• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हापुड़ के लेखपाल प्रकरण पर एक्शन में सीएम योगी, दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

निलंबित लेखपाल की आत्महत्या की कोशिश के मामले का सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Writer D by Writer D
10/07/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, हापुड़
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हापुड़ जिले में लेखपाल द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने की घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। धौलाना तहसील में तैनात लेखपाल सुभाष मीणा को भ्रष्टाचार के आरोप में जिलाधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया था। सीएम योगी (CM Yogi) ने मेरठ के मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक को संयुक्त रूप से प्रकरण की निष्पक्ष रूप से गहन छानबीन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार न तो किसी भ्रष्टाचार को बर्दाश्त करेगी, न ही किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय होने देगी। उन्होंने कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और सच्चाई के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

बता दें कि लेखपाल सुभाष मीणा पर खसरा-खतौनी की नकल के एवज में अवैध धन वसूली के आरोप लगे थे, जिस पर ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी ने उन्हें निलंबित कर जांच के आदेश दिए थे। इस कार्रवाई के बाद मानसिक तनाव में आकर लेखपाल ने कथित रूप से जहर खा लिया, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने लेखपाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी कर्मचारी या आमजन को अवसाद की स्थिति में नहीं आने देना चाहिए। सरकार प्रत्येक नागरिक की चिंता करती है और न्यायसंगत प्रक्रिया के साथ मानवीय संवेदनाओं का भी सम्मान करती है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद शासन स्तर से संबंधित विभागों को भी यह निर्देश दिए गए हैं कि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और तटस्थता सुनिश्चित की जाए।

Tags: cm yogi
Previous Post

एके शर्मा ने वृक्षारोपण महाभियान का किया शुभारंभ, नागरिकों से की ये अपील

Next Post

इससे बनाएं नेचुरल डाई, सफेद बालों को करेगा काला

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज मेरी कर्मभूमि, जनता का आशीर्वाद मेरा बल: केशव मौर्य

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी युवाओं से जानेंगे ‘कैसा हो अपना उत्तराखंड’

08/08/2026
CM Yogi showered flower petals on Kanwariyas.
Main Slider

सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, हेलीकॉप्टर से किया यात्रा का हवाई निरीक्षण

08/08/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

पंजाब में ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 200 दिन पूरे, 1500 क्रिमिनल्स अरेस्ट, एक लाख से अधिक छापे

08/08/2026
UP BJP
Main Slider

यूपी में बीजेपी ने कसी संगठन की कमर, छह क्षेत्रों की कमान नए प्रभारियों को; देखें लिस्ट

08/08/2026
Next Post
Coconut Peel

इससे बनाएं नेचुरल डाई, सफेद बालों को करेगा काला

यह भी पढ़ें

Periods

पीरियड्स में दर्द से राहत पाने के लिए करे ये उपाय

15/07/2026
Sanitization campaign

यूपी में 18 मंडलों के 12016 वार्डों में चलाया गया सेनीटाइजेशन अभियान

18/05/2021
mamata banerjee

TMC और प्रशांत किशोर में अनबन, ममता बनर्जी एक्शन मोड

11/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version