• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शाहजहांपुर रोड तोड़ने के मामले में सीएम योगी ने दिये कठोर निर्देश, दोषियों से होगी क्षतिपूर्ति की वसूली

Writer D by Writer D
05/10/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। तिलहर दातागंज बदायूं हाईवे पर निर्माणाधीन 500 मीटर सड़क को बुलडोजर से उधेड़ने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सड़क उधेड़ने वाले आरोपियों से ही क्षतिपूर्ति की वसूली करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कार्रवाई तेज हो गई है। 20 दोषियों के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। आरोपी फरार चल रहे हैं।

500 मीटर सड़क पर चलाया था बुलडोजर अब होगी वसूली

जैतीपुर से दातागंज जाने वाले रोड पर निर्माण को लेकर सोमवार रात कुछ लोगों ने सड़क को बुलडोजर चलाकर उखाड़ दिया। सड़क निर्माण कर रही गोरखपुर की फर्म मैसर्स शकुंतला सिंह के ठेकेदार रमेश सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि फर्म को सात किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण व मरम्मत का कार्य करना था। 15 दिनों में निर्माण कार्य पूरा होना था लेकिन कटरा के कुछ लोग कई माह से सरकारी काम में बाधा डाल रहे थे। कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी।

कृषि कुंभ 2.0 को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार

दो अक्टूबर की रात नौ बजे अपने आप को विधायक प्रतिनिधि बताते हुए जगवीर सिंह ने 15-20 लोगों के साथ सड़क पर बुलडोजर चलाकर उसे खराब कर दिया। निर्माण में लगे कर्मचारी के साथ मारपीट की उन्हें वहां से भगा दिया। मशीनों और प्लांट में आग लगाने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, मारपीट, धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

सड़क उधेड़ने वाले आरोपियों से होगी क्षतिपूर्ति, किया जा रहा आकलन

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय तिवारी को निर्देश दिए गए हैं कि जितनी सड़क बुलडोजर से उधेड़ी गई है। उसका आकलन कर क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट दें। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने बताया कि ठेकेदार से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई थी। ठेकेदार ने अभी तक क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई है।

ठेकेदार को जिन शासकीय दरों के हिसाब से सड़क निर्माण का अनुबंध किया था। उन्हीं दरों के हिसाब से सड़क क्षतिपूर्ति का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। कमिश्नर ने बताया कि सड़क उधेड़ने वाले आरोपियों के घरों पर पुलिस दबिश दे रही है। उनकी गिरफ्तारी कराई जाएगी।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

कृषि कुंभ 2.0 को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार

Next Post

अबू आजमी के ठिकानों में आयकर विभाग के छापे

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के समग्र विकास पर हुई व्यापक चर्चा : केशव मौर्य

04/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Next Post
Abu Azmi

अबू आजमी के ठिकानों में आयकर विभाग के छापे

यह भी पढ़ें

विपक्षी पार्टियां एकजुट Opposition parties united

खालिस्तानी संगठन ने लाल किले के बाद अब संसद घेराव की दी धमकी

27/01/2021
Encounter of Kaushambi's notorious criminal Raju

आतंक का पर्याय कुख्यात बदमाश एनकाउंटर में ढेर, हत्या के आरोप में चल रहा था फरार

18/05/2025
FDA takes swift action against banned cough syrups

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर FDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 63 औषधियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए

06/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version