• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के लिए आश्चर्य का विषय : सीएम योगी

Writer D by Writer D
06/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 42वें स्थापना दिवस केे अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश में लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर धूमधाम से समारोह का आगाज किया गया।

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर एक पखवाड़े तक चलने वाले आयोजन की शुरुआत की। सुबह नाै बजे आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और योगी सरकार में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य एवं ब्रजेश पाठक तथा संगठन मंत्री सुनील बंसल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

लखनऊ स्थित @BJP4UP मुख्यालय पर भाजपा के ‘स्थापना दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में… #SthapnaDiwas https://t.co/6SlLCWImFM

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 6, 2022

भाजपा मुख्यालय (BJP Office) पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय है। ये यात्रा बहुत कुछ कह देती है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रवाद की विचारधारा का जिक्र करते हुए कहा कि इसका सबसे बड़ा उदाहरण डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे जिन्होंने कश्मीर के लिए बलिदान दिया था।

Lucknow-News-BJP-Foundation-Day-Yogi-Adityanath-today-promises-of-Loksankalp-  Kalyan-Patra | BJP Foundation Day: ध्वजारोहण के बाद बोले सीएम योगी, भाजपा  की राजनीतिक यात्रा कौतुहल से कम नहीं ...

सीएम योगी ने भाजपा के स्थापना दिवस की कार्यकर्ताओं को दी बधाई

मुख्यमंत्री  ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है।

सीएम योगी ने भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई,

योगी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समाजसेवा और जनकल्याण के संकल्प का ही नतीजा है कि सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम मोदी सरकार ने किया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि समर्पण और देशभक्ति का भाव ही भाजपा की विशिष्टता है जो किसी दूसरे दल में देखने को नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि इस विशिष्टता के कारण ही भाजपा दुनिया का सबसे मजबूत संगठनात्मक इकाई के रुप में उभरा है।

BJP Foundation Day: भाजपा मना रही 42वां स्थापना दिवस, सीएम योगी ने लखनऊ में  पार्टी कार्यालय में फरहाया BJP का झंडा | BharatKhabar.Com

भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पर भाजपा का ध्वज फहराया जा रहा है। साथ ही सभी ब्लॉक में पार्टी कार्यकर्ता पदयात्रायें निकाल रहे हैं। इसके साथ ही देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डिजिटल माध्यम से संबोधन भी सुना। इधर प्रदेश कार्यालय में योगी और उनकी सरकार के मंत्रियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी के सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुए संबाेधन काे सुना।

स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी की ओर से 07 से 20 अप्रैल तक पूरे देश में ‘सामाजिक न्याय पखवाड़ा’ मनाने का निर्णय किया गया है। इसका मकसद निर्धन, वंचित, शोषित, दलित व पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण हेतु भाजपा की प्रतिबद्धता को प्रकट कर पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करना है।

Tags: 42nd bjp foundation dayBhartiya Janta Partybjpbjp foundation daycm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

सीएम योगी ने भाजपा के स्थापना दिवस की कार्यकर्ताओं को दी बधाई

Next Post

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को किया ढेर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को किया ढेर

यह भी पढ़ें

सैफ अली खान जल्द फिल्म ‘आदिपुरूष’ में रावण के किरदार में आएंगे नज़र

22/08/2020
hair

सिल्की बालों के लिए जादू है ग्लिसरीन, ऐसे करें इस्तेमाल

15/07/2026
AK Sharma

कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार संचालित किये जायें रैन बसेरे: एके शर्मा

27/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version