• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार पर प्रहार के लिए डिजीटलाइजेशन जरूरी : योगी

सीएम योगी ने ‘समर्थ 2023’ का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
25/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भ्रष्टाचार मुक्त भारत में बहनों का भी योगदान हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने अनेक योजना शुरू की। इसी के तहत प्रधानमंत्री ने जनधन योजना के तहत खाता खुलवाये। आज उसके परिणाम सामने हैं। ये बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कही। वे ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लेन-देन के प्रोत्साहन के लिए ‘समर्थ 2023’ का शुभारंभ और बीसी सखी के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। यह सम्मेलन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि हमें भ्रष्टाचार पर प्रहार के डिजीटलाइजेशन पर जाना ही होगा। उसका प्रयोग करना ही होगा। अब तक उत्तर प्रदेश में ग्रामीण और शहरी इलाकों में साढ़े चौवन लाख गरीबों को आवास दिया गया है। वह पूरा पैसा लखनऊ  में बैठकर एक क्लिक से सीधे उनके खाते में जाता है। बिना किसी बैरियर के बिना किसी रूकावट तक गरीबों तक पैसा जाना ही सुशासन का लक्ष्य है।

उन्होंने (CM Yogi)  कहा कि खाता खुलने के बाद किसी भी योजना में हम कितना राशि देते हैं, डीबीटी के माध्यम से ट्रांजक्शन को देख सकते हैं। इन योजना में आज 75 हजार करोड़ का ट्रांजक्शन डीबीटी के माध्यम से उप्र में होता है। प्रधानमंत्री ने उप्र से ही बीसी सखि संवाद कार्यक्रम प्रधानमंत्री ने प्रयागराज से शुरू किया था। हमें खुशी है कि उप्र के अंदर 56 हजार ग्राम पंचायतें हैं। उसमें 51 हजार में बीसी सखी चयन प्रक्रिया और 41 हजार में कार्य प्रारंभ हो गया है। बीसी सखी के माध्यम से अच्छा खासा बिजनेस कर रही हैं। महिलाएं आज गांव में बैंक का एक मिनी ब्रांच बन चुके हैं।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ये काम तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां ग्राम सचिवालय का काम भी तेजी से बढ़ रहा है। उन सचिवालयों में सबकुछ होगा। वहां कम्प्यूटर टाइप राइटर तो पहले से नियुक्त हो गये हैं। ग्राम पंचायतों में प्रारम्भ हुए बीसी सखि का काम आज धरातल पर दिख रहा है।

नए संसद भवन का उद्घाटन ऐतिहासिक क्षण, विपक्षी दलों को शामिल होना चाहिए: सीएम योगी

बीसी सखी के राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत सरकार के मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि जब हम एक पुरुष को 10 हजार का योगदान करते हैं तो वह दस हजार ही होता है, लेकिन एक बहन को 10 हजार का योगदान दिया जाता है तो वह तीस हजार के बराबर होता है। प्रधानमंत्री का हमेशा से सपना रहा है कि भारत के विकास में महिलाओं का सर्वाधिक योगदान रहे। वह सपना आज साकार होता दिख रहा है। आज बीसी सखि का ग्रुप हर जिले में बन चुका है।

उन्होंने (CM Yogi)  कहा कि जबसे देश में पीएम मोदी की अगुवाई में 10 करोड़ दीदी योजना से जुड़ी हैं। आज बैंकों का समर्थन 6।50 लाख करोड़ से ज्यादा है। पहले मात्र 2100 करोड़ था। आज देश डिजिटल ट्रांजेक्शन में पहले स्थान पर है। आज देश के सरकारी और प्राइवेट हर बैंकों में बीसी सखी है। दीदियां हर बिजनेस में हाथ आजमा रही हैं। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। एग्रीकल्चर में भी दीदियों की भूमिका है। भारत के विकास में सबसे बड़ा योगदान एसएचजी ग्रुप होगा। ये समर्थ केवल बीसी के समर्थ में न देखें। यह पूरे दुनिया में नारी सशक्तीकरण के रूप में देखें। आप रूकों नहीं, थकों नहीं, बढ़ते चलो, बढ़ते चलो। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

प्रदेश के 5000 ग्राम पंचायतों में महिलाओं के बीच डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढावा देने के लिए नेशनल कॉन्क्लेव ‘समर्थ’ एप को लांच किया गया। दरअसल बैंक संबंधी कामकाज के लिए गांव वालों को ज्यादा परेशानी होती थी। इससे छुटकारा के लिए बीसी सखी उनकी मदद करेंगी। सरकारी पेंशन हो या अन्य कोई काम गांव में ही आसानी से कर सकेंगी।

Tags: cm yogidigital paymentLucknow Newspm modiup news
Previous Post

देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं को 5जी का शानदार उपहार: सीएम धामी

Next Post

मशहूर शायर मुनव्वर राणा ICU में एडमिट, अगले 72 घंटे बेहद अहम

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
Munawwar Rana

मशहूर शायर मुनव्वर राणा ICU में एडमिट, अगले 72 घंटे बेहद अहम

यह भी पढ़ें

burlington chauraha

अशोक सिंघल के नाम से जाना जाएगा लखनऊ का बर्लिंगटन चौराहा, इन के भी बदलेंगे नाम

20/09/2022
PM Modi

CA के छात्रों ने PM मोदी से लगाई गुहार, कहा- स्थगित किए जाएं एग्जाम

27/06/2021

अति पिछड़ों को मुख्यधारा में लाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी : स्वतंत्रदेव

26/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version