• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने मुरादाबाद को दी 69 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Writer D by Writer D
21/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में अपनी सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियों को जनता के सामने गिनाया। मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में 69 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि धनगर समाज की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के सुखदेई स्मारक डिग्री कॉलेज रतूपुरा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के विधायकों ने 02 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए। जबकि विपक्ष के विधायकों का विकास से कोई संबंध नहीं है। उनके विकास का मतलब है अपना विकास और सैफई का विकास है।

उन्होंने कहा कि ठाकुरद्वारा में अगर भाजपा का विधायक चुना जाता तो यहां भी विकास की गंगा बहती। 2017 की चूक को फिर नहीं दोहराना है। मुख्यमंत्री ने जनपद में 69 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

महंत नरेंद्र गिरि ने नोट में लिखा- लड़की के साथ फोटो वायरल कर आनंद गिरि कर देगा बदनाम

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उप्र में नई तकनीक से सड़कें बनाई जा रही है, जो अगले 50 वर्षों तक विकास की राह दिखाएंगी। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले बैलगाड़ी सड़क पर जाती तो चलते-चलते बैल गायब हो जाता था या बैलगाड़ी का सामान। अब उप्र में कोई ऐसा करने का दुस्साहस करता है तो उसे उसकी सजा मिलती है। सजा भी ऐसी कि फिर किसी की ऐसा करने की हिम्मत नहीं होती। उप्र में बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित है। 30 हजार लड़कियों की पुलिस में भर्ती हुई है।

प्रदेश में सभी पात्रों को समान पेंशन मिल रही है। मुरादाबाद को एक्सपोर्ट हब के रूप में पहचान मिल रही है। युवाओं को घर पर रोजगार मिल रहा है। कोरोना काल में दिल्ली के लोग उप्र के गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती हो रहे थे। हमने सभी की सेवा की और दिल्ली सरकार फेल हो गई। सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में उप्र की तस्वीर बदल गई है। किसानों को गन्ना भुगतान समाय से हो रहा है। इस बार मिल चालू होने से पहले बकाया पांच हजार करोड़ रुपए का भुगतान किसानों को कर दिया जाएगा। प्रदेश में लाखों लोगों को घर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुरद्वारा में 1947 के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए किसानों की जमीन के पट्टों की समस्या सुलझाई जाएगी। मोदी सरकार ने एनआरसी के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आने वाले भारतीयों को नागरिकता के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन विपक्षी पार्टी रोडे अटकाते रहे हैं।

धनगर समाज की समस्याओं का जल्दी ही समाधान किया जाएगा। इससे पहले जनसभा को एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, कांठ विधायक राजेश चुन्नू आदि ने संबोधित किया।

Tags: cm yogiMuradabad news
Previous Post

नाबालिग ने की मां-बाप, बहन और कुत्तों की बेरहमी से हत्या, फिर खुद को मार ली गोली

Next Post

बेघरों को मिला अपना घर तो खुश होकर बोले, धन्यवाद योगी जी

Writer D

Writer D

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
Next Post

बेघरों को मिला अपना घर तो खुश होकर बोले, धन्यवाद योगी जी

यह भी पढ़ें

suresh khanna

विपक्ष सिर्फ सरकार के कार्यों में कमी ढूंढने का प्रयास करता है : सुरेश खन्ना

12/05/2021
amit shah

अखिलेश ने अंधकार फैलाने का काम किया था, योगी ने उजाला फैलाया : अमित शाह

24/02/2022
priperty seized

बाहुबली अतीक अहमद के गैंग पर कसा शिकंजा, खास गुर्गे के 25 करोड़ की जमीन कुर्क

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version