• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी ने पैकर्स एंड मूवर्स  को बुलाया है, 11 मार्च का टिकट भी खरीद लिया है : अखिलेश

Writer D by Writer D
21/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, हरदोई
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक पराजय का दावा करते हुए सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने अपना सामान गोरखपुर ले जाने के लिए  पैकर्स एंड मूवर्स (packers and movers) को बुलाया है और 11 मार्च का हवाई टिकट भी खरीद लिया है।

अखिलेश ने हरदोई के संडीला में सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक पराजय होने का दावा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, अभी सुनने को मिला है कि हमारे सीएम (मुख्यमंत्री) ने पीएम को बुलाया है। पीएम का मतलब पैकर्स एंड मूवर्स से है, जो लोगों के घर के सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाते हैं।

उन्होंने योगी पर हमले जारी रखते हुए कहा, हारने वाला पहलवान ही खिसियाता है। आपने बाबाजी की शक्ल देखी है। बताइए उस पर 12 बज गए कि नहीं। अब तो गोरखपुर वाले भी उनके लिए एक गाना गाने लगे हैं। आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री ने जब से उन्हें पैदल किया तब से वह लगे थे कि हम कहां से चुनाव लड़ेंगे लेकिन जनता ने उन्हें अपने घर गोरखपुर भेज दिया और सुनने में आया है कि उन्होंने 11 तारीख की हवाई जहाज का टिकट भी खरीद लिया है।

भाजपा सरकार ने जनता को सिर्फ दुख और तकलीफ दी : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा के लोग नहीं समझ पा रहे हैं कि इनके खिलाफ जनता में 440 वोल्ट का करंट चल रहा है। आपने इनके बयान देखे होंगे जिन नेताओं की भाषा बदली है, वे जनता का समर्थन नहीं पा रहे हैं और इस बार जनता ने इनकी खड़ी कर दी है खटिया, इसीलिए इनके बयान आ रहे हैं घटिया।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा परिवारवाद व गुंडाराज फैलाने और आतंकवाद को प्रश्रय देने के आरोप लगाकर सपा पर काफी हमलावर है। अखिलेश ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर भी करारा हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी का कोई भरोसा नहीं कि वह कब किससे जा मिले। उन्होंने बसपा के चुनाव निशान हाथी का जिक्र करते हुए कहा, जो हाथी पर बैठे हैं, वे कहीं भी जा सकते हैं क्योंकि उनके गुरु भाजपा में बैठे हैं।

डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई दोगुना हो गया : अखिलेश यादव

अखिलेश ने दावा किया, हम बहुमत की सरकार बना रहे हैं। हमने पहले और दूसरे चरण में ही शतक लगा दिया है और तीसरे, चौथे में दूसरा शतक लग जाएगा। बाकी जितने चरण बचेंगे उनमें समाजवादी पार्टी और गठबंधन ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रहा है। इस बार जनता इस बात को लेकर खुद में होड़ कर रही है कि किस चरण में भाजपा को ज्यादा बुरी तरह से हराया जाए।

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर किसानों से छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी ने वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन वह झूठा साबित हुआ। उन्होंने कहा कि उल्टे सरकार ने किसानों की खाद की बोरी से पांच किलो खाद चोरी कर ली। उन्होंने शिक्षामित्रों का जिक्र करते हुए कहा कि सपा सरकार ने ही उनकी सबसे ज्यादा मदद की थी लेकिन पिछले चुनाव में वे भी भाजपा के बहकावे में आ गए थे। उन्होंने वादा किया कि सपा की दोबारा सरकार बनी तो शिक्षामित्रों को स्थाई नौकरी दी जाएगी।

प्रदेश को बदहाली से खुशहाली की ओर ले जाने का है यह चुनाव : अखिलेश यादव

अखिलेश ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश का विधान सभा चुनाव कोई छोटा-मोटा चुनाव नहीं बल्कि देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। यह ना सिर्फ इस राज्य का भाज्ञ बदलेगा बल्कि किसानों और नौजवानों की किस्मत भी बदलेगा। भाजपा ने लगातार झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया जबकि समाजवादियों ने हमेशा जनता के लिए काम करके दिखाया है।

इससे पहले, सपा गठबंधन के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बसपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी के उम्मीदवार गृह मंत्री अमित शाह के यहां तय होते हैं और बसपा दफ्तर में उन्हें चुनाव चिह्न दिया जाता है।

उन्होंने जनता से कहा कि बसपा को वोट देकर वे अपना मत बर्बाद न करें।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

कुछ इस तरह उड़ाई जा रहीं आदर्श आचार संहिता की धज्जियां

Next Post

विवाहिता की हत्या मामले में पति समेत पांच ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

India-Israel Water Project
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का जल प्रबंधन मॉडल बदलेगा बुंदेलखंड की कृषि व्यवस्था, खेतों तक पहुंचेगी इजराइली तकनीक

10/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Dinesh Pratap SIngh
उत्तर प्रदेश

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी पवित्र योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह

10/09/2026
Shahjahanpur once again tops in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान

10/09/2026
Integral University showcases youth talent
उत्तर प्रदेश

युवाओं के नवाचार को योगी सरकार का प्रोत्साहन, यूपी राइज से हुनर को मिल रहा मंच

10/09/2026
Next Post
murder

विवाहिता की हत्या मामले में पति समेत पांच ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

yogi government

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी

02/06/2021
Cyclone Fengal

Cyclone Fengal: तमिलनाडु-पुडुचेरी से आज टकराएगा ‘फेंगल’, स्कूल-कॉलेज बंद, भारी बारिश

30/11/2024

राजा की धमक इतनी कि प्रधानमंत्री को भी आना पड़ा

24/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version