• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश से बचे हुए चंड-मुंड अपराधी अगले चौराहे पर होंगे ढेर: सीएम योगी

Writer D by Writer D
25/11/2022
in उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पिछले छह सालों में उत्तर प्रदेश एक नए भारत के रूप में पहचान बना रहा है। प्रदेश ने विकास की नई यात्रा आरंभ की है। पूर्व की सरकारों में प्रदेश पिछड़ा था। गुंडागर्दी चरम पर थी। अब विकास हो रहा है, सुरक्षा का माहौल है। व्यापारी निवेश करने आगे आ रहे हैं। प्रदेश में अब जाति मजहब और चेहरा देखकर जनता को लाभ नहीं दिया जाता है।

फिरोजाबाद के तिलक इंटर के खेल मैदान पर आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 269 करोड़ की 248 परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अब योजनाओं का लाभ जाति महजब पूछकर व चेहरा देखकर नहीं दिया जाता। अगर भारत का नागरिक है तो उसे उसका अधिकार मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के साढ़े आठ साल के कार्यकाल में देश को नई पहचान दी है। वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत दुनिया में पांचवीं शक्ति के रूप में उभरा। इसका लाभ प्रदेश को भी डबल इंजन की सरकार में मिल रहा है।

जनपद फिरोजाबाद में प्रबुद्धजन सम्मेलन में सम्मिलित होते एवं ₹269 करोड़ की 248 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करते #UPCM @myogiadityanath https://t.co/G6j9GLKiFO

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 25, 2022

फिरोजाबाद में पांच साल पहले ट्रिपल इंजन लगाने का काम जनता ने किया था। इसका परिणाम सामने है। शहर के लोगों को स्मार्ट सिटी, आईटीएमएस योजना के साथ सेव सिटी को जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने योजनाओं के लाभ बताते हुए कहा कि अपराधी पांच साल पहले ही पलायन कर रहे हैं, लेकिन फिर भी जो चंड- मुंड अपराधी बचे हैं। वह अगर अपराध कर भागने का प्रयास करेगा तो उसकी हर गतिविधि आईटीएमएस के तहत शहर के चौराहे पर लगे कैमरे में कैद होगी। वहीं अगले चौराहे पर ढेर होगा।

अपराधी व अपराध के लिए इस सरकार के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि वन डिस्टिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत फिरोजाबाद की कांच आयटम व हैंडीक्राफ्ट के आयटम दुनिया भर में पहचान बना रहे हैं। उन्होंने जिले भर के उद्योगपतियों से निवेश करने के लिए आगे आने का आह्वान भी किया।

Tags: cm yogifirojabad newsup news
Previous Post

एके शर्मा ने 10 जिलों की 10 निकायों के 114 विकास कार्यों का किया वर्चुअल लोकार्पण

Next Post

गैंगरेप और हत्या मामले में पीड़ित परिवार को दिए चेक बाउंस, कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्प

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिला उपहार अभिनंदनीय: मुख्यमंत्री

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

गोवंश संरक्षण को आर्थिक मजबूती, योगी सरकार में मंडी परिषद का बजट 15 गुना पार

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

हर माह एक लाख प्रशिक्षण का लक्ष्य तय करें अधिकारी: केशव प्रसाद मौर्य

28/10/2026
Next Post
check bounce

गैंगरेप और हत्या मामले में पीड़ित परिवार को दिए चेक बाउंस, कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

This Motorola smartphone will get features like Samsung, know the price

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में मिलेगा सैमसंग की तरह फीचर्स, जाने कीमत

10/06/2021
Amit Shah

चार जून के बाद राहुल बाबा की शुरु होगी कांग्रेस ढूंढो यात्रा: अमित शाह

03/05/2024
CM Dhami

हवाई सेवाओं में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाएं: सीएम धामी

22/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version