• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने ‘ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम फॉर यूपी’ डिजीटल का किया उद्घाटन

यह व्यवस्था शुरू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का बना प्रथम राज्य

Writer D by Writer D
23/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में कोविड-19 के वर्तमान संकट काल में उत्पन्न हुई ऑक्सीजन की समस्या से निपटने के लिए ‘‘ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम फॉर यूपी’’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। यह व्यवस्था शुरू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य बन गया है।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यह प्लेटफार्म प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, चिकित्सा शिक्षा विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, परिवहन एवं गृह विभाग के सहयोग से रोड़िक कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है।

इस कम्पनी के प्रतिनिधि ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मौजूद रहकर समयबद्ध रूप से ऑक्सीजन की सुगम आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिंदगियां दम तोड़ रही हैं, लोग तड़प कर मर रहे हैं : अखिलेश

इस कार्य के लिए वेब पोर्टल लिंक तैयार किया गया है, जिसको ऑक्सीजन सप्लाई चेन से जुडे़ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रयोग किया जा सकेगा। कम्पनी के प्रतिनिधिगण अस्पताल की ऑक्सीजन आवश्यकता का विवरण पोर्टल पर अपलोड करेंगें। पोर्टल पर ऑक्सीजन सप्लाई में लगे वाहनों की ऑनलाइन उपस्थिति को ट्रैक करते हुये निकटस्थ वाहन को अस्पताल के लिए रवाना किया जायेगा, इससे जहां एक ओर वहां पर ऑक्सीजन की मांग शीघ्र पूर्ण होगी। वहीं निर्धारित वाहन के पहुंचने में लगने वाले समय की भी बचत होगी।

प्रदेश में ऑक्सीजन की सप्लाई को देने वाले वाहनों की रियल टाइम लोकेशन की इस डिजीटल प्लेटफार्म के माध्यम से मॉनिटरिंग व ट्रेकिंग होने से अस्पतालों की मांग पर यथाशीघ्र ऑक्सीजन की व्यवस्था सुलभ हो सकेगी। ऑक्सीजन सप्लाई कार्य में लगे वाहनों को इस प्लेटफार्म से जोड़ा जायेगा, ताकि उनकी रियल टाईम लोकेशन ज्ञात रहे।

लखनऊ के लिए रवाना हुई Oxygen एक्सप्रेस, रेलवे ने बनाया ग्रीन कॉरीडोर

कम्पनी के प्रतिनिधि रिफिल स्टेशन पर भी उपस्थित रहकर इस कार्य में सहयोग करेंगे। यह भी प्रयास किया जा रहा है कि हर ऑक्सीजन वाहन पर ड्राईवर की पर्याप्त संख्या उत्पन्न रहें, ताकि निर्वाध गति से उनका आवागमन हो सके।

Tags: cm yogiup news
Previous Post

जिंदगियां दम तोड़ रही हैं, लोग तड़प कर मर रहे हैं : अखिलेश

Next Post

प्रदेश में सरकार और सरकारी तन्त्र पूरी तरह बेपटरी हो चुका : लल्लू

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
Next Post
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

प्रदेश में सरकार और सरकारी तन्त्र पूरी तरह बेपटरी हो चुका : लल्लू

यह भी पढ़ें

16 जनवरी राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

16/01/2022
haircolor

बालों नेचुरल तरीके से काले बनाने के लिए मेहंदी के साथ मिलाकर लगाएं ये चीज

22/06/2021
shivraj singh chauhan

NRA के तहत निर्णय लेने वाला मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य: शिवराज

21/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version