• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूमि विवादों का शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान हो: सीएम योगी

Writer D by Writer D
26/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि जमीनी विवादों का संतुष्टिपरक त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी गरीब या सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं दिखना चाहिए। साथ ही यदि कोई गरीब सरकारी जमीन पर रह रहा है तो उसे शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उसके व्यवस्थित पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।

सीएम योगी (CM Yogi) ने ये निर्देश बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद गए और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। जनता दर्शन में कई महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में फरियाद लेकर पहुंची थीं। कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जमीन कब्जाने में पेशेवर प्रवृत्ति वालों को भू माफिया के रूप में चिन्हित कर सख्ती की जाए।

cm yogi

उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें जो नजीर बने। जमीनी विवादों का समाधान तत्परतापूर्वक इस तरह होना चाहिए जिससे पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट दिखे। सीएम योगी ने यह भी कहा कि यदि कहीं कोई गरीब सरकारी जमीन पर रह रहा है तो उसके समुचित पुनर्वास के बाद कब्जा खाली कराया जाए। साथ ही लोगों को सरकारी जमीन पर कब्जा न करने के लिए जागरूक किया जाए। मुख्यमंत्री ने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और सभी को आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी मामलों में कार्यवाही होगी।

मुख्यमंत्री ने पुलिस से जुड़ी शिकायतों को पुलिस अधिकारियों और राजस्व आदि से जुड़े मामलों को प्रशासनिक अधिकारियों को इस निर्देश के साथ संदर्भित किया कि ससमय गुणवत्तापूर्ण समाधान कराएं। गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को उन्होंने आश्वस्त किया कि पैसे की तंगी से किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा।

cm yogi

उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि संबंधित मरीज के इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसे जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। जनता दर्शन के दौरान फरियादियों संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया।

Tags: gorakhpur newsjanata darbar newsjanta darbarJanta darbar newsYogi Adityanathyogi adityanath news
Previous Post

आज से महंगा हुआ रेलवे का सफर, अब इतने का मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

Next Post

24 साल बाद कांग्रेस में ‘खडगे युग’ की हुई शुरुआत, सोनिया गांधी बोलीं- राहत महसूस कर रही हूं

Writer D

Writer D

Related Posts

Cumin Seeds
Main Slider

आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

14/08/2026
Aspirational Development Block
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग में रामपुर जनपद के सैदनगर ने मारी बाजी

13/08/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

13/08/2026
THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
Next Post
Mallikarjun kharge

24 साल बाद कांग्रेस में 'खडगे युग' की हुई शुरुआत, सोनिया गांधी बोलीं- राहत महसूस कर रही हूं

यह भी पढ़ें

Stock Market

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी लगाई ऊँची छलांग

22/06/2026
लालू प्रसाद यादव lalu parsad yadav

एयर एंबुलेंस से दिल्ली पहुंचे लालू प्रसाद यादव, एम्स में भर्ती

24/01/2021
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव, बोले- यूपी बदलना चाहते हैं तो खुद को बदलें सीएम योगी

12/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version