• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में अयोध्या को छोड़ कोई ऐसा शहर नहीं, जहां एक साथ 32 हजार करोड़ की परियोजनाएं: सीएम योगी

Writer D by Writer D
15/06/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि आज अयोध्या में 32 हजार करोड़ की परियोजनाओं के कार्य हो रहे हैं। इतनी परियोजना देश के किसी एक शहर में नहीं चल रही होगी। जिस दिन यह कार्य जमीनी धरातल पर उतरेंगे, अयोध्या दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में रहेगी। जनवरी में जब पीएम मोदी के करकमलों से रामलला 500 वर्ष बाद अपने स्वयं के मंदिर में विराजमान होंगे तो दुनिया अयोध्या की तरफ आकर्षित होगी। यहां मुख्य रेलवे स्टेशन का विकास हो रहा है। सूर्यकुंड व भरतकुंड में भी रेलवे विकास के कार्य प्रारंभ हो रहे हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी इसी वर्ष बनकर तैयार हो जाएगा। यहां के लिए इतने अवसर आने जा रहे हैं कि जो अयोध्या नहीं आया होगा वो पछताता होगा। जिसने यहां जन्म नहीं लिया होगा, वह भी प्रार्थना कर रहा होगा कि हमें भी अयोध्या में जन्म लेने का अवसर मिलता तो हम भी सौभाग्यशाली होते। राम के बिना हमारा जीवन अधूरा माना जाता है। जिस रूप में प्रभु राम को पूजा है, भक्ति की है, वह साकार रूप में हम सबके सामने रामलला के रूप में मंदिर निर्माण के साथ विराजमान होकर दर्शन देंगे।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को योगीराज भरत जी की तपोस्थली नंदीग्राम, भरतकुंड में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने प्रभु श्रीराम से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ व दीर्घ जीवन के साथ उनके यशस्वी कार्यकाल के लिए प्रार्थना करते हुए उनका मार्गदर्शन व नेतृत्व भारत को मिलता रहे, यही प्रार्थना करता हूं। इस दौरान अयोध्या के विकास की झलक पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के स्वर्णिम 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भरतकुण्ड, श्री अयोध्या जी में आयोजित जनसभा में… https://t.co/MjnZks60vS

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 15, 2023

सीएम (CM Yogi) ने किया आह्वान- इस बार 21 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखिए

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि हर बड़ी सिटी अयोध्या से जुड़ना चाहती है। यह नई अयोध्या है। इस बार दीपोत्सव का 21 लाख दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य रखिए। सभी घाटों, मठ-मंदिर, सूर्यकुंड-भरत कुंड के साथ दीपोत्सव में अयोध्या के हर घर में दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम होने चाहिए। अभी से इसकी तैयारी प्रारंभ कर दें। अगले वर्ष हमारे श्रीराम आने वाले हैं। अपने घर-महल में विराजमान होने वाले हैं। इसकी तैयारी दीपोत्सव के साथ प्रारंभ होनी चाहिए। जैसे वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। 21 जून को योग महोत्सव का कार्यक्रम होगा। हमें इनसे जुड़ना चाहिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा की स्थिति बेहतर हुई है। भारत मानवता कल्याण का नेतृत्व करता दिख रहा है।

अब एक घंटे में लखनऊ और गोरखपुर से पहुंचते हैं अयोध्या

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत वैश्विक मंच पर सम्मान पाता है। पीएम मोदी का यशस्वी नेतृत्व को जनता का आशीर्वाद मिलता रहेगा और भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इससे प्रति व्यक्ति की आय में वृद्धि होगी। कनेक्टिविटी बेहतर होगी। पहले अयोध्या के लिए न सड़कें थीं और न ही ट्रेन। पहले गोरखपुर और लखनऊ से अयोध्या आने में पांच-छह घंटे लगते थे, आज एक घंटे में सफर तय हो रहा है। एयरपोर्ट बनने के बाद त्रेतायुग की याद को ताजा करने का अवसर मिलेगा। जब लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम पुष्पक विमान से अयोध्या आए होंगे। आज अयोध्या के हर वासी को विमान यात्रा से देश-दुनिया में उड़ान का अवसर मिलेगा।

