• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करवाचौथ की पूजा सामग्री लेकर आई महिला की पीट-पीटकर हत्या

Writer D by Writer D
13/10/2022
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। जिले में करवाचौथ के लिए सामग्री देने पहुंची हनुमान मंदिर के महंत की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी दो दिन पहले उससे झगड़ा कर मायके चली गई थी। वह करवाचौथ के मौके पर भी घर वापस नहीं आई।

इसी बात को लेकर आरोपी गुस्से में था। जब महंत की पत्नी करवाचौथ की सामग्री लेकर उसके घर पहुंची, तो उसने आपा खो दिया और हनुमान मंदिर के महंत की पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, यह मामला अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नंदीग्राम भरतकुंड का है।

यहां के हनुमान मिलन मंदिर के महंत की पत्नी के पास दो दिन पहले पवन पांडेय की पत्नी आई थी। उसने करवाचौथ पर पूजा के लिए सामग्री की मांग की थी। मृतका के बेटे ने कहा कि मम्मी ने पवन पांडेय की पत्नी से कहा था कि वह उसके घर सामग्री पहुंचा देंगी।

इसके बाद पवन की पत्नी का पवन से झगड़ा हो गया और वह मायके चली गई। इधर, जब मंदिर के महंत की पत्नी करवाचौथ की पूजा सामग्री लेकर पवन के घर पहुंची, तो आरोपी पवन ने लोहे के सब्बल और लाठी से महंत की पत्नी को जमकर पीटा। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

करवा चौथ पर प्रेमिका को शॉपिंग करवाना पड़ा भारी, सरे बाजार में पत्नी ने ऐसे उतारा इश्क़ का भूत

अयोध्या पुलिस ने आरोपी पवन पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बीमा एजेंट का काम करता था। कुछ देनदारियों और बकाएदारों के कारण परेशान होकर पत्नी नाराज होकर चली गई थी। जब महंत की पत्नी करवाचौथ का सामान लेकर उसके घर पहुंची, तो पवन पांडे ने उसकी हत्या कर दी।

एसपी सिटी मधुवन सिंह ने कहा कि यह मामला थाना पूराकलंदर का है। थाना अध्यक्ष को खबर मिली थी कि भरतकुंड के पास एक महिला की हत्या कर दी गई है। इस पर थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजन की शिकायत पर केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags: ayodhya newscrime newsup news
Previous Post

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वित्त पोषित UKPFMS परियोजना के मिड टर्म रिव्यू की बैठक

Next Post

नीतू कपूर ने बहू आलिया और बेटी रिद्धिमा को खास अंदाज में दी करवाचौथ की बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
alia

नीतू कपूर ने बहू आलिया और बेटी रिद्धिमा को खास अंदाज में दी करवाचौथ की बधाई

यह भी पढ़ें

missing

मैनपुरी जेल में पति से मिलाई करने गई महिला 2 बच्चों समेत लापता

21/07/2022
आनंदीबेन-सीएम योगी

लखनऊ में राज्यपाल और बलरामपुर में सीएम करेंगे ‘मिशन शक्ति’ का आगाज

16/10/2020
CM Dhami

‘देश के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता’: मुख्यमंत्री धामी

13/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version