• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले प्रदेश का किसान कर्ज में डूबा था आज वह खुशहाल है: सीएम योगी

Writer D by Writer D
19/01/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

CM Yogi interacted with sugarcane farmers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : प्रदेश के 86 लाख किसानों (Farmers) का कर्ज माफ किया गया है जबकि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे। वह कर्ज में डूब हुए थे। खेती के लिए बिजली, खाद और सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं थी। पिछली सरकारों की अनदेखी से चीनी मील बंद हो रही थीं। हमारी सरकार सत्ता में आई तो मुश्किल से 110 चीनी मिलें चल रहीं थी। उन पर भी वर्ष 2010 से 2017 के बीच गन्ना मूल्य का बकाया था। हमने सबसे पहले गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान किया और 120 चीनी मिलें को संचालन कराया।

इतना ही नहीं कोरोना के दौरान जब देश के अन्य राज्यों में चीनी मीलें बंद हो रहीं थीं तो प्रदेश मजबूती के साथ चीनों मिलों को चला रहा था। पिछले साढ़े छह वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने लगभग 7 लाख करोड़ की राशि सीधे अन्नदाता के खाते में भेजी है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को गन्ना किसान संवाद कार्यक्रम में कही। इस दौरान गन्ना किसानों ने योगी सरकार का गन्ने के एसएपी पर 20 रुपये प्रति कुंतल बढ़ोतरी पर खुशी जाहिर करते हुए उनका आभार प्रकट किया।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले एसएपी में बढ़ोत्तरी का दिया उपहार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि जब हमारी सरकार आई तो गन्ना किसानों को गन्ने का समर्थन मूल्य 315 रुपये प्रति कुंतल दिया जाता था, लेकिन वह पैसा भी उनको नहीं मिल पाता था। इस पर हमने काम शुरू किया और आज 120 चीनी मिलों में 105 चीनी मिलें 10 दिन के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान कर रहीं हैं। वहीं इसे शत प्रतिशत करने पर युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। आज गन्ना किसानों को गन्ने का समर्थन मूल्य 370 रुपये प्रति कुंतल दिया जा रहा है।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले गन्ना किसानों को एसएपी में बढ़ोतरी का उपहार दिया है क्योंकि भगवान की पूजा से पहले अन्नपूर्णा देवता को भोग लगाया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने यह फैसला लिया। सीएम योगी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़ी है।

गत वर्ष हमने आम के 4 किसानों को मास्को भेजा था। यहां पर जो आम 40 से 50 रुपये किलो बिक रहा था, वहीं मास्को बाजार में पहुंचा तो 800 से लेकर 1000 प्रति किलो में बिका। इससे अन्नदातों की आय में बढ़ोतरी हो रही है और वह समृद्ध हो रहे हैं। यह डबल इंजन की सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान गांव में जगह-जगह कराएं भंडारा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी सौभाग्यशाली है, जो 500 वर्षों के बाद 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की साक्षी बनेगी। ऐसे में प्रदेश के सभी अन्नादाता किसानों को टेलीविजन के माध्यम से जुड़ना चाहिये। गांव में जगह-जगह पर भंडारा कराएं और मंदिरों में हो रहे संकीर्तन में शामिल हों। वह सुबह मंदिरों की सफाई करें और शाम को घर के साथ मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का भव्य आयोजन करें। यह हमारी विरासत को सम्मान देने के साथ हमारा दायित्व भी है। उन्होंने 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को गन्ना किसानें को बधाई और शुभकामनाएं दी।

सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रदेश के किसानों का बढ़ाया मान

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए गन्ना किसानों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से संवाद भी किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने सीएम योगी का गन्ना मूल्य के एसएपी के 20 रुपये प्रति कुंतल में बढ़ोत्तरी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी का फैसला ऐतिहासिक है।

रामोत्सव 2024: 1008 कुंडीय हनुमन महायज्ञ में शामिल हुए सीएम योगी

उन्होंने कहा कि जब देश-दुनिया रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अति उत्साहित है तो इस दौरान योगी सरकार ने प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की सौगात देकर यह साबित कर दिया है कि वह सरकार किसान हितों को लेकर हमारे साथ खड़ी है। योगी सरकार का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान लिया गया यह फैसला प्रदेश के सभी किसानों के मान को बढ़ाता है।

गदगद हैं प्रदेश के किसान

मेरठ के ओमवीर चौधरी ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश को नयी दिशा दी है। उन्होंने अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण पर बधाई दी। उन्होंने बड़े पैमाने पर यूपी पुलिस भर्ती और युवाओं को राेजगार देने पर दिल से शुक्रिया अदा किया। कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी से प्रदेश के किसान काफी गदगद हैं। इसके अलावा मेरठ के गन्ना किसान अनिल चौधरी, कुशीनगर के धनंजय राम त्रिपाठी, मुजफ्फनगर के राहुल, गोंडा के शुभम त्रिपाठी, ओमकार सिंह ने गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आभार प्रकट किया।

Tags: cm yogiLucknow NewsSugarcane farmersup newsYogi News
Previous Post

रामोत्सव 2024: 1008 कुंडीय हनुमन महायज्ञ में शामिल हुए सीएम योगी

Next Post

सीएम योगी ने देश की पहली रूफ माउंटेड सोलर बोट का किया शुभारंभ, सरयू में की बोटिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने देश की पहली रूफ माउंटेड सोलर बोट का किया शुभारंभ, सरयू में की बोटिंग

यह भी पढ़ें

Rawal vishnu namboodri

श्री बद्रीनाथ धाम के पूर्व रावल विष्णु नम्बूदरी का निधन

25/07/2024

कोरोना वैक्सीन का मानव पर परीक्षण शुरू, भारत टॉप 5 देशों में शामिल

15/07/2020
मिशन शक्ति

रायबरेली की होनहार बिटिया बनी एक दिन की विधायक, लिए कई बड़े फैसले

12/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version