• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने डीजी शक्ति पोर्टल का किया शुभारंभ, बोले- 12 बजे तक सोने वाले युवा नहीं होते

Writer D by Writer D
25/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर शनिवार को एक करोड़ युवाओं को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण अभियान का शुभारम्भ किया। इकाना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, राज्य सरकार के मंत्री, मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, एसीएस सूचना नवनीत सहगल समेत शासन के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए गए। पहले दिन एक लाख युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया गया। पांच छात्र-छात्राओं ने मंच पर आकर अपना अनुभव भी साझा किया और मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मदन मोहन मालवीय की जयंती पर दोनों महापुरुषों को कोटि-कोटि नमन करता हूं। लखनऊ अटल जी कर्मभूमि रही है। छह दशक तक उन्होंने जिस प्रकार राजनीतिक क्षेत्र में अपना योगदान दिया वह राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। अटल जी ने एक बात कही थी कि व्यक्ति को मूल्यों, सिद्धांतों के लिए जीना चाहिए। केवल अपने लिए जीना, जीना नहीं होता है। अटल जी का पूरा जीवन समाज के लिए था। उन्होंने कहा था कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। इसलिए छोटा मन हमे नहीं रखना चाहिए। इसलिए विराट सोच के साथ खड़ा होने का जज्बा हम में होना चाहिए। इस जज्बे के साथ जब हमारा युवा खड़ा होगा तो वह ही नहीं सम्पूर्ण देश मजबूती से आगे बढ़ेगा।

Free Smartphone Tablet: इकाना स्टेडियम में 'छात्रोत्सव', CM योगी का तंज- 12 बजे तक सोने वाले युवा नहीं होते

आप सभी युवाओं को बधाई देता हूं। डेढ़ साल से अधिक समय से कोरोना महामारी की तबाही झेल रहे हैं। दुनिया की बड़ी-बड़ी ताकतों को परास्त होते देखा गया है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत इस संकट काल में भी आगे बढ़ा है। उन्होंने जब जनधन खाता खोलवाया तो लोगों ने कहा कि इससे क्या होगा। कोविड कॉल में यही खाता काम आया। महिलाओं, श्रमिकों समेत अन्य लाभार्थियों के खाते में सीधे पैसा भेजा गया। मैं देखता था कि प्रदेश के बच्चे स्मार्ट फोन और टैबलेट के अभाव में पढ़ाई नहीं कर पाने को लेकर परेशान होते थे। आज मुझे खुशी हो रही है कि उत्तर प्रदेश सरकार एक करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने के अभियान का शुभारम्भ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से सोच ईमानदार तो काम दमदार का नारा भी लगवाया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में जब सरकारी नौकरी निकलती थी तो पूरा कुनबा ही झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ता था। महाभारत का कोई भी रिस्ता नहीं बचता था। कहीं शकुनि मामा तो कहीं दुर्योधन वसूली के लिए निकल पड़ते थे। 2017 में हमारी सरकार आई तब से पारदर्शी व्यवस्था लागू की गयी। पहले गरीबों की जमीन हड़पी जाती थी। अब माफियाओं की अवैध सम्पत्ति पर बुल्डोजर चलता है। पहले बेरोजगारी का रेट 18 फीसदी और इस समय चार फीसदी है। प्रधानमंत्री मोदी की सोच को दमदारी के साथ लागू किया जा रहा है।

इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें नमन किया। वहीं, उन्होंने युवाओं को इन महापुरुषों के जीवन से सबक लेकर जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अटलजी ने कहा था कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। उन्होंने युवाओं को सबक देते हुए कहा कि सोच कभी छोटी नहीं होनी चाहिए।

स्टेडियम में उमड़े युवा.

इस अवसर पर उन्होंने कोरोना काल में दूसरे प्रदेशों में फंसे युवाओं को यूपी में उनके घरों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने पूरा प्रयास किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा, ‘बारह बजे तक सोने वाले लोगों को युवा नहीं कहा जाता। इन लोगों ने ही प्रदेश को गर्त में धकेल दिया था। इन लोगों से कोई उम्मीद मत लगाना।’ वहीं, उन्होंने पिछली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पहले की सरकार में भर्ती निकलते ही एक ही परिवार के चाचा-भतीजा वसूली पर निकल लिया करते थे। वे झोला लेकर निकल पड़ते थे। मगर अब इस प्रदेश की छवि बदल चुकी है। वहीं, 2017 से पहले प्रदेश में भर्ती के नाम पर भाई-भतीजाबाद देखा जाता था। उन्होंने दावा किया, ‘अब प्रदेश में ऐसा नहीं होता है।’

मुख्यमंत्री पुष्कर ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि देश के लोकप्रिय नेता अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर योगी सरकार दुनिया को मुठ्ठी में करने के लिए टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण अभियान का शुभारम्भ कर रही है। देश के शिक्षा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का अभिनंदन है। कोरोना कॉल में पूरी दुनिया की मेधा चहारदीवारी में कैद हो गयी। ऐसे समय में स्मार्टफोन और टैबलेट पर ही पूरी दुनिया काम करने लगी। पठन-पाठन से लेकर अन्य कार्य डीजिटल माध्यम से हुआ। योगी सरकार एक करोड़ युवाओं को इस योजना का लाभ दे रही है। अब उत्तर प्रदेश को एक नम्बर पर लाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। प्रधान ने युवाओं को कनेक्ट करते हुए पूछा कि क्या योगी-मोदी पर भरोसा है? क्या खुद पर भरोसा है? तो युवाओं की तरफ से जवाब हां आया।

मणिपुर की रहने वालीं चानू भारत के लिये भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली प्रथम महिला हैं.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भारोत्तलन खिलाड़ी मीराबाई चानू को डेढ़ करोड़ की सम्मान राशि और गुरु विजय कुमार शर्मा को 10 लाख रुपये की सम्मान राशि भेंटकर पुरस्कृत किया। प्रदेश सरकार ने ओलम्पिक खेल विजेताओं को सम्मानित किया है। उसी क्रम में आज मीना बाई चानू को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना, आशुतोष टण्डन, महेन्द्र सिंह, जितिन प्रसाद, रमापति शास्त्री, स्वाती सिंह, डॉ. सतीश द्विवेदी, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक अविनाश त्रिवेदी, जय देवी, सुरेश तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: atal jayanticm yogidigi shakti portalfree distribution of smartphone-tabletsIkana StadiumLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

राखी को धक्का देने पर शमिता को सलमान ने लताड़ा, करण कुंद्रा की भी लगाई क्लास

Next Post

छह साल की बच्ची ने खरीदा 5 करोड़ का अपना पहला घर

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

छह साल की बच्ची ने खरीदा 5 करोड़ का अपना पहला घर

यह भी पढ़ें

cm dhami

सीएम धामी को साध्वी प्राची सहित अन्य महिलाओं ने बांधी राखी

10/08/2022
drowning

तालाब मे डूबने से किशोरी की मौत

05/03/2023

कमलनाथ ने अपने बयान पर दी सफाई, ‘आइटम’ को बताया संसद का शब्द

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version