबी समाज के लोग लगातार इन नारों को दोहराते रहे। मतदाता सम्मेलन में गोरखपुर के सांसद रवि किशन, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि समेत कई लोग मौजूद रहे।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से नामांकन किया था। सीएम योगी के साथ गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद थे। यह पहला मौका था कि तीनों बड़े नेता एक साथ किसी के नामांकन में शामिल होने के लिए गोरखपुर पहुंचे थे। सीएम योगी गोरखपुर शहर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए हैं।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को हैकर्स ने बनाया शिकार, ट्विटर अकाउंट किया हैक

Next Post

शिवपाल यादव के करीबी ने छोड़ा प्रसपा का साथ, आज थामेंगे बीजेपी का दामन

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post

शिवपाल यादव के करीबी ने छोड़ा प्रसपा का साथ, आज थामेंगे बीजेपी का दामन

यह भी पढ़ें

hoop shoot

इस जगह पर सब्जी खरीदने के लिए बैंक से लेना पड़ सकता है लोन

15/09/2020

कल से शुरू होगी RBI की मौद्रिक नीति समिति बैठक

06/10/2020
cm yogi

पूर्व राज्यपाल ने योगी से की मुलाक़ात, उत्तराखण्ड विधानसभा की अध्यक्ष ने भी की भेंट

09/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version