• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 2017 से पहले भाई-भतीजों में उलझी सरकार के पास जनता के लिए समय नहीं था : CM याेगी

Writer D by Writer D
07/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 (National Handloom Diwas) के अवसर पर शुक्रवार को यहां लोकभवन में हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उत्कृष्ट बुनकरों को संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना और झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि उप्र के अंदर यह सबसे बड़ा कुटीर उद्योग है। इन सभी एमएसएमई उत्पाद का रजिस्ट्रेशन के साथ पांच लाख सुरक्षा बीमा का कवर भी दिया है। अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसे पांच लाख रुपये मिल जाएगी। यह साल 2017 से पहले भी होनी चाहिए थे। भाई -भतीजों में उलझी उस समय की सरकारों के पास फुर्सत कहां थी।

योगी ने कहा कि जिन स्कूलों में गरीब के बच्चे पढ़ते थे, उन बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों का बुरा हाल था। न शिक्षक था। न भवन था। शौचालय, पेयजल की व्यवस्था भी नहीं थी। आज बालक बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, पीने के लिए पानी की व्यवस्था है। बच्चों को स्कूल ड्रेस, जूते, मोजे, बैग, कॉपी और किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन लोगों (समाजवादी पार्टी) की विकास में कोई रुचि थी ही नहीं। जो थी, उसमें लूटखसोट शुरू होती थी। खानदान के लाेग लूट के लिए जुट जाते थे कि कौन कितना लूट ले। महिलाओं के लिए खतरा वे स्वयं बने हुए थे। इस क्षेत्र में 70 फीसदी महिलाएं ही काम कर रही हैं।

मुख्यमंत्री याेगी ने कहा कि आज आप सबको आश्वस्त करता हूं कि यह डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ आपके हितों को संरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। मै विभाग से इस बारे में कहूंगा कि हमारे हस्तशिल्प और कारीगरों द्वारा जो उत्पाद तैयार किया गया है या किया जाता है तो उसे तकनीक और डिजाइन के साथ जोड़े। बाजार की मांग के हिसाब से उत्पाद तैयार करने में मदद करें। उन्होंने आम अपील की कि हम सब अपने कारीगरों द्वारा उत्पाद ही अपने चहेतों को भेंट करें।

इससे पहले एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने मुख्यमंत्री को हथकरघा से निर्मित राधा-कृष्ण की कलाकृति भेंट की और कहा कि यह दिवस भारत की बुनकरी परंपरा, स्वदेशी संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का उत्सव है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में तीन लाख से अधिक हथकरघे संचालित हैं और सरकार बुनकरों के आर्थिक, तकनीकी और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के तहत 2,489 हथकरघा और 1,315 पावरलूम बुनकरों को, तथा झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के तहत 2,796 हथकरघा और 1,466 पावरलूम बुनकरों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।

सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य हथकरघा निगम ने इस वर्ष लगभग 38 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया है, जो प्रदेश के हथकरघा क्षेत्र की प्रगति का संकेत है। पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क और प्रस्तावित संत कबीर टेक्सटाइल पार्कों से वस्त्र उद्योग को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एचईपीसी), टनेरा (टाटा समूह), बीटीडीसी, इंटरनेशनल फैशन बिजनेस एक्सचेंज काउंसिल (आईएफबीईसी) और अन्य संस्थाओं के साथ महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर हथकरघा उत्पादों के विपणन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रमुख संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान भी किया गया।

Tags: cm yogiLucknow Newsnational handloom day
Previous Post

ब्राह्मण वोट दें, इन्हें गद्दी दिलाएं और अखिलेश उस पर अपने परिवार की खड़ाऊँ रखकर राज करेंगे: बृजेश पाठक

Next Post

उमाशंकर सिंह के बाद बेटे प्रिंस सिंह पर टिकी निगाहें, मायावती के बयान से बढ़ीं राजनीतिक अटकलें

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

समाज को जातियों में बांटने वालों से रहें सावधान, बूथ पर रहें तैयार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश के खिलाफ पोस्टर वार, आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरों से निशाना

21/09/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

योगी की पाती: हुनर से ग्लोबल मार्केट तक यूपी की नई उड़ान

21/09/2026
Next Post
Yukesh Singh

उमाशंकर सिंह के बाद बेटे प्रिंस सिंह पर टिकी निगाहें, मायावती के बयान से बढ़ीं राजनीतिक अटकलें

यह भी पढ़ें

Shivaji Maharaj

… और शिवाजी को मिली ‘छत्रपति’ की उपाधि, जानें वो वीरगाथा

19/02/2023
raw liquor

60 लीटर अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

02/03/2022
Butter Khichdi

आज बनाएं टेस्टी और हेल्दी डिश, बिना झंझट के हो जाएगी तैयार

17/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version