• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवाओं को कट्टे से कलम की ओर ले जा रहे हम: सीएम योगी

Writer D by Writer D
03/05/2023
in आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
0
CM Yogi

CM Yogi in Azamgarh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। दुनिया के अंदर आजगमढ़ को कभी उसके ओज और तेज के जाना जाता था। मगर 2017 पहले जिनके पास सत्ता की बागडोर थी उन लोगों ने इसका केवल दोहन करने का काम किया। हमारे युवाओं के हाथों में कलम के स्थान पर कुछ लोगों ने कट्टा देने का काम किया। आज समय बदल चुका है और हम युवाओं को कट्टे से कलम की ओर लेकर जा रहे हैं। हम अपने युवाओं तमंचे नहीं टैबलेट दे रहे हैं। उन्हें तकनीकी से जोड़कर स्किल्ड बना रहे हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को यहां एसकेपी इंटर कॉलेज मैदान से चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पांच साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार करने यहां आए थे, आज अगर वो सड़क मार्ग से यहां आएंगे तो इस जनपद को पहचान भी नहीं पाएंगे। आजगमढ़ आज पूरी तरह से बदल चुका है।

संकट पैदा करने वालों से मुक्त हो चुका है आजमगढ़ : योगी (CM Yogi)

मुख्यमंत्री ने बीजेपी प्रत्याशियों लिए चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि आजमगढ़ बाबा भंवरनाथ की कृपा से पुष्पित पल्लवित और परम तपस्वी महर्षि दुर्वासा और श्री दत्तात्रेय जी की पावन धरा है। संतों, ऋषियों, क्रांतिकारों और साहित्यकारों ने इसे समय समय पर सींचा है। ऐसे आजमगढ़ की धरा को जिसने हरिहरपुर जैसे गांव को कला के लिए समर्पित किया है, उसे मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं। स्वतंत्र भारत में बिना भेदभाव के विकास योजनाओं की जो आस थी, ये जनपद उससे विपरीत दिशा में चलता गया। कुछ लोगों ने युवाओं के हाथ में तमंचे देने का काम किया। 2017 से पहले आजमगढ़ पहचान के लिए मोहताज था। यहां के लोगों के दूसरे शहरों में होटल और धर्मशालाओं में कमरे तक नहीं मिलते थे। जिन लोगों ने ये संकट पैदा किया था आज उससे मुक्त करके आजमगढ़ को पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ा जा चुका है। यहां एयरपोर्ट बन रहा है और अब कट्टा नहीं कलम के लिए महाराज सुहेलदेव के नाम पर विश्व विद्यालय भी शुरू हो चुका है, शीघ्र ही उसका प्रशासनिक भवन बनने जा रहा है।

हम तुष्टिकरण नहीं सशक्तिकरण पर विश्वास करते हैं : योगी (CM Yogi)

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पहली बार आजमगढ़ से एक कलाकार सांसद बना। परिणाम ये रहा कि आज यहां हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय बनाया गया। जनपद फिर से अपने गौरवशाली अतीत के लिए जाना जा रहा है। हम सभी जानते हैं कि 9 साल पहले देश के अंदर क्या स्थिति थी। दुनिया में भारत की साख नहीं बची थी। भारत का आदमी कहीं जाता था तो शक की निगाहों से देखा जाता था। दुनिया के लोग भारत के बारे में अच्छा नहीं सोचते थे। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को लेकर धारणा बदली है। दुनिया आज मोदीजी को संकटमोचक समझती है। सूडान संकट से हम अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस ले आए हैं। यूपी के 431 लोग अबतक वापस लाए जा चुके हैं। सरकार की नियत साफ होनी चाहिए। हमने बिना जाति, मत, मजहब देखे सबको योजनाओं का लाभ प्रदान किया। हम तुष्टिकरण पर नहीं सशक्तिकरण पर विश्वास करते हैं।