सरकार हर जन तक योजनाएं पहुंचा रही

सीएम ने कहा कि अयोध्या में महापौर के साथ ही विभिन्न नगर निकायों में आपने डबल इंजन की सरकार पर विश्वास किया, इसलिए डबल इंजन की भाजपा सरकार आपके सहयोग से गांव हो या शहर, हर एक स्तर पर जनसुविधाओं व बुनियादी विकास की योजनाओं को लेकर बिना भेदभाव गरीब कल्याणकारी की योजनाएं हर जन तक पहुंचने के लिए कार्य कर रही है। आज उसी श्रृंखला में अयोध्या लोकसभा सीट के अंतर्गत दो हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हो रहा है।

देश को प्रेरणा दे रही अयोध्या

सीएम ने कहा कि अयोध्या सबसे वैभवशाली नगरी और जनपद सबसे वैभवशाली बन रहा है। एक एक बार फिर से अयोध्या त्रेतायुग की याद दिला रहा है, जब रामराज्य की परिकल्पना को साकार किया गया था। आज उस ओर न सिर्फ अयोध्या जा रही है, बल्कि पूरे देश को पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रेरणा भी दे रही है। छह वर्ष पहले लोग अयोध्या का नाम लेने से संकोच करते थे, जबकि उनकी सरकार अयोध्या के विकास के लिए पूरी तरह से तत्पर है।

सूर्यकुंड ने अहसास करा दिया कि इसी प्रकार अयोध्या बनेगी

सीएम ने बताया कि कल रात 11 बजे उन्होंने सूर्यकुंड देखा। उन्हें याद है कि आज से तीन-चार वर्ष पहले जब सूर्यकुंड गए थे तो यह जर्जर था। पानी सड़ रहा था। कोई पुरसाहाल नहीं था, लेकिन अब सूर्यकुंड ने अहसास करा दिया कि अयोध्या इसी प्रकार से बनेगी। सीएम ने सूर्यकुंड की स्थिति के बारे में लोगों से ही पूछा। सीएम ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि जनता को रात्रि 8 बजे ले जाकर लाइट एंड साउंड दिखाएं। सीएम ने पूछा कि तीन महीने में गुप्तारघाट कितने लोग गए। वहां माताओं व बहनों को ले जाकर दिखाएं। प्रभु श्रीराम से जुड़े अन्य क्षेत्र छह वर्ष तक वीरान पड़े थे, आज चमकते दिख रहे हैं। गुप्तारघाट व आसपास के दृश्य यह नई अयोध्या के चित्रण हैं। अयोध्या को दुनिया की सबसे सुंदर नगरी बनाएंगे और भरतकुंड का विकास सूर्यकुंड की तरह बनाएंगे। उसी प्रकार से महात्मा भरत की साधना स्थली को लाइट एंड साउंड से प्रस्तुत करेंगे। तालाब का सुंदरीकरण होगा, यहां रह रहे लोगों का पुनर्वास होगा। जमीन को सुरक्षित रखते हुए इसे फिर से त्रेतायुग की ओर ले जाने का कार्य किया जाएगा।

