• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मथुरा में बोले सीएम योगी- 9 साल बेमिसाल और भारत हुआ खुशहाल

Writer D by Writer D
24/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
cm yogi in mathura

cm yogi in mathura

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को ब्रजवासियों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का तोहफा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा जिले की करीब 121 करोड़ रुपये की 41 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 86 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का शिलान्यास बटन दबाकर किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को पीएम आवास की सांकेतिक चाबी भेंट की। इसके बाद कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थी और 100 आदर्श आंगनवाड़ी केंद्रों को किटों का वितरण किया। सीएम योगी ने मेधावी छात्र- छात्राओं को टेबलेट और स्मार्टफोन भी वितरित किए।

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राधे- राधे कहकर जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि आज हम पीएम मोदी के 9 वर्ष के यशस्वी कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर आयोजित आज की जनसभा में हम सब एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि 9 साल बेमिसाल और भारत हुआ खुशहाल। सचमुच ये 9 वर्ष स्वतंत्र भारत के इतिहास में उपलब्धियों से भरा पड़ा है। ये उपलब्धियां हमें हर दिन प्रसंगों के माध्यम से , प्रकरणों के माध्यम से,हम सबको देखने को मिलता है। आपने देखा होगा, जब अमेरिकी सीनेट को पीएम मोदी संबोधित कर रहे थे। अमेरिका दुनिया की महाशक्ति के रूप में जाना जाता है।

लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि, जनपद मथुरा में ₹208 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में… https://t.co/Fe8mDRv5DT

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 24, 2023

वहां पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए अमेरिकी सीनेट उतावली दिखाई दे रही थी। अमेरिका के अंदर जो उत्साह था। दुनिया का कोई ऐसा शख्स नही होगा आर्थिक जगत का भी जो पीएम मोदी से मिलने के लिए उतावला न दिखाई दिया हो। ये नए भारत की नई पहचान है। जो पीएम मोदी के यशस्वी नेतृत्व में 9 वर्षों के अंदर भारत ने अर्जित किया है। वैश्विक मंच पर भारत को मिल रहा ये सम्मान, सामान्य सम्मान नही है। ये भारत की 140 करोड़ लोगों को मिल रहा सम्मान है और भारत 140 करोड़ लोगों का सिर गौरव के साथ दुनिया के मंच पर उठाने का अवसर देता है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर दुनिया के 180 देशों में योग के साथ दुनिया की बड़ी शख्सियतों ने योग से जुड़ा दिखाई दिया। दुनिया आज योग के साथ जुड़कर भारत की आध्यात्मिक और ऋषि परम्परा के कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा है। ऋषि परम्परा के लिए दुनिया झुक करके कार्य करेगी, यह भी श्रेय अगर किसी को जाता है, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। क्योंकि मोदी जी ने स्वयं संयुक्त राष्ट्र संघ में जा करके योग के कार्यक्रम के साथ जुड़े थे।

भारत का विरासत की सम्मान देने का कार्यक्रम हो, या फिर भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का कार्यक्रम। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों के अंदर देखने को मिला है। सबने इन कार्यों को नजदीक से होते हुए देखा है।मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि कोई सोचता था कि काशी में काशी विश्वनाथ धाम बनकर तैयार हो जाएगा। लेकिन आज काशी में विश्वनाथ धाम, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।

योगी सरकार दूसरे राज्य से देशी गाय की खरीद पर देगी 40 हजार का अनुदान

विरासत के प्रति सम्मान का भाव क्या होता है, ये प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत ने देखा है। ये भारत और श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को भी साकार करता है। ये तीर्थ और धाम है, जो हमारी पहचान है। यही हमारा इतिहास है, यही हमारा गौरव है और यही हमारी विरासत भी है। इसी ने हमें पहचान दी है। यही हमारी पहचान है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने श्री कृष्ण भगवान का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने आज से 5 हजार वर्ष पहले साक्षात इस धरा पर अवतरित हुए थे। उन्होंने जो संदेश मानव कल्याण के लिए उस समय दिया था। धर्म की स्थापना के लिए, न्याय और सत्य की स्थापना के लिए, जो मार्गदर्शन दिया था। वो आज भी सत्य है और शाश्वत है। प्रासंगिकता हर काल हर परिस्थिति में सदैव बनी हुई है। उसी दृष्टि से जब हम यहां पर आते है तो हम गौरव की अनुभूति करते हैं। एक नए अध्यात्म की अनुभूति होती है। नई ऊर्जा मिलती है।