ऐसा लग रहा है कि आप शिमला मसूरी में बैठे हैं

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि आज आजमगढ़ से हर शहर की बेहतरीन कनेक्टिविटी हो गयी है। पांच साल पहले कोई आया हो वो आज आएगा तो आजमगढ़ को पहचान भी नहीं पाएंगा। पूर्व सीएम पांच साल पहले चुनाव प्रचार करने आए थे, आज वो भी सड़क मार्ग से आएंगे तो पहचान नहीं पाएंगे। आज युवाओं को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ने का काम हुआ है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव आया है। इससे यूपी के एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। आज हमारे शहर गंदगी के ढेर नहीं स्मार्ट सिटी के रूप में दिख रहे हैं। शोहदों का आतंक नहीं है, सेफ सिटी बन रहा है। यूपी की पहचान देश के सबसे प्रगतिशील राज्य की बन चुकी है। पीएम के विजन को हम मिशन मान कर काम कर रहे हैं। अब कर्फ्यू नहीं कांवड़ यात्रा निकलते हैं। पहले पर्व और त्यौहार के पहले उपद्रव होते थे, अब उत्सव मनाए जाते हैं। आजमगढ़ वालों को निरहुआ का गाना सुनने के लिए इंद्र भगवान भी कृपा कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि आप शिमला मसूरी में बैठे हैं।

डबल इंजन के साथ तीसरा इंजन जरूरी है : योगी (CM Yogi)

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि मैं आज आपसे अपील करने आया हूं, जो भी परिवर्तन दिख रहा है वो डबल इंजन सरकार का करिश्मा है। एक साथ डबल स्पीड से काम हो रहे हैं। इसके साथ तीसरा इंजन जुड़ेगा तो विकास की रफ्तार को कई गुना और बढ़ाया जाएगा। पैसे का सही उपयोग होगा तो लाभ सबको मिलेगा। जन्म, मृत्यु, निवास प्रमाण पत्र की व्यवस्था ऑनलाइन हो, नागरिकों को जल जमाव से मुक्ति मिले, हर घर को नल का कनेक्शन मिले, सुंदर पार्क मिले। इसके लिए तीसरा इंजन जरूरी है, इसके लिए ऐसी सोच वाला बोर्ड बनाना होगा।

मध्यकाल में नरक का प्रतीक माना जाता था मगहर, डबल इंजन की सरकार में स्वर्ग सा प्रतीत हो रहाः सीएम

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय सहित सभी नगर निकायों के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशीगण मौजूद रहे।

Tags: azamgarh newscm yoginikay chunavnikay chunav 2023
Previous Post

नरक नहीं, अब स्वर्ग बन गया है कबीर का मगहर: सीएम

Next Post

किसानों को रास आयी मक्के की खेती

Writer D

Writer D

Related Posts

Police team attacked while arriving to remove illegal dairy
Main Slider

लखनऊ में बवाल! दरोगा को लोहे की जंजीर से पीटा, 24 पर मुकदमा; 200 भैंसें हटाईं

18/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीआरडी जवानों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, अब मिलेगा 600 रुपये ड्यूटी भत्ता

18/08/2026
Vinod Tawde
Main Slider

यूपी BJP की नई टीम तैयार, तावड़े को बड़ी जिम्मेदारी

18/08/2026
Champat Rai and Anil Mishra cleared in Ram Mandir donation theft case.
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय को क्लीन चिट, अनिल मिश्रा भी बेदाग

18/08/2026
cm yogi
Main Slider

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो”

18/08/2026
Next Post
Maize

किसानों को रास आयी मक्के की खेती

यह भी पढ़ें

unnatural rape

सौतेले पिता को पापा न कहने पर मिली तालिबानी सजा, मासूम का जलाया प्राइवेट पार्ट

11/09/2021
teacher requirment

69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी का आरोप

28/09/2020
neet result date 2020

लॉकडाउन में भी घर नहीं गए थे नीट टॉपर शोएब

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version