• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता की सुनें अधिकारी, सुनिश्चित हो कार्यवाहीः सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने निर्देश दिए कि जिलों में तैनात अधिकारी लोगों की फरियाद को गंभीरता से सुनें और उनकी शिकायतों पर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

जनता दर्शन (Janta Darshan) में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इसमें रायबरेली, उन्नाव, बहराइच, सीतापुर कई अन्य जनपदों के लोग शामिल थे। सीएम ने भी पूरी गंभीरता से उनकी बातों को सुना और अधिकारियों को कार्यवाही के आदेश दिए।

जनता दर्शन में पहुंचे कई लोगों ने अपने इलाज को लेकर सीएम (CM Yogi)  से सरकारी मदद की अपील की। सीएम योगी ने भी उन्हें तत्काल राहत के लिए आश्वस्त किया। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो जमीन पर कब्जे को लेकर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। इस पर सीएम योगी ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

इसी तरह आपराधिक घटनाओं की शिकायत पर भी सीएम ने जिलाधिकारी को मामला संज्ञान में लेने और कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुछ लोगों ने नियुक्ति से संबंधित समस्याओं को सीएम (CM Yogi)  से साझा किया तो कुछ ने जिलों में अपनी शिकायतों पर अधिकारियों द्वारा सुनवाई न किए जाने की बात कही। इस पर सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा कि सभी जिलों में अधिकारी लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लें और तुरंत कार्यवाही करें।

कुछ लोग ऐसे भी थे, जो परिजनों के गुम हो जाने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने एक-एक करके सब की बात सुनी। सभी लोगों को आश्वस्त किया कि परेशान मत होइए, हर मामले में प्रभावी कार्यवाही कराई जाएगी।

Tags: cm yogijanta darbarjanta darshanLucknow News
Previous Post

सिक्किम में हुई घटना पर सीएम धामी ने जताया दुख

Next Post

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 700 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Education

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 700 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

आपस में भिड़ी महिलाएं

पीपल की पूजा करने को लेकर आपस में भिड़ी महिलाएं

15/09/2021
Monkeys

32 एकड़ जमीन के मालिक हैं इस गांव के बंदर, मिलता है खास सम्मान

16/10/2022
distribute free food grains

योगी सरकार ने बदली प्राथमिक स्कूलों की तस्वीर, इंग्लिश में बात कर रहे हैं बच्चे

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version