• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, सीडीएस रावत को दी श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
10/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार के दौरान सैकड़ों फरियादियों से मिले। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी और प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सीएम ने वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि जनता दर्शन और जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का तत्काल निस्तरण किया जाए।

इस बार भी जनता दर्शन में महिलाएं अधिक पहुंची। अधिकांश शिकायतें पुलिस और जमीनी विवाद से जुड़ी हुई रहीं। सीएम योगी ने कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए।

सीडीएस जनरल रावत को दी श्रद्धांजलि

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत अन्य सैनिकों के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन पर गोरखपुर में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर आए मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो मिनट का मौन रखा।

सीएम ने मंदिर में किया पूजा- पाठ

शुक्रवार की सुबह महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर का भ्रमण कर और गोशाला में गो सेवा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद जनता दर्शन के लिए हिन्दू सेवाश्रम पहुंचे। जनता दर्शन से निकलकर सीएम साधना भवन पहुंचे। जहां उन्होंने अपने श्वान कालू और गुल्लू को प्यार दुलार दिया।

बच्चे को सीएम ने दुलारा

इसके बाद लालकक्ष में आए यहां उनसे मिलने के लिए आए लोगों से भी सीएम ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बच्चे को गोद में उठाकर दुलार भी किया।

Tags: cds general rawatcds general rawat newscm yogi adityanathGorakhpur Latest Newsgorakhpur newsGorakhpur News in Hindijanta darbarगोरखनाथ मंदिरजनता दरबारमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधानसीएम योगीहिंदू सेवाश्रम
Previous Post

धर्म केवल उपासना विधि तक सीमित नहीं है, इसका दायरा विस्तृत : योगी

Next Post

अंतिम सफर पर CDS बिपिन रावत, 17 तोपों की दी जाएगी सलामी

Writer D

Writer D

Related Posts

School van pelted with stones during Kanwar Yatra.
Main Slider

लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत

03/08/2026
Prashant Kishor
Main Slider

सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री होना मेरी जीत का कारण: प्रशांत किशोर

03/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सदन का समय बर्बाद कर जनता के धन का दुरुपयोग का घोतक न बने विपक्ष: केशव मौर्य

03/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

पूर्व सरकारों की छोड़ी गंदगी साफ कर रही है वर्तमान सरकार : ए.के. शर्मा

03/08/2026
CM Dhami
Main Slider

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

03/08/2026
Next Post
Uttarakhand Gaurav Puraskar

अंतिम सफर पर CDS बिपिन रावत, 17 तोपों की दी जाएगी सलामी

यह भी पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly elections

बिहार विधानसभा चुनाव : चिराग खुद को जलाकर भाजपा को कर गए रोशन

11/11/2020
Council School

परिषदीय बच्चों में भारतीय इतिहास, संस्कृति और धरोहरों के प्रति गर्व का बीजारोपण कर रही योगी सरकार

21/10/2024

तेज रफ्तार डीसीएम और ऑटो में भीषण टक्कर, दो की मौत

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version