• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खिलाड़ी देश के लिए खेलता है, हमारा भी कर्तव्य है कि हम उनके बारे में सोचें : योगी

Writer D by Writer D
23/08/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मेरे लिए आज का अवसर अत्यन्त महत्वपूर्ण है। देश के अलग-अलग भागों से भी कुशल खिलाड़ी प्रदेश के सिपाही का हिस्सा बन रहे हैं। यह खिलाड़ियों के लिए सम्मान का भाव है। जो खिलाड़ी देश के लिए खेलता है, उसके लिए हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम उनके लिए सोचें। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने बुधवार को लोकभवन में 233 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुलिस में विशेष भर्ती का प्रमाण पत्र देने के लिए हुए समारोह में कहीं।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि इससे पहले भी हमने देश के सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया था। राज्य सरकार की तरफ से उन्हें नगद राशि प्रदान करायी थी। हमारा मानना है कि एक खिलाड़ी देश के लिए खेलता है। एक खिलाड़ी उसी रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास करता है। इस कारण हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि उसे किसी एक बंधन में बांधकर न रखें। उसी के तहत हम लोगों ने 233 को नियुक्ति पत्र देकर एक बंधन में जोड़ने का काम किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि पहले हर भर्ती पर प्रश्न उठते थे, लेकिन विगत छह वर्ष के अंदर एक लाख 54 हजार से अधिक पुलिस भर्ती प्रक्रिया सकुशल संपन्न हो चुकी है। प्रदेश में एक लाख से अधिक पुलिस कार्मिकों को प्रोन्नति देने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन इसी के बीच यहां अच्छे खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया। इससे पहले आठ जुलाई को भी 227 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये थे। उसमें भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे।

सीएम योगी ने खिलाड़ी कोटे के 233 आरक्षियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से यहां लगातार गांव से लेकर शहर तक प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह दिखता है कि एक रचनात्मकता युवाओं के मन में आ रहा है। यदि युवा शक्ति रचनात्मक है तो राष्ट्र की उन्नति होती है। खिलाड़ी रचनात्मकता का प्रतीक बनता है। वह आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनता है। समाज में कुछ कर गुजरने की शक्ति होती है।

उन्होंने कहा कि आप सभी अपनी प्रैक्टिस बंद न करें। उप्र पुलिस बल के लिए कार्य करना है। पुलिस ने ओवर आल परशेप्शन बदलने का काम किया है। आज हर जगह उप्र पुलिस को लोग याद करते हैं। आज दूसरी जगहों के लोग भी बोलते हैं कि उप्र पुलिस होती तो यह घटना नहीं होती। आज यहां बड़ा से बड़ा कार्यक्रम सफल हो जा रहे हैं।

वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि खेल का दोगुना बजट कर दिया। अब जरूरत है महिलाएं भी खेल में आगे आयें। आपका खेल के माध्यम से कैरियर बन गया, लेकिन प्रैक्टिस जारी रखना चाहिए। यदि आप चोर के सामने खड़े होकर हाथ जोड़ेंगे तो वह नहीं बताएगा। सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर के व्यवहार पर भी काम होना चाहिए। आज एसपी भी रिटायर होने पर थाने जाने से बचता है। सरीफ आदमियों के साथ व्यवहार दोस्ताना होना चाहिए। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि 531 लोग और इस प्रक्रिया में हैं। उन्हें भी जल्द ही चुना जाएगा।

Tags: cm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

अब साल में दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं, 12वीं स्टूडेंट्स को पढ़नी होंगी दो भाषाएं

Next Post

Chandrayaan-3 Mission: भारत की ‘चंद्रविजय’, चांद पर लहराया तिरंगा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Chandrayaan-3

Chandrayaan-3 Mission: भारत की ‘चंद्रविजय’, चांद पर लहराया तिरंगा

यह भी पढ़ें

Sidhu Musewala

यू-ट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला के विवादित आखिरी गीत ‘SYL’

26/06/2022
priyanka gandhi

सरकार किसानों की आवाज दबा कर उद्योगपतियों की आवाज बुलंद करा रही : प्रियंका

11/02/2021
CA Foundation Result

BSEB ने जारी किया 12th का रिजल्ट, इस लिंक पर चेक करें अपना परिणाम

16/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version