• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोहेलवा वन्यजीव अभ्यारण का नाम बदलकर सुहेलदेव वन्य जीव अभ्यारण रखा जाये: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
20/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को गोंडा में मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 से 27 मार्च तक सभी जिला मुख्यालय पर लगने वाले मेले में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व विकास योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाय। उन्होंने (CM Yogi) कहा कि सोहेलवा वन्यजीव अभ्यारण का नाम बदलकर सुहेलदेव वन्यजीव अभ्यारण रखा जाये। मुख्यमंत्री ने गोंडा सहित वर्चुअली जुड़े बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को समाधान का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश…

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत रोड कटिंग की समस्या को तत्काल खत्म किया जाए।

मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को ऋण सुविधा उपलब्ध करायी जाए।

तटबंधों पर निर्माण कार्य कराया जाए, जिससे कि बाढ़ के समय कोई भी अप्रिय घटना ना हो

सभी बड़े प्रोजेक्ट के लिए नोडल अधिकारी नामित किये जाएं। निर्माण कार्य की प्रगति में सुधार न हो तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सभी प्रोजेक्ट समय पर ही पूरे किये जाएं। बेवजह समय बढ़ाकर सरकारी धन की लूट खसोट पर रोक लगाई जाए। कार्यदायी संस्थाओं की जिम्मेदारी तय की जाए।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रारंभ में ही चेक कर ली जाए। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का कोई समझौता न किया जाए।

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोण्डा, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर सहित मण्डल में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण किया जाये।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने मंडल में राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों के निस्तारण न होने से सरकार की छवि खराब होती है। समय से प्रत्येक राजस्व वाद का निस्तारण हो।

सभी लंबित राजस्व वादों का तहसील वाइज निस्तारण कराया जाए। खराब प्रगति वाले वाले अधिकारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाए।

स्पेशल कोर्ट लगाकर लंबित वादों का निस्तारण किया जाए। नये आने वाले वादों का समय से निस्तारण किया जाए। वादों का निस्तारण न होने से कानून व्यवस्था पर असर पड़ता है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि नेपाल से शराब तस्करी पर विराम लगाया जाए। मंडल में कहीं भी जहरीली व मिलावट वाली शराब बिल्कुल भी न बिके।

सभी जनपद के आरटीओ कार्यालय में घूमने वाले दलालों पर भी अंकुश लगाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 से 27 तक सभी जिला मुख्यालय पर लगने वाले मेले में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व विकास योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए।

मेले में प्रत्येक विभाग का स्टाल लगाकर जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ दिया जाय। मेले में लोक कलाओं व लोक विधाओं का भी प्रदर्शन हो।

पशु तस्करी, शराब तस्करी व अन्य गैर कानूनी कार्य बिल्कुल नहीं होने चाहिए।

सभी ई रिक्शा चलाने वाले चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराएं। किसी भी नाबालिग को वाहन न चलाने दिया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि मंडल के सभी सड़कें ठीक हों। जर्जर व झूलते तारों को बदला जाए। पेयजल व सीवर की समस्या को समाप्त किया जाए।

तहसील व थाने से जुड़ी समस्या को जड़ से खत्म किया जाए। प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना जाये। उस पर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति को न्याय मिल सके।

सभी वनटांगिया गांव को राजस्व गांव की श्रेणी में लाया जाए, जिससे वहां पर भी निरंतर विकास हो सके।

आकांक्षात्मक ब्लॉकों में विकास कार्यों में तेजी लाकर इसे विकसित किया जाये।

सोहेलवा वन्यजीव अभ्यारण का नाम बदलकर सुहेलदेव वन जीव अभ्यारण रखा जाये।

सभी जनपदों के डीआईओएस व बीएसए स्कूली शिक्षा को ठीक करें। स्कूल से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ संबंधित को दिलवाएं।

शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या को समाप्त किया जाए। अवैध स्टैंडों को हटाया जाए। खनन, वन व भू माफिया पर कठोर कार्रवाई की जाए।

अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। कानून व्यवस्था को न बिगड़ने दिया जाए, सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाए। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Tags: cm yogigonda newsup news
Previous Post

गर्मी में बिजली की मांग के अनुरूप उपभोक्ताओं को निर्वाध आपूर्ति मिले: एके शर्मा

Next Post

भ्रष्टाचार पर सख्त सीएम योगी बोले- लोन दिलाने के नाम पर ठगी बर्दाश्त नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Next Post
CM Yogi

भ्रष्टाचार पर सख्त सीएम योगी बोले- लोन दिलाने के नाम पर ठगी बर्दाश्त नहीं

यह भी पढ़ें

अल्ताफ बुखारी

अल्ताफ बुखारी बोले- जम्मू-कश्मीर की महिलाएं ला सकती हैं सकारात्मक बदलाव

04/10/2020
PM Modi addressed a public meeting in Motipur.

छठी मैया का अपमान सहन नहीं करेगा बिहार और हिंदुस्तान: पीएम मोदी

30/10/2025
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने खरीदे मिट्टी के दीये और मूर्तियां, हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

30/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version