• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम करेंगे श्री कल्कि धाम का शिलान्यास, सीएम योगी ने परखी तैयारियां

Writer D by Writer D
12/02/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, संभल
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर संभल पहुंचे। यहां उन्होंने ऐंचोड़ा कंबोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आगामी 19 फरवरी को होने जा रहे श्री कल्कि धाम (Shri Kalki Dham) के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को परखा। सीएम योगी (CM Yogi) ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत मुआयना किया और अधिकारियों को विभिन्न दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक भी की।

हेलीपैड से लेकर मंच तक का सीएम (CM Yogi) ने किया निरीक्षण

संभल के ऐंचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि धाम (Shri Kalki Dham) के शिलान्यास का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से होने जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया है। सीएम (CM Yogi) ने कार्यक्रम स्थल, गर्भगृह, मंच और हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने आयोजन के लिए की जा रही सभी तैयारियों को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए।

संतों को न हो किसी प्रकार की असुविधा

समीक्षा बैठक में अफसरों ने मुख्यमंत्री (CM Yogi) को बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां तेज गति से पूरी की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल व आसपास के इलाके को समतल करा लिया गया है। साथ ही मिट्टी से गड्ढे भरवा लिए गए हैं। इसके अलावा छह हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियो से गर्भगृह और वीवीआईपी सहित अन्य आगंतुकों के प्रवेश की जानकारी ली। सीएम योगी ने आगंतुकों खासकर संतों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

सड़कों की साफ-सफाई और सुंदरीकरण कराएं

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐंचोड़ा कंबोह तक आने वाले सभी मार्गों पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराई जाए। मार्गों को आकर्षक ढंग से सजाया जाए। साथ ही शौचालय और पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाए। हेलीपैड को भी समय पर पूरा करा लिया जाए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट रहे और एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

इस दौरान प्रदेश सरकार में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम्, प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, डीजीपी प्रशांत कुमार, मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज, डीएम मनीष बंसल, एसपी कुलदीप सिंह गुनावत, भाजपा पश्चिम के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, बीजेपी जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू मौजूद रहे।

Tags: Acharya Pramod Krishnamsambhal newsShri Kalki Dhamup newsYogi News
Previous Post

लखनऊ में लगेगा जल नीतिकारों का सबसे बड़ा कुंभ

Next Post

सीएम धामी ने हरिद्वार जनपद को दी 1168 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं की सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने हरिद्वार जनपद को दी 1168 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं की सौगात

यह भी पढ़ें

sara ali khan सारा आली खान

सारा आली खान अपनी सौतेली माँ के भाई से करना चाहती हैं शादी

18/10/2020
CM Yogi

राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन की सभी तैयारियां समय से की जाएं पूर्ण: मुख्यमंत्री योगी

12/03/2026
cm yogi

माफिया, दंगाइयों व अपराधियों के आगे नाक रगड़ने वाले क्या चलाएंगे बुलडोजर: योगी

04/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version