• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीएसटी सुधार:पीएम मोदी की ओर से देशवासियों को दीपावली का उपहार : सीएम योगी

दाम घटने से बढ़ेगी लोगों की क्रयशक्ति, उल्लास से मनाएंगे पर्व: सीएम योगी

Writer D by Writer D
22/09/2025
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi interacted with traders regarding GST reform.

CM Yogi interacted with traders regarding GST reform.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जीएसटी सुधारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से देशवासियों को दीपावली का उपहार बताते हुए जीएसटी की घटी दरों को रोजगार बढ़ाने में सहायक बताया है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि जीएसटी कम होने से आम उपभोक्ता की क्रय शक्ति बढ़ेगी। क्रय शक्ति बढ़ने से मांग बढ़ेगी। मांग से खपत, खपत से उत्पादन बढ़ेगा और उत्पादन बढ़ने से नया रोजगार सृजन भी होगा।

सोमवार को जीएसटी रिफॉर्म पर जन जागरण पदयात्रा और व्यापारियों से संवाद करने के बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी के मार्गदर्शन में जीएसटी की घटी दरें पूरे देश में लागू कर दी गई हैं।

जीएसटी में यह अब तक सबसे बड़ा रिफॉर्म है। कई वस्तुओं और सेवाओं में कर की दरों को पांच प्रतिशत या शून्य पर ला दिया गया है। जीवनरक्षक दवाओं को करमुक्त कर दिया गया है जबकि अन्य दवाओं पर कर की दर को घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि किसानों के लिए जीएसटी पांच प्रतिशत या शून्य कर दी गई है। शिक्षण सामग्री पर कर की दर को बारह से शून्य कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि जीएसटी एक है लेकिन इसके लाभ अनेक हैं। जीएसटी रिफॉर्म अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे। क्रयशक्ति बढ़ने से आम ग्राहक उल्लास और उमंग से पर्व-त्योहार मनाएगा। बाजार में मजबूती आने से खपत और उत्पादन बढ़ने का सकारात्मक असर रोजगार पर पड़ेगा। उन्होंने व्यापक जनहित में जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags: GST ReformsYogi News
Previous Post

दीपक के परिजनों की वेदना में सीएम ने लगाया आर्थिक मदद व संवेदना का मरहम

Next Post

अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 1 करोड़ का नक्सली समेत दो को किया ढेर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, 3 साल से एक जिले में जमे अफसरों का होगा तबादला

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति: मुख्यमंत्री

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार: चयन आयोग

27/10/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट के 22 बड़े फैसले: शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज, रोबोटिक्स पार्क और 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूर

27/10/2026
Next Post
Naxalites Encounter

अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 1 करोड़ का नक्सली समेत दो को किया ढेर

यह भी पढ़ें

आज़म खान के करीबी यूसुफ मलिक ने किया आत्मसमर्पण

04/04/2022
AK Sharma

मऊ में बढ़ेंगी खेल सुविधाएं, एके शर्मा स्पोर्ट्स स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास

15/03/2024
भारत के इक्कीस परमवीर

काव्य ग्रंथ ‘भारत के इक्कीस परमवीर’ का लोकार्पण 14 फरवरी को दिल्ली के हिन्दी भवन में

11/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version