चार-छह महीने में दिल्ली की राजपथ सी होंगी अयोध्या की सड़कें

सीएम ने कहा कि अभी प्रारंभिक रूप में कार्य के कारण परेशानी हो रही होगी, लेकिन बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शुरुआती कठिनाई झेलनी पड़ती है। अगले चार-छह महीने में अयोध्या की सड़कें दिल्ली की राजपथ सी लगेंगी। हमने उसका नाम रामपथ ही रखा है। हनुमानगढ़ी के पीछे से सुग्रीव किला के पास से श्रीराम जन्मभूमि के लिए जो मार्ग जा रहा है, भक्तिपथ के रूप में शानदार मार्ग बनने जा रहा है। अयोध्या में इससे पहले इतने चौड़े मार्ग नहीं थे। पंचकोसी, 14 कोसी, चौरासीकोसी, नया बाईपास, रिंग रोड, फ्लाईओवर बन रहे हैं। चिकित्सालयों, शिक्षाकेंद्रों के विकास कार्यक्रमों को बढ़ाया जा रहा है।

डकैती डालने वालों की डकैती रोक हम उस पैसे को विकास में लगा रहे

पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज, श्रावस्ती, नैमिष तीर्थ, काशी, कुशीनगर का विकास हो रहा है। विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है। पैसे की कमी तब होती थी, जब सरकारी खजाने पर डकैती डालने वाले लोग सत्ता में बैठकर परिवारवाद व जातिवाद का तांडव करते थे। तब पैसे की कमी नहीं होती थी। हमारे लिए जनता जनार्दन व प्रदेश ही परिवार है। डकैती डालने वालों की डकैती रोककर उस पैसे को हम विकास में लगा रहे हैं।

9 वर्ष के यशस्वी कार्यकाल के लिए घर-घर जाकर अलख जगाएं कार्यकर्ता

सीएम ने कहा कि जब सरकार योजनाओं को देने में भेदभाव नहीं कर रही है तो विकास कराने वाली, लोककल्याण के लिए समर्पित और विरासत का सम्मान करने वाली सरकार हमें लानी ही पड़ेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में सपना साकार हो रहा है। इसे देख हम सभी खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं कि हमने उस कालखंड में कार्य करने का अवसर मिला, जब देश को पीएम मोदी का यशस्वी नेतृत्व देख रहे हैं। हम काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के साथ रामलला को अपने मंदिर में विराजमान होते देखेंगे, मथुरा-वृंदावन के सुंदरीकरण को देख रहे हैं तो प्रयागराज के दिव्य-भव्य कुंभ का भी आनंद ले रहे हैं। यही तो भारत है। हम सभी को इसमें मिलकर कार्य करना होगा। 9 वर्ष के यशस्वी कार्यकाल के लिए हर कार्यकर्ता घर-घऱ जाकर अलख जगाने का कार्य करे और 2024 में एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बने।

छावनी में तब्दील हुआ पुरौला, 19 जून तक धारा 144 लागू

जनसभा में अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायकगण वेदप्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, डॉ. अमित सिंह चौहान, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, एमएलसी हरिओम पांडेय, पद्मसेन चौधरी, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र आदि मौजूद रहे।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

पीएम आवास योजना (ग्रामीण): रेखा, बबिता
मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): अनिता, आरपी मिश्र
पीएम आवास योजना (शहरी): अरुण कुमार, राजमणि, सिरताज
पीएम स्वनिधिः ब्रह्मशंकर के साथ ही ओडीओपी, पीएम कुसुम योजना समेत अनेक योजनाओं के लाभार्थियों को सीएम ने चेक, चाबी, टूल किट आदि प्रदान किया।

Tags: 9 years of modi governmentayodhya newscm yogiup news
Previous Post

छावनी में तब्दील हुआ पुरौला, 19 जून तक धारा 144 लागू

Next Post

संतों से मिले सीएम योगी, जाना हालचाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
CM Yogi

संतों से मिले सीएम योगी, जाना हालचाल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक का संकल्प, तेज गति है योगी सरकार की पहचान

29/04/2026

लखनऊ : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1511 लोगों का चालान

18/07/2020
गायत्री प्रसाद प्रजापति Gayatri Prasad Prajapati

गायत्री प्रजापति से तीसरे दिन भी पूछताछ जारी, जब्त हो सकती है संपत्तियां

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version