हरिद्वार कुंभ से पहले यहां वैष्णव कुंभ का आयोजन होना था। तब एक तरफ कोरोना महामारी थी। तो बड़ी असमंजस की स्थिति थी। लेकिन एक माह तक यहां संतों का जमावड़ा लगा रहा लेकिन उस दौरान कोरोना दूर-दूर तक यहां नहीं भटका और जैसे ही संतों की सभा उठी कोरोना महामारी प्रदेश और देश के अंदर देखने को मिली थी। ये चमत्कार ही है। शांतिपूर्ण तरीके से यमुना मैया, राधा रानी और बांके बिहारी की कृपा बनी हुई थी।

उन्होंने कहा कि अब जिस तरह से ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए विकास परियोजनाएं तैयार हुई हैं। ये योजनाएं जब जमीनी धरातल पर, पूरी तरह से प्रभावी ढंग से लागू हो गई, तो एक बार फिर से हमें द्वापर युग की याद को ताजा करा देगा। फिर से मथुरा, वृंदावन, गोकुल , नंदगांव, बरसाना ये सभी हमें एक बार फिर द्वापर युग की स्मृतियों को ताजा करवा देंगे। हमें फिर से अपने तीर्थों के विकास के लिए कार्य करना है।

विगत 9 वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य चल रहा है। केदारनाथ में केदारनाथ धाम और महाकाल में महालोक का निर्माण हो रहा है। गुजरात के सोमनाथ में सोमनाथ धाम के पुर्नउद्धार का भव्य कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर अनेक क्षेत्रों में अन्य अनेक भव्य कार्यक्रम एक तरफ चल रहे हैं। वहीं इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्यक्रम भी युद्धस्तर पर चल रहे है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि बहुत शीघ्र हम लोग मथुरा- वृंदावन के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा प्रारंभ करने जा रहे है। जिससे आगरा, दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा से लोग यहां आ सके और यहां से जुड़ सकें। देश में हाइवे, रेलवे, एक्सप्रेस-वे, वाटर-वे, एयरपोर्ट आदि ये सभी सुविधाएं दी जा रही है। आज देश के अंदर इस क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है। कल्पना करिये जब 1947 से 2014 तक देश के अंदर मात्र 74 एयरपोर्ट बने थे। 2014 से 2023 तक अब 74 नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी में 1947 से लेकर 2017 तक मात्र 12 मेडिकल कॉलेज बन पाए थे। अब 2017 से 2023 तक उत्तर प्रदेश में 59 मेडिकल कॉलेज बन चुके है और जल्द ही हम वन डिस्ट्रिक्ट मेडिकल कॉलेज बनाने की हम बढ़ रहे हैं। 1947 से लेकर के 2014 तक मात्र 6 एम्स बने थे और 2014 से लेकर 2023 तक 22 एम्स का निर्माण देश के अंदर हो चुका है। हर क्षेत्र में देश ने प्रगति की है, एक नई उड़ान भरी है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि गरीब कल्याण कार्यक्रम के साथ, भारत ने जो एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दुनिया के अंदर जो कहीं नही हुआ, वो भारत ने गरीब कल्याण के क्षेत्र में करके दिखाया है। कोरोना जैसी महामारी के दौरान दुनिया असमंजस की स्थिति में थी। मोदी जी नई- नई योजनाओं को बना रहे थे। कहीं वैक्सीन का निर्माण तो कहीं पर नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को बनाने पर काम चल रहा था। वहीं गरीब कल्याण के कई योजनाओं का चलाना। मजदूरों को भरण-पोषण भत्ता देना। गरीबों को राशन की सुविधा का लाभ देना।

उज्जवला योजना के लाभार्थियों को उस कालखंड में फ्री में रसोई गैस के सिलेंडर उपलब्ध कराना, जनधन खाताधारक हर माता के खाते में सीधे पैसा डालना। एक भारत ही है, जो कोरोना कालखंड में लगातार सवा तीन वर्ष से अपने 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ दे रहा है। दूसरी तरफ पाकिस्तान है, जिसकी दरिद्रता पर दुनिया आज हंसती है। वहां आज एक जून रोटी के लिए किस प्रकार से छीना झपटी हो रही है। ये भी दृश्य आपके सामने है।

आज 140 करोड़ लोगो भारत का निर्माण और एक नए भारत को देख रहे हैं। जब भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा था और आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में प्रवेश किया तो, उस समय भारत के साथ दो बड़ी उपलब्धियां जुड़ी। एक जिस ब्रिटेन ने भारत पर 200 वर्षों तक शासन किया। उसे पछाड़कर, भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। वहीं दूसरी जी-20 देशों की अध्यक्षता भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कर रहा है।

