• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्मदिन से पहले योगी को जीत का तोहफा देने को बेताब यूपी की जनता!

Writer D by Writer D
02/06/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पांच जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का जन्मदिन है। चार जून को लोकसभा चुनाव समेत उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव का भी परिणाम घोषित होगा। अगर एग्जिट पोल के आंकड़ों पर भरोसा करें तो योगी को जन्मदिन के पहले जीत का तोहफा मिल सकता है।

दरअसल,लोकसभा चुनाव के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव हुये हैं। जिन चार सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें से तीन पर भाजपा और एक पर सपा ने विधानसभा चुनाव-2022 में जीत हासिल की थी। हाल के उपचुनावों के परिणाम पर नजर डालें तो गोला गोकर्णनाथ, रामपुर और छानबे विधानसभा सीट पर मतदाताओं ने योगी के विकास पर बटन दबाया तो लोकसभा उपचुनाव में एक तरफ ‘आजम का गढ़’ ढहाया।

2022 विधानसभा चुनाव में ददरौल से मानवेंद्र सिंह ने कमल के निशान पर जीत हासिल की थी। उनके निधन के उपरांत यहां उपचुनाव में पार्टी ने उनके पुत्र अरविंद सिंह को मैदान में उतारा है। योगी (CM Yogi) ने अरविंद के लिए चुनाव प्रचार भी किया। लखनऊ पूर्वी से विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता आशुतोष टंडन ‘गोपाल’ के निधन से यह सीट रिक्त हो गई। पार्टी ने यहां से ओपी श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया तो योगी ने उनका हाथ थामकर मतदाताओं से कमल खिलाने की अपील की। आमचुनाव में सोनभद्र की दुद्धि सीट भी भाजपा के रामदुलार पर मतदाताओं ने दुलार दिखाया, लेकिन यह सीट रिक्त होने से यहां भी उपचुनाव हुआ। यहां से भाजपा प्रत्याशी श्रवण कुमार गोंड के लिए भी मुख्यमंत्री ने पसीना बहाते हुए दो-दो बार जनसभा की। वहीं गैंसड़ी विधानसभा से सपा विधायक शिवप्रताप यादव के निधन के उपरांत हुए उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व विधायक शैलेष कुमार सिंह शैलू को टिकट दिया। योगी (CM Yogi) ने विकास के बलबूते उनके लिए वोट मांगा।

योगी सरकार का बड़ा एक्शन, यूपी में बैन हुआ पान मसाला और तंबाकू

गोला गोकर्णनाथ, रामपुर, स्वार टांडा और छानबे विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। गोला गोकर्णनाथ में विधायक अरविंद गिरि के निधन के उपरांत उपचुनाव में भाजपा ने उनके पुत्र अमन गिरि को टिकट दिया। सीएम योगी ने उपचुनाव में भी जनता से भाजपा के पक्ष में अपील की तो अमन जीतकर लखनऊ पहुंचे।

वहीं स्वार टांडा में भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) ने शफीक अंसारी पर विश्वास जताया और छानबे सीट पर अपना दल एस विधायक राहुल कोल के निधन के उपरांत उनकी पत्नी रिंकी कोल को टिकट मिला। योगी ने सहयोगी दलों के दोनों प्रत्याशियों के लिए न सिर्फ वोट मांगा, बल्कि जीत की रणनीति भी तय की। परिणाम रहा कि विधानसभा उपचुनाव की यह दोनों सीट भी सहयोगी दल ने जीती। वहीं 8 दिसंबर 2022 को रामपुर में हुए उपचुनाव में दस बार के विधायक आजम खां का किला ढह गया और आकाश सक्सेना चुनाव जीते। वहीं विधान परिषद के उपचुनावों में भी कमल का कमाल बरकरार रहा। लक्ष्मण आचार्य के राज्यपाल व बनवारी लाल दोहरे के निधन के कारण रिक्त हुए उपचुनाव में भी भाजपा के पद्मसेन चौधरी व मानवेंद्र सिंह ने जीत हासिल की।

रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव भी योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशल प्रशासनिक नेतृत्व का ही असर रहा कि 2022 में यहां खास की राजनीति पर विराम लग गया। रामपुर में जहां भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम सिंह लोधी ने 367397 वोट (51.96 फीसदी) पाकर यह सीट सपा से छीन ली। वहीं सपा को 325205 वोट (46 फीसदी) ही मिले। भाजपा को पोस्टल से 293 और सपा को महज 149 वोट ही मिले। जब घनश्याम सिंह लोधी चुनाव जीत गए, तब भी योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मुखिया का फर्ज निभाते हुए लोगों का आभार जताने पहुंचे। जून 2022 में आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भी सपा की साइकिल को योगी आदित्यनाथ ने पंक्चर कर दिया। समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव में यहां से परिवारिक सदस्य धर्मेंद्र यादव को उतारा तो भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी गायक/नायक दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पर दांव लगाया।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने भाई धर्मेंद्र यादव को रण की भूमि में छोड़ दिया तो योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के ‘निरहुआ’ का हाथ थामे रखा और उन्हें जीत दिलाकर दिल्ली भेज दिया। यहां योगी के भेदभाव रहित कार्यों की बदौलत दिनेश लाल यादव 312768 वोट (34.39 फीसदी) पाए, जबकि धर्मेंद्र यादव 304089 वोट ( 33.44 फीसदी) ही पा सके। पोस्टल वोट का दंभ भरने वाली सपा को यहां 252 और भाजपा को 336 वोट मिले।

Tags: cm yogihappy birthday yogi adityanathLucknow Newsup newsyogi birthdayYogi News
Previous Post

खड़े कंटेनर में घुसी अनियंत्रित कार, दो बच्चों समेत तीन की मौत

Next Post

‘प्यासे को पानी देना सबसे अच्छा काम है’, यूपी और हरियाणा के सीएम को मंत्री आतिशी ने लिखी चिट्ठी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
Atishi Marlena

'प्यासे को पानी देना सबसे अच्छा काम है', यूपी और हरियाणा के सीएम को मंत्री आतिशी ने लिखी चिट्ठी

यह भी पढ़ें

rape

होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

23/05/2022
Sanjay Singh

केजरीवाल को प्रताड़ित व अपमानित कर रहे मोदी: संजय सिंह

14/04/2024
Dustbin

अब डस्टबिन से नहीं आएगी गंदी बदबू, बस डाल दें ये चीजें

14/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version