• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसी भी दशा में कोई गरीब बेघर नहीं होना चाहिए: सीएम योगी

Writer D by Writer D
30/03/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi heard the problems in Janta Darshan

CM Yogi heard the problems in Janta Darshan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि सड़क, आवास, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं आमजन तक पहुंचाने के लिए सरकार ने शानदार कार्य किया है। फिर भी यदि किसी को इन सुविधाओं को लेकर कहीं कोई समस्या है तो उसका जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन्हें आवास की समस्या रह गई है, उन्हें आवास उपलब्ध कराया जाएगा। कहीं किसी गांव-मोहल्ले में सड़क की दिक्कत रह गई है तो वहां सड़क मरम्मत या निर्माण कराया जाएगा। बिजली के बकाया बिल भी बोझ नहीं रहेंगे, पुनरीक्षित कराकर किस्तों में भुगतान की सुविधा दी जाएगी।

गुरुवार को कन्या पूजन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सबको भरोसा दिया कि हर व्यक्ति की समस्या का हल उनकी सरकार की प्राथमिकता है। जनता दर्शन में एक महिला ने सीएम योगी से आवास के लिए गुहार लगाई। इस पर उन्होंने कहा कि निराश या परेशान मत हों, सरकार उनके लिए जल्द ही आवास की व्यवस्था कर देगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में कोई भी गरीब बेघर नहीं होना चाहिए। किसी के पास जमीन न होने के कारण आवास नहीं है तो उसके लिए जमीन की व्यवस्था करते हुए सरकारी योजना के तहत आवास बनाकर दिया जाए। एक अन्य महिला ने अपने मोहल्ले में सड़क की समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने उसे भी आश्वस्त करने के साथ अधिकारियों को सड़क बनवाने का निर्देश दिया।

बकाया बिजली बिल पुनरीक्षित कराकर किस्त भी बांधेंगे

सबसे रोचक मामला यह था कि एक महिला अपने बकाया बिजली बिल की समस्या लेकर सीधे मुख्यमंत्री के ही पास पहुंची थी। सीएम योगी (CM Yogi) ने सहजता से उसकी भी समस्या सुनी। महिला बिल भुगतान के लिए किस्त बांधने की सुविधा चाह रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि परेशान मत हों, बकाया बिल जमा करने को किस्त तो बंधवाएँगे ही, यथासंभव बकाया कम करने को उसके बिजली बिल का पुनरीक्षण भी कराएंगे। इसे लेकर उन्होंने तत्काल अधिकारियों को पहल करने की हिदायत भी दी। सीएम के इस व्यक्तिगत पहल पर महिला अभिभूत हो गई।

कोरोना के बढ़ते केस पर योगी सरकार अलर्ट, जीनोम सिक्वेंसिंग के दिए निर्देश

जनता दर्शन में आए पुलिस व राजस्व से जुड़े मामलों पर उन्होंने त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक कार्यवाही का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को भरोसा दिया कि इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण होते ही विवेकाधीन कोष से धनराशि जारी कर दी जाएगी।

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta darbarjanta darshan
Previous Post

कोरोना के बढ़ते केस पर योगी सरकार अलर्ट, जीनोम सिक्वेंसिंग के दिए निर्देश

Next Post

छोटे किसानों का संबल बनेंगे श्रीअन्न

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post
Millet

छोटे किसानों का संबल बनेंगे श्रीअन्न

यह भी पढ़ें

Bihar Teacher

कोरोना काल से रुकी शिक्षक भर्तियां होंगी शुरू, सीधे इंटरव्‍यू से होगा सलेक्शन

31/10/2022
Murder

पूर्व प्रधान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

17/02/2023
cm yogi

सीएम योगी ने शिवावतारी गुरु गोरखनाथ को चढ़ाई खिचड़ी

15/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version