• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जो कहा वो किया, जो कहेंगे उसे करके दिखाएंगे: सीएम योगी

Writer D by Writer D
02/03/2024
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर । जातीय राजनीति और झूठे वादे करने वाले राजनीतिक दलों पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार न तो जाति का सहारा लेती है और न ही झूठे वादे करती है। हमने जो कहा उसे करके दिखाया। आगे भी जो कहेंगे, उसे भी करके दिखाएंगे।

सीएम योगी (CM Yogi) शनिवार अपराह्न महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित समारोह के 1006 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देश तेजी से विकास करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, आस्था के सम्मान, आजीविका, हरेक क्षेत्र में दुनिया नए भारत का दर्शन कर रही है, भारत की ताकत को प्रतिष्ठित कर रही है। देश के विकास की ही तरह यूपी का तीव्र विकास हुआ है। लोगों की उत्तर प्रदेश के प्रति धारणा बदल चुकी है। अब कोई यूपी को हेय दृष्टि से नहीं देखता।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यूपी में इतने विकास कार्य इसलिए हो रहे हैं कि यहां डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड में काम करती है और इस कारण देश उत्साह और उमंग से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह जनता जनार्दन ने मोदी जी के नेतृत्व में 2014, 2017, 2019 और 2022 में आंख बंद कर समर्थन दिया, वैसे ही तीसरी बार भी केंद्र में मोदी सरकार बनाने को संकल्पित है।

विकास के अनुरूप ही चुनावों में मोदीजी पर बरसनी चाहिए आपकी कृपा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर और तेजी से बढ़ें, नागरिक सुविधाओं का विस्तार हो, गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, किसानों सम्मान बढ़े, इसके लिए हर स्तर पर समान विचारधारा की सरकार आवश्यक है। जिस तेजी से विकास के कार्य हुए हैं, उसी तेजी से चुनाव में मोदी जी के प्रति समर्थन में आशीर्वाद की बरसात भी होनी चाहिए।

विकास के लिए बैरियर नहीं, ब्रेक थ्रू की जरूरत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विकास के लिए बैरियर नहीं, ब्रेक थ्रू की जरूरत होती है। बैरियर की बजाय ब्रेक थ्रू के लिए तीसरी बार भी मोदी सरकार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि समान विचार के लोग शासन के सभी स्तरों पर नहीं होंगे तो वे विकास में बैरियर का काम करेंगे। इसलिए केंद्र, राज्य, नगर निकाय, जिला पंचायत, विकास खण्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर समान विचार वाला नेतृत्व होना चाहिए।

जातिवादी सरकारों को सिर्फ अपने परिवार की चिंता

सीएम योगी (CM Yogi) ने कुछ राजनीतिक दलों का नाम लिए बिना उन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जातिवादी सरकारें न घर की रहीं न घाट की। उन्होंने सिर्फ अपने परिवार और उसमें भी भाई, बेटा, भतीजा आदि की ही चिंता की। ऐसी सरकारों ने सबके जीवन के साथ खिलवाड़ किया। नौजवानों, किसान, व्यापारी, बेटी सबके हितों पर कुठाराघात किया, सुरक्षा को खतरे में डाला।

आज गोरखपुर में सबकुछ मौजूद

गोरखपुर के लोगों को नई विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज क्या नहीं है गोरखपुर में। गोरखपुर के पास सबकुछ है। चौड़ी सड़के हैं। एम्स बन चुका है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज सुदृढ़ हो गया है। आयुष विश्वविद्यालय बन रहा है। खाद कारखाना और पिपराइच चीनी मिल चल रही है। रामगढ़ताल फिल्मों की शूटिंग के साथ परिवार और मेहमानों को घुमाने का स्थल बन गया है। गोरखपुर में चिड़ियाघर भी है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने श्रमिकों के बच्चों को पढ़ने के लिए अटल आवासीय विद्यालय बनवाया है। युवाओं को तकनीक दृष्टि से सक्षम बनाने के लिए स्मार्टफोन और टेबलेट वितरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज की कुछ प्रमुख परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि कौड़ीराम गजपुर मार्ग के शिलान्यास के साथ ही बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। साथ ही सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के लिए एमईएस को शिफ्ट करने के कार्य का भी आज शिलान्यास किया गया है।

