• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माई! वृंदावन या काशी, जहां चाहो वहां करा देंगे व्यवस्था, बुजुर्ग महिला की फरियाद सुन भावुक हुए सीएम योगी

Writer D by Writer D
06/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे से लोगों को आश्वस्त किया है कि वह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं। उपचार में जो भी पैसा खर्च होगा वह सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है और उन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात की। एक-एक करके उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए। सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए।

जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने सभी को भरोसा दिया कि उनकी सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी। विवेकाधीन कोष से मदद की जाएगी। बात करने के दौरान भावुक हो गई एक महिला को आत्मीय संबल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, डॉक्टर से इस्टीमेट मंगवा लीजिए, इलाज का पैसा सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने सभी से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

माई! वृंदावन या काशी, जहां चाहो वहां करा देंगे व्यवस्था

शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान एक वृद्ध महिला से मुलाकात कर और उसकी समस्या जानकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) काफी भावुक उठे। अपने घर वालों के उपेक्षात्मक रवैये से आहत इस वृद्ध महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि उम्र के इस पड़ाव में अपने ही परिवार से मिल रहा दुख वह नहीं सहन कर पा रही है।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने पूछा कि वह क्या चाहती हैं? बुजुर्ग महिला ने कहा कि उसकी इच्छा अब जीवन के बाकी बचे दिन किसी धर्मनगरी में बिताने की है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘माई! वृंदावन या काशी या जहां भी रहने की इच्छा हो, बता दो। सारी व्यवस्था हम कर देंगे।’

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अधिकारियों से कहा कि इस वृद्ध महिला की सम्मान सहित देखभाल की जाए और जिस भी जगह यह जाना चाहती हैं, वहां भेजकर रहने और अन्य जरूरतों की सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta darbarup news
Previous Post

हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर के साथ हुई एक और बीमारी, बंद हुआ खाना-पीना

Next Post

शर्मनाक! महिला से दिनदहाड़े सड़क किनारे रेप, राहगीर बनाते रहे वीडियो

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
rape

शर्मनाक! महिला से दिनदहाड़े सड़क किनारे रेप, राहगीर बनाते रहे वीडियो

यह भी पढ़ें

imran khan

तंगहाली पाकिस्तान में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को मिली 33 बुलेटप्रूफ कार खरीदने की मिली मंजूरी

08/10/2020
Lucknow-Kanpur Expressway

एक्सप्रेस वे पर नींद से जगाने के लिए झटके देगी सड़क, नियम तोड़ा तो गाड़ी हो जाएगी लॉक

12/10/2023
Will Google Photos delete your photo from tomorrow?

क्या कल से Google Photos डिलीट कर देगा आपकी फोटोज? पढ़े खबर

31/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version