• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कमजोर शुरुआत के बाद रिकवरी की ओर शेयर बाजार

Writer D by Writer D
29/08/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही आज घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में जबरदस्त गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। आज दुनिया भर के शेयर बाजारों (Share Market)  में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। वैश्विक दबाव की वजह से आज के कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि बाजार खुलने के बाद शेयर बाजार में लगातार रिकवरी का रुख बना हुआ है।

शुरुआती कारोबार (Share Market)  में फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बिकवाली के दबाव में गिरकर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। पीएसयू बैंक, आईटी, मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों पर सबसे अधिक दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। अभी तक के कारोबार में शेयर बाजार के दिग्गज शेयरों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, नेस्ले और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर खरीदारी के सपोर्ट से बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और विप्रो के शेयर में बिकवाली के दबाव की वजह से 3 से लेकर 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखी जा रही है।

कमजोर वैश्विक संकेतों के दबाव में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 1,466.40 अंक की जोरदार गिरावट के साथ 57,367.47 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के तुरंत बाद खरीदारों ने तेजी से खरीदारी शुरू कर दी, जिसके कारण सेंसेक्स भी निचले स्तर से रिकवर करने लगा। खरीदारी के इस सपोर्ट से सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स आज के निचले स्तर से 632.69 अंक की रिकवरी करके 58,000.16 अंक तक पहुंच गया।

खरीदारों की ओर से लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से शेयर बाजार में अभी भी रिकवरी जारी है। हालांकि इस रिकवरी के बावजूद सेंसेक्स लगातार लाल निशान में बना हुआ है। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स निचले स्तर से 642.03 अंक की रिकवरी करने के बावजूद 824.37 अंक की कमजोरी के साथ 58,009.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी आज 370.25 अंक टूटकर 17,188.65 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही निफ्टी बिकवाली के दबाव में 17,166.20 अंक तक लुढ़क गया। लेकिन उसके बाद खरीदारों ने बाजार में मोर्चा संभाल लिया। खरीदारों द्वारा की जा रही लगातार लिवाली के कारण निफ्टी ने भी तेजी के साथ रिकवरी करना शुरू कर दिया। लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में सुबह 10:15 बजे तक निफ्टी निचले स्तर से 143.90 अंक की रिकवरी करके 248.80 अंक की कमजोरी के साथ 17,310.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण प्री ओपनिंग सेशन में भी आज घरेलू शेयर बाजार ने ऐतिहासिक कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 2,906.65 अंक यानी 4.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,927.22 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 332.10 अंक यानी 1.89 प्रतिशत टूटकर 17,226.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 59.15 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 58,833.87 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 36.45 अंक यानी 0.21 प्रतिशत मजबूत होकर 17,558.90 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

Ganesh Chaturthi: भगवान शिव को भी करनी पड़ी गणेश पूजा, जानें क्या था यह रहस्य

Next Post

सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बच्चों का किया दुलार

Writer D

Writer D

Related Posts

Stock Market
Business

शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 388 अंक फिसला; निफ्टी 24,500 के नीचे

11/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी लुढ़की

10/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई और तेज, जानें चांदी का रेट

07/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई तेज, चांदी ने भी लगाई छलांग

06/08/2026
CCPA takes major action against dark patterns.
Business

Zepto, BookMyShow, IndiGo समेत 9 प्लेटफॉर्म पर लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

06/08/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बच्चों का किया दुलार

यह भी पढ़ें

yogi government

नाराज मरीज व तीमारदारों के साथ भी संवेदना पूर्ण व्यवहार करें : योगी

28/04/2021
Sonu Sood, Gurmeet Chaudhary

सोनू सूद से प्रभावित होकर गुरमीत चौधरी ने बढ़ाया मदद का हाथ

25/04/2021
Gauhar Khan

गौहर खान फिर बनेंगी मम्मी, इस क्यूट अंदाज में दी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

10/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version