• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल्याण मंडपम की पहल करने वाला प्रदेश का पहला नगर निगम है गोरखपुर : मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
06/06/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा किसी भी सभ्य समाज के लिए उसकी जरूरत के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं और संसाधन जुटाना लोकप्रिय सरकार का दायित्व होना चाहिए। सुविधाओं और संसाधनों की व्यवस्था होना समस्या समाधान का भी मंच बनता है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि आज के समय में समाज के अलग-अलग तबके के लिए उनकी आय के अनुरूप बेहतरीन सुविधाएं और व्यवस्थाएं देकर उनका जीवन आसान बना सकें।

सीएम योगी (CM Yogi) शुक्रवार को सूरजकुंड कॉलोनी में बने शहर के दूसरे कल्याण मंडपम का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। यह कल्याण मंडपम नगर निगम की तरफ से 4.52 करोड़ रुपये की लागत से 35500 वर्गफीट क्षेत्र में बनाया गया है। कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर नगर निगम प्रदेश का पहला नगर निगम है जिसने निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के मांगलिक कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कल्याण मंडपम बनाने की पहल की।

11 से 25 हजार रुपये में यदि मांगलिक कार्य के लिए कल्याण मंडपम जैसा स्थल मिल जाए तो समारोह काफी आसानी, अच्छे और सस्ते में हो सकता है। इसके अलावा नगर निगम की तरफ से पांच और कल्याण मंडपम निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विधायक निधि का पूरा पैसा कल्याण मंडपम के लिए दे दिया है। कहा कि गोरखपुर नगर निगम जैसी संस्थाएं अन्य निकायों के लिए मानक बन सकती हैं।

स्मार्ट सिटी के साथ सेफ सिटी पर भी जोर

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मार्ट सिटी का जो विजन दिया है, उसे सेफ सिटी में भी बदलना है। हमें ऐसा शहर बनाना है जहां बेटी, व्यापारी, बच्चे, संभ्रांत समेत समाज का हर व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। इसके लिए पुख्ता व्यवस्था करनी होगी ताकि सुरक्षा में सेंध लगाने की हिम्मत करने वाले जान लें कि उन्हें इसकी क्या कीमत चुकानी पड़ेगी। सेफ सिटी की अवधारणा को साकार करने के लिए सीएम योगी ने आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने घर के बाहर कैमरे लगवाए इससे प्रौद्योगिकी सुरक्षा का बड़ा माध्यम बनेगी।

पर्यावरण और स्वच्छता के जागरूकता के लिए हर वार्ड में बबाएं मोहल्ला समिति

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने नागरिकों को स्वच्छता और और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी अच्छी व्यवस्था के लिए पहल करनी पड़ती है और यह सामूहिक जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी स्वच्छता को प्राथमिकता देते हैं। यह हम सबका भी दायित्व होना चाहिए। इस अवसर पर सीएम ने पार्षदों से अपील की कि वे अपने वार्डों में मोहल्ला समितियां गठित कराएं। सफाई की निगरानी इस समिति के जिम्मे हो और साथ ही समितियों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा जाए।

भयावह स्थितियों से बचने को प्रकृति की शरण में जाना होगा

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने जलवायु परिवर्तन के कारण अत्यधिक बारिश, असमय बारिश और सूखा पड़ने के संकट की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे संकट पूरे क्षेत्र को चपेट में लेते हैं। मानव जनित समस्या के समाधान का मार्ग भी मानव को ही बनाना होगा। सीएम योगी ने कहा कि क्लाइमेट चेंज की भयावह स्थितियों से बचने के लिए प्रकृति की शरण में जाना होगा। उन्होंने पर्यावरण की समस्या के समाधान के पीएम मोदी के आह्वान के अनुरूप एक पेड़ मां के नाम लगाने, नदियों के कैचमेंट एरिया में दोनों तरफ पौधरोपण करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नदियां राष्ट्र रूपी शरीर की धमनियों जैसी हैं। इनके लुप्त होने पर जलसंकट उत्पन्न हुआ। गोड़धोइया नाला भी कभी नदी थी। नदी से नाला और उस पर भी कब्जे की स्थिति बन गई। आज गोड़धोइया को पुनर्जीवित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों के दोनों तरफ पौधे लगाकर हम प्रकृति और पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर सकते हैं। पौधरोपण की चर्चा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 35 करोड़ पौधरोपण के लिए 50 करोड़ नर्सरी तैयार है।

