• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बच्चों का किया दुलार

Writer D by Writer D
29/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में सोमवार सुबह आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi), महिला फरियादियों की गोद में बच्चों को देखकर खुद को रोक नहीं सके। पहले बच्चों को गोद में उठाकर उन्हें दुलारा, चाकलेट दिया फिर महिलाओं से प्रार्थनापत्र लेकर उनकी समस्याएं सुनीं।

करीब दो घंटे तक सीएम योगी (CM Yogi) जनता दर्शन में मौजूद रहे। करीब एक हजार फरियादियों की भीड़ में एक-एक फरियादी तक खुद जाकर उनकी पीड़ा सुनी, उसके बाद त्वरित निराकरण का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने दो टूक कहा, निस्तारण संतुष्टिपरक होना चाहिए ताकि कोई भी फरियादी एक ही समस्या के लिए बार-बार परेशान न हो। इस दौरान उनकी नजर जब फरियादियों की गोद में बैठे मासूमों पर पड़ी तो उनको दुलारा, आशीर्वाद दिया और चॉकलेट देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों की समस्याएं इत्मीनान से सुनीं। संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया। जनता दर्शन में दूर दराज से करीब एक हजार फरियादी पहुंचे थे। सीएम ने यात्री निवास में भी जाकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा।

गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।

जनता दर्शन में काफी संख्या में महिलाएं (खासकर अल्पसंख्यक वर्ग की) भी अपनी समस्याएं लेकर आई थीं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संजीदगी के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से फरियादियों की समस्याओं का समाधान करें। ताकि उन्हें एक ही समस्या को लेकर बार बार जनता दर्शन में न आना पड़े।

जनता दर्शन में सीएम योगी (CM Yogi) से मिलने आई महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से सभी छोटे बच्चों को चाकलेट वितरित किया। उन्हें अपना स्नेह भी दिया।

गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।

इसके पहले सोमवार की सुबह मठ से बाहर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम शिवावतारी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। उसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंच, वहां गोसेवा की। उसके बाद संत निवास के पास श्वान कालू एवं गोलू को दुलार किया।

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta darbar in gorakhpurjanta darshan
Previous Post

कमजोर शुरुआत के बाद रिकवरी की ओर शेयर बाजार

Next Post

भारी बारिश से दून में मकान गिरा, बच्चे सहित तीन की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
house collapse

भारी बारिश से दून में मकान गिरा, बच्चे सहित तीन की मौत

यह भी पढ़ें

murder

मीट की दुकानें बंद कराने पर मचा तांडव, भाजपा नेता पर तलवार से हमला

14/07/2022
कोरोना पॉजिटिव

स्कूल पहुंची दो छात्राएं निकली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, किया होम क्वारंटाइन

20/10/2020
Rajkumar Rao

योगी की यूपी पुलिस के अभियान को अभिनेता राजकुमार राव का मिला साथ

10/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version