• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संवाद, समन्वय और सकारात्मकता बनाएगी सफल प्रशासनिक अधिकारी: सीएम योगी

Writer D by Writer D
04/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में शामिल हुए युवा अधिकारियों को सफल कॅरियर के लिए संवाद, समन्वय और सकारात्मकता का मंत्र दिया है। शुक्रवार को 2021 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के प्रशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनना, बड़ी चुनौतियों से भरा है। यह चुनौतियां ही आपके व्यक्तित्व को निखारेंगी।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि आईएएस अधिकारी के रूप में आप सभी को जॉइंट मैजिस्ट्रेट से लेकर शासन के शीर्ष पदों पर काम करने का, नीतियां बनाने का दायित्व मिलेगा। ऐसे अवसर पर आपके मन में जनहित का भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शुरुआती 05-06 वर्ष में आपके काम करने की दिशा आने वाले 30-35 वर्षों के लिए आपके कॅरियर की राह तय करने वाली होगी।

फील्ड में तैनाती के दौरान जनता से जितना बेहतर कनेक्ट रखेंगे, मेरिट के आधार पर निर्णय लेने की जितनी अच्छी क्षमता होगी, उतना ही लोग आपको याद रखेंगे। इसलिए अपनी मेधा और प्रतिभा का बेहतर इस्तेमाल कीजिए। सकारात्मक भाव के साथ काम करें और जनविश्वास अर्जित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानांतरण के समय यदि लोग आपके जाने से दुःखी होते हैं तो समझ लीजिए आप सही दिशा में हैं।

योजक बनकर कार्य करें शोधार्थी, आपके थोड़े प्रयास से समाज उठ खड़ा होगा: सीएम योगी

प्रदेश के अनेक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेनिंग के बाद जब आप जॉइंट मैजिस्ट्रेट के रूप में पहली तैनाती पाएंगे तो वहां राजस्व के मामले भी आएंगे और कानून-व्यवस्था भी संभालने का अवसर होगा। आज राजस्व के लाखों मामले लंबित हैं, लोगों को त्वरित न्याय का इंतज़ार है। उनकी अपेक्षा आप पूरी कर सकते हैं। कानून-व्यवस्था के मामलों में संवाद की महत्ता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी से बड़ी भीड़, किंतनी भी आक्रोश क्यों न हो, यदि ठीक से संवाद हो तो हर समस्या का समाधान हो जाता है।

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने साझा किए अनुभव, पाया मार्गदर्शन

अयोध्या, कानपुर, हरदोई, रायबरेली, मुरादाबाद , आगरा, सहारनपुर, आमजमगढ़, झांसी, मथुरा गोरखपुर, वाराणसी आदि जिलों में बीडीओ, उपजिलाधिकारी, सीडीपीओ जैसे पदों पर तैनाती के साथ फील्ड का अनुभव लेकर आईएएस के फेज दो के प्रशिक्षण के लिए तैयार अधिकारियों ने संवाद के दौरान अपने अनुभव भी साझा किए। युवा अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों की चुनौतियों के बारे में मुख्यमंत्री को बताया, साथ ही अपने द्वारा किए गए नवाचारों से भी अवगत कराया। सभी के अनुभवों को आगे के कार्यकाल के लिए उपयोगी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 करोड़ की आबादी वाले, 18 मंडलों और 75 जिलों के इस विशाल राज्य के हर जिले की अपनी चुनौतियां हैं। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में इन्हें समझना और इनका सामना करना आपका दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईएएस अधिकारी के रूप में आम जन के जीवन में बदलाव लाने का एक अच्छा मौका है। इसका सदुपयोग करना चाहिए।

Tags: cm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट की होगी शुरुआत, अब इन कामों में होगी आसानी

Next Post

भाजपा के लिए धर्म सिर्फ कारोबार: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

भाजपा के लिए धर्म सिर्फ कारोबार: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Friendship

ऐसे लोगों बर्बाद कर देंगे जीवन, कभी न करें इनसे दोस्ती

12/07/2026
School Holidays

कल सभी बोर्डों के प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, जानें क्या है मामला

07/08/2023

मां करीना कपूर के साथ मिट्टी के बर्तन बनाते दिखे तैमूर

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version