अहिल्याबाई के नाम होगा वर्किंग वूमेन हॉस्टल

कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने घोषणा की कि गोरखपुर नगर निगम द्वारा बनाया जाने वाला 75 बेडेड वर्किंग वूमेन हॉस्टल महिला सशक्तिकरण की प्रतिमान और धर्म-संस्कृति के प्रति समर्पित रहीं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए बनने वाले छात्रावास का यह नामकरण लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौंवी जयंती पर उनकी स्मृतियों को जीवंत कर सदैव प्रेरित करेगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि अपने मालवा साम्राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं, किसानों, शिल्पकारों समेत समाज के सभी वर्षों के उत्थान के लिए अनुकरणीय कार्य किए। वह महान शिवभक्त थीं और काशी विश्वनाथ मंदिर, पुरी मंदिर, गयाजी मंदिर, महाकाल मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर के पुनरोद्धार का कार्य कर धर्म और संस्कृति की भी रक्षा की।

शहर के विकास और नगर निगम की परियोजनाओं की विस्तार से चर्चा की

सीएम (CM Yogi)  ने अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क कनेक्टिविटी, खाद कारखाना, एम्स, रामगढ़ताल के सौंदर्यीकरण सहित विकास के अनेक आयामों की चर्चा की। कहा कि आज गोरखपुर चारों तरफ से फोरलेन सड़कों से कनेक्टेड है। पहले यहां कोई रिंग रोड नहीं था आज शहर के अंदर और बाहर फोरलेन रिंग रोड की कनेक्टिविटी है। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम की इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी सुथनी, बंधु सिंह पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग, इंदिरा बाल विहार में फूड स्ट्रीट, घंटाघर और लालडिग्गी पार्क के सौंदर्यीकरण, टीपी नगर में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, ताल नदोर में बन रहे कान्हा उपवन आदि परियोजनाओं से होने वाले बदलाव का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को विकास प्रक्रिया में संवेदनशील और सतर्क रहना होगा।

भव्यता से मनाएं योग दिवस

कार्यक्रम में सीएम योगी (CM Yogi) ने जनमानस से अपील की 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्यता से मनाएं। हर वार्ड-मोहल्ले में योग दिवस के कार्यक्रम हों। उन्होंने कहा कि योग आरोग्यता की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक मान्यता दिलाई है। उन्होंने एक देश-एक विधान का उद्घोष करने वाले पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर 23 जून को एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की।

जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं अधिकारी : मुख्यमंत्री

मंचीय कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने बटन दबाकर और फीता काटकर कल्याण मंडपम का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मंडपम का भ्रमण कर यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं की जानकारी ली। मंच पर उन्होंने नगर निगम के विभिन्न विभागों के दस कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।

विकास के साथ जन कल्याण में नजीर पेश कर रहा गोरखपुर: रविकिशन

कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से आज गोरखपुर विकास के साथ जन कल्याण के क्षेत्र में नजीर पेश कर रहा है और कल्याण मंडपम उसी का प्रमाण है। सीएम के नेतृत्व में विकास की उस अवधारणा को साकार किया जा रहा है जो रोजगार को भी बढ़ावा देती है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, रोजगार, जन कल्याण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को पूरे देश में अग्रणी बना दिया है।

सीएम योगी के मार्गदर्शन में प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा नगर निगम : महापौर

कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नगर निगम गोरखपुर को उत्कृष्ट शहर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से स्वच्छता बढ़ाने और वायु-जल के प्रदूषण को न्यूनतम करने में सतत सफलता मिल रही है। कार्यक्रम में गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभूतपूर्व विकास कार्यों से गोरखपुर को एक नई पहचान दी है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, नगर निगम के उप सभापति धर्मदेव चौहान, पूर्व महापौर अंजू चौधरी, सत्या पांडेय, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, स्थानीय पार्षद आरती सिंह, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पुष्पदंत जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

आज की ही रात पाकिस्तान में कयामत बरसी थी: पीएम मोदी

Next Post

काला नमक चावल की खेती वैज्ञानिक विधि से करने के लिए किसानों को किया गया प्रशिक्षित

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
Next Post

काला नमक चावल की खेती वैज्ञानिक विधि से करने के लिए किसानों को किया गया प्रशिक्षित

यह भी पढ़ें

illegal liquor

यूपी : आबकारी विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत 17793 लीटर शराब बरामद

10/11/2020

राहुल गांधी बोले-देश का लोकतंत्र संविधान के दायरे में चलेगा,भाजपा के छल कपट से नहीं

26/07/2020

कर्नाटक CM  येदियुरप्पा ने पद से दिया इस्तीफा, बोले- मैं हमेशा अग्नि परीक्षा से गुजरा हूँ….  

26/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version