• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी के नेतृत्व में हो रहा नए भारत का दर्शन: योगी

Writer D by Writer D
09/12/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास कर नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है और उनके नेतृत्व में नए भारत का दर्शन हो रहा है।

गोरखपुर के झारखंडी में विकसित भारत संकल्प यात्रा (Viksit Bharat Sankalp Yatra) के तहत आयोजित कार्यक्रम में श्री मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनने से पूर्व उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री योगी (CM Yogi)ने शनिवार को कहा कि नया भारत वैश्विक स्तर पर 142 करोड़ भारतवासियों के गौरव को बढ़ाता है। बड़ी.बड़ी परियोजनाएं तो आगे बढ़ ही रही हैं एवं सबका साथ सबका विकास के ध्येय के अनुरूप योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सब तक पहुंच रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले 1100 आवासों के प्रतीकात्मक भूमि पूजन में भी सम्मिलित हुए और जनहित योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर श्री योगी (CM Yogi) ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की चर्चा की और कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों के अंदर देश मे 10 करोड़ से अधिक गरीबों के शौचालय बनाए गए हैं जिसमें से 4 करोड़ शौचालय उत्तर प्रदेश के लोगों के बने हैं। देश मे 4 करोड़ गरीबों के आवास बनवाए गए हैं जिनमें से 55 लाख यूपी में बने हैं। देश में 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना से पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ मिल रहा हैए यूपी में इस योजना से 10 करोड़ लोग सुविधा प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्री मोदी की पहल पर कोरोना काल से देश में 80 करोड़ तथा उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न की सुविधा मिल रही है और शासन की ये योजनाएं सबको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

सरकार के साथ ही समाज की भागीदारी से भी पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी: एके शर्मा

योगी (CM Yogi) ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ 15 नवंबर को श्री मोदी ने झारखंड के एक सुदूर गांव से किया है और आगामी 26 जनवरी तक यह यात्रा देश के हर गांव तक पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान शासन की योजना से लाभान्वित लाभार्थी मेरी कहानी मेरी जुबानी से अन्य लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। कार्यक्रम में कुछ लाभार्थियों ले मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए और योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने नन्हे मुन्ने बच्चों को दुलारकर उनका अन्नप्राशन कराया और उपहार दिया। वह कुछ देर तक बच्चों के साथ खेलते रहे और साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पूर्व श्री योगी ने झारखंडी महादेव मंदिर में विधि विधान से देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना कर लोक मंगल की प्रार्थना की।

Tags: cm yogigorakhpur newsViksit Bharat Sankalp Yatra
Previous Post

सरकार के साथ ही समाज की भागीदारी से भी पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी: एके शर्मा

Next Post

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस विश्नोई के नाम से आया ईमेल

Writer D

Writer D

Related Posts

August 9: Kakori Train Action Day Special
उत्तर प्रदेश

9 अगस्त: काकोरी ट्रेन एक्शन-डे स्पेशल

09/08/2026
CM Yogi issues directives for regular inspection of school vehicles.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, परिवहन विभाग करेगा नियमित जांच

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आजीविका मिशन से मिला प्रशिक्षण तो श्वेता ने अर्जित किया सम्मान

08/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

08/08/2026
Kanwar
उत्तर प्रदेश

अग्नि-5 थीम की कांवड़ बनी सावन यात्रा का आकर्षण

08/08/2026
Next Post
Dhirendra Shastri

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस विश्नोई के नाम से आया ईमेल

यह भी पढ़ें

Kane Williamson says all focus on England Test match before WTC final

केन विलियमसन बोले WTC फाइनल से पहले सारा ध्यान इंग्लैंड टेस्ट मैच पर

19/05/2021
Uddhav Thackeray

मुश्किल में उद्धव ठाकरे, विधायकों के बाद अब शिवसेना सांसद भी हुए बागी

28/06/2022

सिद्धार्थनगर के नवनिर्मित मेडिकल कालेज का सीएम ने किया निरीक्षण

26/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version