• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा की सरकार में सैफई सिंडिकट खून चूसने का काम करता था: मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
02/09/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस) का शुभारंभ किया। अब आउटसाेर्स कमिर्याें का शोषण नहीं होगा। संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण के लिए यूपीसीओएस का शुभारंभ और उसके पोर्टल एवं वेबसाइट की लांचिंग के अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को डेमो चेक भी प्रदान किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में सैफई सिंडिकट खून चूसने का काम करता था। अब आउटसोर्स कर्मियों को उनका अधिकार मिलेगा। कोई शोषण नहीं कर सकेगा।

योगी ने कहा कि हमारा मानना है कि उप्र की विकास यात्रा पिछले साढ़े नौ वर्षों में जो तय की है, वह उन्हीं कार्मिकों के प्रयासों से संभव हो सका है। इसमें शासन की जिम्मेदारी बनती है कि उस व्यक्ति की गरिमा के अनुरूप सम्मान भी प्राप्त हो। उप्र आउट सोर्स सेवा निगम उसी गरिमा को स्थापित करने का सरकार का प्रयास है। आज मुझे प्रसन्नता हो रही है। पहले यह व्यवस्था तीन खेमों में बटा होता था। कार्मिक, एजेंसी और सरकार होती थी। अक्सर कर्मचारी को अलग-अलग दरवाजों पर जाना पड़ता था। जब कोई समस्या आती थी तो उसकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं रहता था। सरकार और कर्मचारी का केवल वेतन और ड्यूटी का रिश्ताहो नहीं हो सकता। विश्वास का रिश्ता होता है। कर्मचारी को महसूस होना चाहिए कि उसके बेहतर कार्य का रिकार्ड रखा जा रहा है। उसकी समस्या सुनने का एक तंत्र है। वह अकेला नहीं है। उसका वेतन समय से मिले, भविष्य निधि और बीमा सुरक्षित रहे। आउटसोर्स कर्मी को उसकी मेहनत के अनुरूप वेतन मिले। उसके श्रम का सम्मान हो। पहले यही नहीं होता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि सामाजिक भेदभाव दूर करने के लिए आर्थिक भेदभाव भी दूर करना चाहिए। प्रदेश में साढ़े तीन लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मियों की संख्या है। सुशासन की पहली शर्त संवेदनशीलता है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद अधिकार किसी व्यक्ति की कृपा पर नहीं मिलेगा। जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इस निगम के माध्यम से 20 लाख लोगों को सुरक्षा कवच प्रदान करना चाहते हैं। अब विभाग, एजेंसी और कर्मचारी तकनीकी रूप से जुड़ जाएंगे। भर्ती ऑनलाइन होगी। राज्य सरकार की आरक्षण नीति लागू होगी। अब कर्मचारी सर्विस डिटेल, बैंक खाता जैसी पूरी जानकारी एक पोर्टल पर उलब्ध होगी। हर माह पांच तारीख को उसके बैंक खाते में मानदेय जाना अनिवार्य होगा। भविष्य निधि का पैसा सरकार अलग से देगी। कोई आउटसोर्स कम्पनी आपको निकाल नहीं सकेगी। एजेंसी को पहले सरकार को बताना होगा। उसकी जांच होगी। गलत आरोप मिलने पर एजेंसी कर्मचारी को सेवा से बाहर नहीं कर सकेगी। मातृत्व अवकाश समेत अन्य सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। स्टेट बैंक के साथ एमओयू हुआ है। 20 लाख से लेकर 50 लाख तक बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। आकस्मिक इलाज के लिए पांच लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार की तमाम सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

यूपी में तीसरी बार भी भाजपा सरकार : केशव प्रसाद माैर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी करने वालों से वसूली नहीं कर सकेंगे। अब उन्हें पूरा का पूरा मानदेय मिल सकेगा। आउटसोर्स कंपनी ने गड़बड़ी की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह आपके लिए सुरक्षा कवच है। आप की जिम्मेदारी भी बढ़ गयी है। अब आउटसोर्स कर्मियों को भी सजग रहना होगा। आप पर कोई आरोप लगते हैं तो उसकी जांच की जाएगी। गड़बड़ी करने पर आपके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकेगी। इसलिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। अब यूपी में लगभग दोगुना मानदेय मिलेगा। हमारी सरकार का लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त आउटसोर्स व्यवस्था प्रदान कराना है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर राजनीतिक चर्चा न हो तो ठीक नहीं। हमारी सरकार जहां बनती है, वहां बार-बार बनती है। तीसरी बार जरूर बनती है। यूपी में भी तीसरी बार सरकार जरूर बनेगी। मेरी आपसे अपील है कि 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाएं। किसी के बरगलाने में न आएं। यदि किसी अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो सबसे अधिक दर्द सपा प्रमुख अखिलेश यादव को होता है। अखिलेश यादव जितना चाहें हल्ला मचा लें, प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखेगी।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अवधी में किया संवाद

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभागार में बैठे युवाओं को अवधी में संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार जनता के हिसाब से चलती है। पहले भैया (सपा) की सरकार घर से चल रही थी। आप लोगों ने कभी सोचा नहीं होगा कि आउट सोर्स के तहत नौकरी करने वालों की जॉब की सुरक्षा हो पाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आप की चिंता की है। आप भी मन लगाकर काम कीजिएगा। बातों ही बातों में पाठक ने एक बार फिर योगी सरकार चुनने की अपील कर दी। आउट सोर्स के तहत कार्य करने वालों की संख्या यूपी में तीन लाख से ऊपर है। आप लोग हर जगह लग जाएं। फिर से भाजपा की सरकार और योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुट जाएं।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में हाई अलर्ट, मंगला आरती के लिए सिर्फ 600 की एंट्री

Next Post

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल

Writer D

Writer D

Related Posts

Four unrecognized madrasas sealed in Udham Singh Nagar
Main Slider

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

02/09/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

डीएम के औचक निरीक्षण में खुली स्कूल की हकीकत, 4 फरवरी 2025 से गैरहाजिर मिला शिक्षक

02/09/2026
German delegation met Keshav Prasad Maurya.
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल

02/09/2026
Banke Bihari Temple
उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में हाई अलर्ट, मंगला आरती के लिए सिर्फ 600 की एंट्री

02/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी चुनाव से पहले BJP में सवर्ण आयोग की मांग तेज, जेपी नड्डा से मिले सांसद

02/09/2026
Next Post
German delegation met Keshav Prasad Maurya.

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल

यह भी पढ़ें

arrested

पुत्र की हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी पिता को भेजा जेल

05/06/2021
gangwar

दिनदहाड़े गैंगवार से दहल गया शहर, हिस्ट्रिशीटर को घेरकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

11/03/2021
Share Market

फिर गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले

26/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version