चुनाव की घोषणा से पहले सबको कराएं अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आई चहल पहल का उल्लेख करते हुए बताया कि एक माह में 65 लाख श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन किए हैं। उन्होंने सांसद व विधायकों का आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व अपने क्षेत्र के सभी लोगों को अयोध्या के दर्शन करा दें। उन्होंने कहा कि नब्बे के दशक के आंदोलन में नारा था कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। तब सरकारें नारा लगाने पर प्रताड़ित करती थीं। आज रामलला आ गए हैं तो यह सरकार कहती है कि हम सबको दर्शन कराकर लाएंगे।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तथा काशी में विश्वनाथ धाम के कायाकल्प की कल्पना तक नहीं की जाती थी, लेकिन ये दोनों कार्य हकीकत हैं। आज अयोध्या में जाने पर लगता है कि त्रेतायुगीन अयोध्या में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार न होने पर इन कार्यों में काफी दिक्कत आती। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को होली की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग धूमधाम और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने के साथ ही मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें।

सीएम योगी (CM Yogi)  के मार्गदर्शन में नजीर पेश कर रहा गोरखपुर: रविकिशन

लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गोरखपुर विकास के पैमाने पर पूरे देश में नजीर पेश कर रहा है। अब गोरखपुर में निवेश है, रोजगार है और अच्छी शिक्षा व्यवस्था है। सीएम योगी के शासन में सुरक्षा का ऐसा माहौल बना है कि हर बहन-बेटी उन्हें धन्यवाद देती है।

इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, कुशीनगर के सांसद विजय दूबे, विधायक विपिन सिंह, राजेश त्रिपाठी, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

लाभार्थियों को सम्मानित किया सीएम योगी (CM Yogi) ने

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, पीएम स्वनिधि योजना, कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं, ओडीओपी योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व किट प्रदान कर सम्मानित किया।

35 विकास परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास, 13 का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर को 1006 करोड़ रुपये की जिन 48 विकास परियोजनाओं की सौगात दी उनमें करीब 954 करोड़ रुपये से अधिक की 35 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 52 करोड़ रुपये से अधिक की 13 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। लोकार्पण और शिलान्यास की परियोजनाओं में बहुतायत बाढ़ बचाव, फ्लाई ओवर, सड़क एवं नाली निर्माण, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण, एमईएस ऑफिस की शिफ्टिंग, पर्यटन विकास के कार्य सम्मिलित हैं।

इन प्रमुख परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

– एचएन सिंह चौराहे से हड़हवा फाटक होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक मार्ग का (4.230 किमी) टू/फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य – लागत 245.44 करोड़ रुपये।

– हड़हवा फाटक समपार संख्या 2 स्पेशल, पर फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण – लागत 201 करोड़ 24 लाख रुपये।

– बरगदवा-कौआबाग जेल बाईपास फोरलेन मार्ग के पादरी बाजार चौराहे पर फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण -लागत 98 करोड़ 34 लाख रुपये।

– वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर पैवेलियन (फेज-2) का निर्माण – लागत 22 करोड़ 22 लाख रुपये।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

बिना भेदभाव सुशासन का मॉडल ही रामराज्य है : योगी आदित्यनाथ

Next Post

सीएम साय ने किया गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री

29/10/2026
Next Post
CM Sai

सीएम साय ने किया गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का शुभारंभ

यह भी पढ़ें

know the benefits of consuming cloves

सेहत के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी रखे बूस्ट, जानिए लौंग के सेवन से होने वाले फायदे

27/04/2021
Negative Energy

घर में है कोई खतरनाक साया, ये संकेत मिलते ही हो जाएं अलर्ट

04/12/2025
Transport enforcement in UP to get a new boost

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version