• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में स्पिरिचुअल टूरिज्म की असीम संभावनाएं : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
01/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
CM Yogi interacted with diplomats from 73 countries

CM Yogi interacted with diplomats from 73 countries

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विश्व के 73 देशों के सौ से अधिक राजनयिकों संग शनिवार शाम संवाद किया। महाकुम्भ नगर स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने विदेशी राजनयिकों को महाकुम्भ और प्रयागराज के महात्म्य से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि भारत के अधिकांश तीर्थ गंगा तट पर ही स्थित है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्पिरिचुअल टूरिज्म में असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने राजनायिकों का प्रयागराज में स्वागत करते हुए कहा कि उन सभी की ये यात्रा निश्चित रूप से स्मरणीय साबित होगी। जब वो यहां से लौटेंगे तो स्वयं के साथ यादगार अनुभव लेकर जाएंगे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पूरी दुनिया महाकुम्भ को कौतूहल की दृष्टि से देख रही है। आप सभी का यहां आना हमे प्रफुल्लित करता है। महाकुम्भ का ये पर्व हम सभी को आनंदित करता है। मां गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगमस्थली पर बसा प्रयागराज दुनिया की प्राचीन नगरी है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिबिंब है। अबतक देश और-दुनिया से करीब 35 करोड़ लोग यहां आकर संगम स्नान कर चुके हैं। 26 फरवरी तक 45 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। इस अवसर पर विदेशी राजनयिकों ने भी अपने अनुभवों को सीएम योगी के सामने साझा किया।

त्रिवेणी संकुल में हुआ विदेशी मेहमानों का स्वागत

भारत की प्राचीन परंपरा और संस्कृति का साक्षात्कार करने 73 देशों राजनयिक प्रयागराज के महाकुम्भ में सम्मिलित हुए। आस्था और आध्यात्म के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ में राजनयिकों का सबसे पहले अरैल क्षेत्र स्थित त्रिवेणी संकुल में यूपी सरकार की ओर से स्वागत और अभिनन्दन किया गया। वहां से सभी राजनयिकों को जेटी बोट के जरिए पवित्र त्रिवेणी संगम का दर्शन करवाया गया।

उन्हें देश की सनातन संस्कृति और उसमें पवित्र संगम व महाकुम्भ की महत्ता के बारे में बताया गया। कुछ देश के राजनयिकों ने संगम में पवित्र स्नान और गंगा जल का आचमन भी किया। इसे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया।

अक्षयवट और बड़े हनुमान का किया दर्शन

संगम स्नान के बाद सभी राजनयिकों ने यूपी टूरिज्म की लक्जरी बसों से महाकुम्भ मेले का भ्रमण करते हुए अक्षयवट कॉरीडोर और बड़े हनुमान मंदिर का दर्शन किया। अक्षयवट कॉरीडोर में राजनयिकों कों सरस्वती कूप का भी दर्शन करवाया गया। भारतीय संस्कृति में नदियों, वृक्षों की पूजन परंपरा और उनके आध्यात्मिक महत्व को जान कर कई देशों के राजनयिक विशेष रूप से प्रभावित हुए। हनुमान मंदिर का दर्शन कर राजनयिकों का काफिला मेला क्षेत्र में बने पुलिस लाइन के सभागार पहुंचा।

बोले राजनयिक- भारतीय संस्कृति व धरोहर को दर्शाता है महाकुम्भ

सभागार में राजनयिकों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा तथा प्रयागराज से विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Tags: Maha Kumbh 2025
Previous Post

उपराष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में लगाई पावन डुबकी, कहाः धन्य हुआ जीवन

Next Post

घायल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी, बोले- घबराना मत सब ठीक हो जाएगा

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
CM Yogi met the injured devotees

घायल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी, बोले- घबराना मत सब ठीक हो जाएगा

यह भी पढ़ें

Jobs

Lucknow University में लगेगा जॉब फेयर, 10 हजार से अधिक नौकरियां देने का लक्ष्य

12/03/2021
Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर पंचक और भद्रा का रहेगा प्रभाव, जानें किस मुहूर्त में बांधे राखी

27/08/2023
Google Maps

गूगल मैप ने फिर बताया गलत रास्ता, नहर में गिरी कार और…..

03/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version