उन्होने कहा कि आज 3.50 करोड़ लोगों को मात्र 9 वर्ष में मकान को सिर ढकने के लिए छत मिली है। वहीं उत्तर प्रदेश में 54 लाख गरीबों को आवास मिला है। देश में 12 करोड़ लोगों को फ्री में शौचालय और उत्तर प्रदेश में 2.61 करोड़ लोगों को शौचालय का लाभ मिला है। हर गरीब को स्वास्थ्य बीमा का लाभ, किसानों को किसान सम्मान निधि, फ्री वैक्सीन सिर्फ भारत ने ही दी है।

भारत के 9 साल बेमिसाल है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि भारत खुशहाल है और एक भारत और श्रेष्ठ भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी के मिशन के साथ हम सबको जुड़ करके भारत को 2027 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था को बनाने के रूप में स्थापित करना है, तो 2024 में एक बार फिर से पीएम मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लाना ही होगा। यह देश के हर नागरिक का संकल्प होना चाहिए।

जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नए ऑफिस पहुंचे। उनके साथ सांसद हेमा मालिनी भी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने फीता काटकर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हेमा मालिनी ने योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपके सपने साकार हो रहे हैं।

– इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

– कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मुडेसी एवं गोवर्धन में 100-100 बेड के छात्रावास
– जिला कारागार में टाइप-2 के 12 नग आवास तथा 30 क्षमता की 4 नग बैरक एवं सर्किल वॉल
– वृंदावन शोध संस्थान के भवन का जीर्णोद्धार एवं निर्माण
– राजकीय पॉलिटेक्निक, कोटवन में महिला छात्रावास
– कोसी- गोवर्धन- सौंख- फरह मार्ग, गोवर्धन-छाता मार्ग, सौंख- कुम्हेर मार्ग, फरह-अछनेरा मार्ग, जैत से नगला रामताल मार्ग, कोटवन से हताना शेखसाई खरोट होते हुए कोसी- शाहपुर मार्ग, कोसी- शाहपुर से बरचावली-राजागढ़ी- शेरनगर मार्ग का नवीनीकरण
– सैदपुर गांव में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भवन
– राया- सादाबाद मार्ग एवं राया- बलदेव मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का नवीनीकरण
– ग्राम डडीसरा स्थित नारद कुंड का पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण
– गिरिराज- गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर पेयजल पाइपलाइन और टीटीएसपी
– गोवर्धन स्थित भरना खुर्द सूर्य कुंड का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण
– श्री कृष्ण जन्मभूमि पर लीला मंच तथा लाइट एंड साउंड शो
– उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का कार्यालय

– इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

– राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मथुरा एवं गोवर्धन में आधुनिक कार्यशाला और प्रशिक्षण कक्ष
– जिला कारागार में टाइप-3 के 4 नग आवास, 30 क्षमता की 4 नग बैरक एवं टाइप-4 का एक नग आवास – मथुरा में दिल्ली-कोलकाता मार्ग (शहरी मार्ग) के किमी 139, (600), 140, 141, 142, 143 में बीसी से नवीनीकरण
– भरतपुर गेट स्टेट बैंक चौराहा होते हुए स्टेशन तक मार्ग, कोसी-कामर कोटवन मार्ग, फरह-अछनेरा मार्ग से फरह-सौख मार्ग तक, वृन्दावन परिक्रमा मार्ग से देवी आटस होते हुए राजमार्ग-2 तक संपर्क मार्ग, गोवर्धन बाईपास मार्ग, गोवर्धन छाता मार्ग एवं मथुरा-भरतपुर मार्ग के विभिन्न हिस्सो का नवीनीकरण
– सोमना खैर टेटीगांव मार्ग का नवीनीकरण
– वृंदावन छटीकरा राज-राधाकुंड मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का सुदृढ़ीकरण
– ग्राम सुनरख में सौभरि ऋषि वाटर बॉडी का सौंदर्यीकरण
– शिवबाला नगर के सामने से पागल बाबा मंदिर तिराहे तक सोलर लाइट

Tags: cm yogihema malinimathura newsup newsYogi News
Previous Post

वैगनर आर्मी के कब्जे में एक और शहर, रूस ने लागू किया गया मॉर्शल लॉ

Next Post

बारिश के दौरन बिजली गिरने से 10 की मौत, 17 लोग झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post
Lightning

बारिश के दौरन बिजली गिरने से 10 की मौत, 17 लोग झुलसे

यह भी पढ़ें

Blaster Chetan Dutta

इस दिन मिट्टी में मिल जाएगा ट्विन टावर, बिल्डिंग में लगेगा इतने हजार किलो विस्फोटक

20/07/2022
5 best yoga apps to give you the right education on International Yoga Day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जाने 5 बेस्ट योग ऐप, जो आपको दे सही शिक्षा

21/06/2021
headless body recovered

महिला की सिरकटी लाश पोखर से बरामद, गांव में मचा हड़कंप

11/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version