• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीमारू राज्य से उभरा, अब ‘स्पीड ब्रेकर’ नहीं ‘ब्रेक-थ्रू’ बना उत्तर प्रदेशः योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
04/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi) ने मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र में चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उत्तर प्रदेश की नई पहचान के बारे में भी अवगत कराया। सीएम योगी ने प्रदेश में हो रहे औद्योगिक विकास की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर अनुभव कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्ष में डबल इंजन की सरकार ने यूपी को सही मायने में ट्रांसफॉर्म कर दिया है। उत्तर प्रदेश अब देश की अर्थव्यवस्था में बीमारू राज्य की पहचान से उबर चुका है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं है न ही वह देश की प्रगति में स्पीड ब्रेकर है। उनके अनुसार, उत्तर प्रदेश अब देश की प्रगति में ब्रेक-थ्रू बन चुका है और अपनी इस नई पहचान को पहचान को दिन-प्रतिदिन और प्रशस्त करता जा रहा है। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे के साथ फर्रुखाबाद को जोड़ने को लेकर हर्ष जताते हुए कहा कि 900 करोड़ रुपए की लागत से यह कार्य पूरा होगा।

प्रदेश में ईज ऑफ लिविंग तथा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 33 सेक्टोरल पॉलिसी लागू है तथा सिंगल विंडो क्लियरेंस पोर्टल निवेश सारथी ने प्रभावी तौर पर कार्य कर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा दिया है।

45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों में से 15 लाख करोड़ उतरे धरातल पर

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में 45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं जिसमें से 15 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर भी चुके हैं। इससे 60 लाख से अधिक नौजवानों को अपने ही प्रदेश में रोजगार पाने का अवसर उपलब्ध हुआ है। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री मित्र योजना के अंतर्गत लखनऊ-हरदोई में एक मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क, हरदोई व कानपुर में एक मेगा लेदर क्लस्टर, गोरखपुर में प्लास्टिक पार्क, कन्नौज में पर्फ्यूम पार्क तथा गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर व हापुड़ में केमिकल और फार्मा पार्क जैसे सेक्टर निर्माणाधीन हैं।

10 जिलों में संत कबीर के नाम पर टेक्सटाइल पार्क बनाने की योजना

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश के 10 जिलों में संत कबीर के नाम पर टेक्सटाइल पार्क बनाने की भी योजना है तथा 2 जिलों में संत रविदास के नाम पर लेदर पार्क बनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकृत उद्यमी की मृत्यु अथवा अपंगता पर 5 लाख रुपए के सहयोग के प्रावधान का भी जिक्र किया। उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और ओडीओपी योजना की सफलता का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के निर्यात को 86 हजार करोड़ से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ तक पहुंचाने में ओडीओपी की बड़ी भूमिका है, इससे रोजगार के लाखों अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि 24 जनवरी को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू किया। अब तक 96 हजार युवाओं ने आवेदन किया, जिसमें से 76 हजार आवेदन बैंकों को प्रेषित करते हुए 16 हजार मामलों में ऋण स्वीकृत हो चुका है। अब तक 06 हजार ऋण वितरित किए जा चुके हैं। सीएम योगी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए भी एक निर्माण परियोजना पर कार्य हो रहा है। नॉर्थ-साउथ कॉरीडोर के लिए भी 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण मार्ग योजना से गांवों की सड़कों का हो रहा कायाकल्प

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण मार्ग योजना से गांवों की सड़कों का कायाकल्प हो रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर कार्य जारी हैं। बजट में कुछ नए कार्यों की घोषणा की गई है जिसमें चित्रकूट को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने तथा गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ से हरिद्वार तक जोड़ने के लिए भी घोषणा की है। विंध्य एक्सप्रेसवे के जरिए प्रयागराज-मीरजापुर-वाराणसी-चंदौली-सोनभद्र को, चंदौली से गाजीपुर में पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को चित्रकूट से प्रयागराज होते हुए जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे का निर्माण भी किया जा रहा है। प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। सरकार ने शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन भी किया है। विदुर कुटी में 5000 वर्ष पुरानी विरासत को संरक्षित करने के प्रयास भी जारी हैं।

प्रयागराज में होगा दो सेतुओं का निर्माण

सीएम योगी (CM Yogi) ने कनेक्टिविटी को बढ़ाने और ट्रैवल कॉस्ट कम करने के साथ ही प्रयागराज में दो नए सेतुओं के निर्माण का भी जिक्र किया। यह दोनों ब्रिज गंगा तथा यमुना नदियों पर स्थित होंगे। यह नैनी में सिग्नेचर ब्रिज के पैरलल व शास्त्री ब्रिज के पैरलल बनेंगे और इसके लिए 700 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के अंतर्गत 100 करोड़ रुपए का प्रावधान चार्जिंग स्टेशन की स्थापना व अन्य कार्यों के लिए प्रावधानित किया गया है।

Tags: cm yogi
Previous Post

डीबीटी बजरंग बली की गदा है, जो बेईमानी व भ्रष्टाचार पर कठोर प्रहार कर रही हैः योगी

Next Post

आज अर्थव्यवस्था और प्रगति की चाबी बन चुकी है ऊर्जा : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन कर्मयोगी में उत्तर प्रदेश देश में अव्वल, गृह विभाग ने अकेले पूरे किए एक करोड़ से अधिक कोर्स

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार देगी अतिरिक्त साड़ी, 19 करोड़ से अधिक रुपये शीघ्र होंगे जारी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक सुधारों और क्षमता विकास में उत्तर प्रदेश देश के लिए रोल मॉडल : डॉ. जितेंद्र सिंह

23/10/2026
Next Post
AK Sharma

आज अर्थव्यवस्था और प्रगति की चाबी बन चुकी है ऊर्जा : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Dead Bodies

निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरी, एक मरा, चार घायल

13/09/2022
Azam Khan

आजम खान को डबल झटका, इन मामले में हुई इतने साल की सजा

18/03/2024
UPSSSC Exam Calender

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version