• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूरा यूपी योगी मय

Writer D by Writer D
13/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में पूरा यूपी योगीमय हो गया। यूपी के 17 नगर निगम सीटों पर भगवा लहराया। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सारथी की भूमिका में यूपी की सभी 17 नगर निगम सीटों पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की थी। सीएम योगी के कार्यों का परिणाम ही है पिछली बार हारी मेरठ व अलीगढ़ की सीट भी भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई। वहीं पहली बार बने शाहजहांपुर में भी कमल ने कमाल कर दिया। यहां भी पहला नागरिक बनने का गौरव भाजपा उम्मीदवार अर्चना वर्मा को मिला।

17 में से 17 पर कमल

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी की सभी 17 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। इनमें से कानपुर, बरेली व मुरादाबाद में भाजपा ने निवर्तमान महापौर पर ही दांव लगाया था, शेष सभी सीटों पर नए कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा था। 17 में से 17 सीटों पर योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों पर आमजन ने मुहर लगाई और कमल खिलाया।

भाजपा के साथ से प्रमिला, विनोद, हरिकांत व उमेश दोबारा बने महापौर

भारतीय जनता पार्टी और योगी (CM Yogi) के प्रति आमजन का विश्वास है कि पार्टी के चार प्रत्याशियों ने दूसरी बार महापौर बनने का गौरव हासिल किया। कानपुर से प्रमिला पांडेय, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल और बरेली से उमेश गौतम अनवरत दूसरी बार महापौर बने, जबकि हरिकांत अहलूवालिया इसके पहले भी मेरठ के महापौर रह चुके हैं। झांसी में भाजपा के बिहारी लाल ने सबसे पहले जीत हासिल की। उन्हें कुल 123503 वोट मिले। वहां लड़ने वाले अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने की थी 50 रैली

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नगर निकाय चुनाव में कुल 50 रैलियां कीं। सीएम योगी ने 9 मंडल के अंतर्गत आने वाली 10 नगर निगम क्षेत्रों में रैली की। पहले चरण में योगी आदित्यनाथ की कुल 28 रैली हुई। इसमें गोरखपुर में 4, लखनऊ में 3 व वाराणसी में दो स्थानों पर रैली-सम्मेलन में योगी शामिल हुए। पहले चरण के 37 जिलों में 4 मई को मतदान हुआ।

जनता हुई खफा तो ‘शून्य’ में पहुंची सपा

दूसरे चरण में सीएम योगी ने 22 रैलियां कीं। इसमें 9 मंडल की सात नगर निगमों के लिए वोट पड़े। यहां अयोध्या नगर निगम के लिए सीएम योगी दो बार पहुंचे। यहां संत सम्मेलन में भी सीएम की उपस्थिति जीत के लिए काफी कारगर रही।

सीट विजेता

लखनऊ – सुषमा खर्कवाल
गोरखपुर – डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव
वाराणसी – अशोक तिवारी
प्रयागराज – गणेश चंद्र उमेश केसरवानी
अयोध्या – गिरीश पति त्रिपाठी
कानपुर – प्रमिला पांडेय
अलीगढ़ – प्रशांत सिंघल
मेरठ – हरिकांत अहलूवालिया
झांसी – बिहारी लाल आर्य
शाहजहांपुर – अर्चना वर्मा
सहारनपुर – अजय सिंह
मुरादाबाद – विनोद अग्रवाल
मथुरा – वृंदावन विनोद अग्रवाल
गाजियाबाद – सुनीता दयाल
बरेली – उमेश गौतम
फिरोजाबाद – कामिनी राठौर
आगरा – हेमलता दिवाकर

Tags: cm yogiLucknow Newsnikay chunavnikay chunav 2023nikay chunav result
Previous Post

जनता हुई खफा तो ‘शून्य’ में पहुंची सपा

Next Post

27 साल के सपा के वर्चस्व पर योगी के विकास ने लगाया ब्रेक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डेयरी क्षेत्र में 22 कंपनियां करेंगी 695.18 करोड़ का निवेश

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post
Yogi

27 साल के सपा के वर्चस्व पर योगी के विकास ने लगाया ब्रेक

यह भी पढ़ें

Atishi

सीएम के बुजुर्ग और बीमार माता-पिता को प्रताड़ित किया जा रहा है: आतिशी

23/05/2024
prakash jawdekar

जम्मू कश्मीर में 5 अधिकृत भाषाओं को मिली मंजूरी, संसद में लाया जाएगा विधेयक

02/09/2020
37 हजार सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

विपक्ष की जाति, धर्म और सांप्रदायिक दंगो की साजिशों का जवाब विकास से देंगे : योगी

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version